एक्सप्लोरर

Bihar Corona Guidelines: बिहार में कम हो रहा कोरोना संक्रमण, लागू नहीं होगा कोई नया प्रतिबंध, पढ़ें आमिर सुबहानी ने क्या कहा

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन समूह की बैठक के बाद चार जनवरी को नई गाइडलाइन जारी की गई थी. इसे पांच जनवरी से 21 जनवरी तक के लिए लागू किया गया है.

पटनाः मुख्य सचिव आमिर सुबहानी (Amir Subhani) की अध्यक्षता में सोमवार को आपदा प्रबंधन समूह (Crisis Management Group) की बैठक हुई. बैठक में शामिल स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने मुख्य सचिव को कोरोना वायरस से जुड़ी अपडेट जानकारी दी. बताया कि चार-पांच दिनों में कोरोना संक्रमण के मामले में लगातार कमी आई है. बैठक के बाद यह बात सामने आई है कि राज्य सरकार अभी ढील देने के मूड में नहीं है. हालांकि राहत की बात ये कि राज्य में अभी कोई नया प्रतिबंध नहीं लगाया जाएगा.

सोमवार को हुई वर्चुअल मीटिंग में मुख्य सचिव ने कहा कि राज्य में कोरोना संक्रमण के नए केस कम हो रहे हैं, लेकिन सख्ती में किसी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए. जो प्रतिबंध लागू हैं उनका कड़ाई से पालन जारी रहे. फिलहाल किसी भी प्रकार के नए प्रतिबंध राज्य में लागू नहीं किए जाएंगे. इस दौरान कुछ जिलाधिकारियों ने अपने जिले की मौजूदा स्थिति भी बताई. बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य के साथ आपदा प्रबंधन के अधिकारी और जिलाधिकारी शामिल रहे.

यह भी पढ़ें- Bihar News: शराब पीने वालों को नहीं होगी जेल? शराबबंदी कानून को लेकर बदलाव की तैयारी! क्या है CM नीतीश का फॉर्मूला? 

21 जनवरी तक के लिए अभी लागू है गाइडलाइन

बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन समूह की बैठक के बाद चार जनवरी को नई गाइडलाइन जारी की गई थी. इसे पांच जनवरी से 21 जनवरी तक के लिए लागू किया गया है. सोमवार को हुई मुख्य सचिव आमिर सुबहानी की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद यह साफ हो गया है कि 21 जनवरी के बाद नई गाइडलाइन जारी नहीं होगी.

अभी किस तरह की हैं पाबंदियां?

अभी रात आठ बजे तक सभी दुकानें बंद करने, रात 10 बजे से नाइट कर्फ्यू, आवश्यक सेवाओं को छोड़कर अन्य सभी कार्यालयों में 50 फीसद उपस्थिति से संबंधित गाइडलाइंस जारी हैं. वहीं शैक्षणिक संस्‍थान और मॉल पूरी तरह से बंद हैं.

यह भी पढ़ें- Bihar Corona Update: पटना एम्स में कोरोना से तीन लोगों की मौत, मरने वालों में एक नाबालिग भी शामिल, देखें ताजा हालात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget