एक्सप्लोरर

BJP-JDU Ruckus: BJP-JDU में लगी 'आग' तो 'मजे' लेने लगी RJD, कहा- इस बात को लेकर दोनों पार्टियों में ठन गई है

जेडीयू और बीजेपी के बीच जारी विवाद पर आरजेडी ने तंज कसते हुए ट्वीट कर कहा, " बीजेपी-जेडीयू में अवैध शराब से हो रही कमाई को लेकर ठन गई है. असली विवाद यही है. बाकी सब बहानेबाजी है."

Bihar Politics: सम्राट अशोक के मुद्दे पर एक ही गठबंधन का हिस्सा जेडीयू (JDU) और बीजेपी (BJP) के बीच पहले से ही विवाद छिड़ा हुआ है. इसी बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के गृह जिला नालंदा में जहरीली शराब से 13 लोगों की मौत के बाद ये विवाद और बढ़ गया है. एक तरफ जहां जेडीयू के नेता सम्राट अशोक मुद्दे पर बीजेपी को घरे रहे हैं. वहीं, बीजेपी शराबबंदी कानून की असफलता को भुनाने में लगी हुई है. दोनों पार्टियों के नेता भाषाई मर्यादा को भूल कर एक दूसरे पर वार कर रहे हैं. 

आरजेडी ने इस अंदाज ने कसा तंज

इधर, सहयोगी दल के बीच जारी विवाद पर विपक्ष ने तंज कसना शुरू कर दिया है. इसी क्रम में जेडीयू और बीजेपी के बीच जारी विवाद पर बिहार की सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी आरजेडी (RJD) ने तंज कसा है. पार्टी ने मंगलवार को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर कहा, " बीजेपी-जेडीयू में अवैध शराब से हो रही कमाई को लेकर ठन गई है. असली विवाद यही है. बाकी सब बहानेबाजी है."

 

Exclusive: बिहार में शराबबंदी से जुड़े कानून में संशोधन को लेकर abp पर पक्की खबर, नहीं होगा केस, सिर्फ इन्हें मिलेगी छूट

केंकड़ों से की नेताओं की तुलना 

वहीं, एक अन्य ट्वीट में पार्टी ने लिखा, " बिहार एनडीए केंकड़ों के झुंड की तरह है, जो लगातार एक दूसरे से गुत्थमगुत्था करते रहेंगे, लड़ते रहेंगे, एक दूसरे की टांग खींचते रहेंगे, पर आपसी स्वार्थ के लिए एक ही टोकरे में पड़े रहेंगे. ना बिहार हित में किसी विषय पर आगे बढ़ेंगे और ना ही बिहार को आगे बढ़ने देंगे." 

 

कानून में संशोधन की चल रही तैयारी

गौरतलब है कि बिहार में शराबबंदी कानून को लेकर संशोधन की तैयारी हो रही है. यह बात अब पक्की हो गई है. एबीपी को अपने विश्वसनीय सूत्रों ने इसकी जानकारी दी है. सूत्रों के अनुसार, ये एक प्रपोजल लाया जा रहा है. इसमें इस बात को सबसे ज्यादा तवज्जो दी जाएगी कि जो पहली बार शराब पीते हुए पकड़े जाएंगे सिर्फ उनको फाइन देना होगा. फाइन देने के बाद छोड़ दिया जाएगा. पहली बार शराब पीने वालों पर कोई भी मुकदमा दर्ज नहीं होगा. हालांकि सबसे बड़ी बात ये है कि ये चीज स्पलायर, निर्माता, कारोबारी या तस्कर पर लागू नहीं होगा. 

यह भी पढ़ें -

Bihar News: आरजेडी ने बताया क्यों फेल है बिहार में शराबबंदी, अब कानून में संशोधन से पहले लालू यादव की पार्टी ने रख दी शर्त

Bihar Corona Guidelines: बिहार में कम हो रहा कोरोना संक्रमण, लागू नहीं होगा कोई नया प्रतिबंध, पढ़ें आमिर सुबहानी ने क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बांकीपुर उपचुनाव के बीच RJD सांसद का तंज, 'प्रशांत किशोर बीच में टांग अड़ाने चले आए'
बांकीपुर उपचुनाव के बीच RJD सांसद का तंज, 'प्रशांत किशोर बीच में टांग अड़ाने चले आए'
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
मुंगेर: आतंकी से साठ गांठ रखने वाला युवक गिरफ्तार, PAK गैंगस्टर से संपर्क, दिल्ली को दहलाने की थी साजिश!
मुंगेर: आतंकी से साठ गांठ रखने वाला युवक गिरफ्तार, PAK गैंगस्टर से संपर्क, दिल्ली को दहलाने की थी साजिश!

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
Embed widget