एक्सप्लोरर

Unique Wedding: बुजुर्ग दूल्हा को देख हर कोई रह गया दंग, शादी के 42 साल बाद एक रस्म पूरा करने पहुंचा ससुराल

70 वर्षीय बुजुर्ग दूल्हे की इस अनोखी बारात में उनकी सातों बेटियां और बेटा भी शामिल हुए. इस दौरान सभी ने डीजे की धुन पर जमकर डांस भी किया.

छपरा: अभी शादियों का सीजन चल रहा है और अपने शादी को हर कोई यादगार बनाना चाहता है, पर जब आपके बच्चे भी आपकी शादी में शामिल हो तो फिर क्या ही कहने. ऐसी ही एक अनोखी शादी बिहार के सारण जिले में देखने को मिली है, जिसकी हर जगह चर्चा हो रही है. दरअसल, 70 साल के एक बुजुर्ग बग्गी पर सवार होकर अपनी दुल्हन को लाने ससुराल पहुंच गए. इस दौरान उनकी बारात भी निकाली गई, जिसमें उनके आठ बच्चे बाराती बने थे और डीजे की धुन पर जमकर डांस करते देखे गए. शादी के इस जश्न में पूरा परिवार और गांव के लोग भी शामिल हुए. इस दौरान बुजुर्ग दंपत्ति काफी खुश नजर आ रहे थे.

बता दें कि सारण जिले के मांझी थाने क्षेत्र के नचाप निवासी 70 वर्षीय राजकुमार सिंह की शादी 42 साल पहले पांच मई की हुई थी. बताया जाता है इस शादी के बाद पत्नी का दोंगा (गौना) नहीं हुआ था. दोंगा वह रस्म है जिसमें पत्नी अपने मायका से अपने पति के घर दूसरी बार जाती है. इस रस्म को राजकुमार सिंह के सात बेटियां और बेटे ने यादगार बना दिया.

बच्चों ने 15 अप्रैल को मां को भेज दिया था उनके मयके

राजकुमार के बच्चों ने अपनी मां शारदा देवी को 15 अप्रैल को उनके मयके आमडाढ़ी भेज दिया था. साथ ही पांच मई को दोंगा की तारीख भी तय कर दी. फिर गाजे बाजे के साथ पिता राजकुमार को बग्गी पर बैठाकर उनके ससुराल ले गए. बारात निकाली गई जिसमें बच्चे सहित कई रिश्तेदार शामिल हुए. दूल्हा बने राजकुमार बारात लेकर मांझी थाने के नचाप गांव से एकमा थाने के आमडाढ़ी गांव पहुंचे.

ये भी पढ़ें- Bihar में Litchi के लिए बारिश बनी 'संजीवनी', भीषण गर्मी की वजह से पहुंच रहा था नुकसान

शादी के बाद कभी नहीं गए थे ससुराल 

आमदाढ़ी गांव में जब बारात निकली तो लोग देख लोग दंग रह गए. बुजुर्ग दूल्हा सहबाला के साथ रथ पर सवार था. बारात को राजसी अंदाज में निकाला गया था. दूल्हा बने राजकुमार ने बताया कि 42 साल पहले उनकी शादी में एकमा थाने के आमडाढ़ी गांव में हुई थी. शादी के बाद वह कभी अपने ससुराल नहीं गए थे और न कभी दोंगा ही हुआ.

बच्चों के सामने झुके बुजुर्ग

राजकुमार सिंह अपने गांव नचाप में ही आटा चक्की चलाते हैं और बहुत संघर्ष के बाद सात बेटियों और बेटे की परवरिश की है. उनका बेटा इंजीनियर है और बेटियां पुलिस और सेना में हैं. 70 साल के बुजुर्ग दूल्हे ने बताया कि परिवार और बच्चों के सामने उन्हें झुकना पड़ा और दूल्हा बनकर ये सारी रस्म पूरी करनी पड़ी.

ये भी पढ़ें- Tajinder Bagga: अरविंद केजरीवाल पर बग्गा की मां ने लगाए गंभीर आरोप, बेटे की गिरफ्तारी पर मुजफ्फरपुर में छलका दर्द

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
Embed widget