एक्सप्लोरर

PM मोदी ने किया RSS का जिक्र... अब आया RJD सांसद मनोज झा का बयान, जानिए क्या कहा

RJD MP Manoj Jha: आरजेडी नेता और सांसद मनोज झा ने कहा कि प्रधानमंत्री हर बार निराश करते हैं. आजादी का दिन है, आरएसएस की भूमिका पर चर्चा होती तो हमें बेहद खुशी होती.

79वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शुक्रवार (15 अगस्त, 2025) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से आरएसएस का जिक्र किया गया. पीएम की तरफ से की गई टिप्पणी के बाद विपक्ष के नेताओं की प्रतिक्रियाएं भी लगातार सामने आ रही हैं. आरजेडी के नेता और सांसद मनोज झा ने बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि 11 सालों में लाल किले की प्राचीर से जब प्रधानमंत्री बोलते हैं तो हमें उम्मीद होती है कि देश के प्रधानमंत्री की तरह बिना विद्वेष, पूर्वाग्रह, झुकाव के बोलेंगे.

मनोज झा ने कहा, "प्रधानमंत्री हर बार निराश करते हैं. आजादी का दिन है, आरएसएस की भूमिका पर चर्चा होती तो हमें बेहद खुशी होती. एक सांस्कृतिक संगठन है, आजादी में उसकी भूमिका का मूल्यांकन देश के प्रधानमंत्री को करना चाहिए. आज फर्क करना मुश्किल हो गया कि चुनावी भाषण है या लाल किले की प्राचीर से देश के लिए संबोधन है."

प्रधानमंत्री मोदी ने क्या कहा है?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है, "आज, मैं गर्व के साथ कहना चाहता हूं कि 100 वर्ष पूर्व, एक संगठन का जन्म हुआ - राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS). राष्ट्र सेवा के 100 वर्ष एक गौरवपूर्ण, स्वर्णिम अध्याय हैं. 'व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण' के संकल्प के साथ, मां भारती के कल्याण के उद्देश्य से, स्वयंसेवकों ने अपना जीवन मातृभूमि के कल्याण के लिए समर्पित कर दिया... एक तरह से, आरएसएस दुनिया का सबसे बड़ा गैर सरकारी संगठन है. इसका 100 वर्षों का समर्पण का इतिहास है."

एक स्वयंसेवक के रूप में मुझे बहुत गर्व हुआ: रविशंकर प्रसाद

उधर पीएम मोदी के भाषण पर बीजेपी के नेता गर्व कर रहे हैं. बीजेपी सांसद रवि शंकर प्रसाद ने कहा, "आज प्रधानमंत्री मोदी का लाल किले की प्राचीर से ऐतिहासिक भाषण हुआ... उन्होंने साफ कहा कि मैं भारत के किसानों, गौपालकों, मछुआरों और दूध उत्पादन करने वालों के हित से कभी पीछे नहीं हटूंगा... एक स्वयंसेवक के रूप में मुझे बहुत गर्व हुआ कि RSS के 100 वर्ष पूरे होने पर उन्होंने लाल किले की प्राचीर से इसकी तारीफ की."

यह भी पढ़ें- 'स्वतंत्रता दिवस पर RSS जैसे संगठन…', दिल्ली में PM मोदी ने दिया भाषण, बिहार में RJD गरम

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लोकतंत्र कभी खत्म नहीं हो सकता', दिल्ली में प्रदर्शन के बीच बोले चिराग पासवान
'लोकतंत्र कभी खत्म नहीं हो सकता', दिल्ली में प्रदर्शन के बीच बोले चिराग पासवान
'राहुल गांधी 5 साल तक सत्ता का सपना न देखें', INDIA गठबंधन पर बोले मंत्री रामकृपाल यादव
'राहुल गांधी 5 साल तक सत्ता का सपना न देखें', INDIA गठबंधन पर बोले मंत्री रामकृपाल यादव
बिहार में खुलेंगे संस्कृत विद्यापीठ, AI-रोबोटिक्स की पढ़ाई; 6 से 8 के लिए कंप्यूटर शिक्षा जरूरी
बिहार में खुलेंगे संस्कृत विद्यापीठ, AI-रोबोटिक्स की पढ़ाई; 6 से 8 के लिए कंप्यूटर शिक्षा जरूरी
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
संजय दत्त ने की ‘हनुमान अंश’ की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर को हर प्रोजेक्ट में साथ देने का किया वादा
संजय दत्त ने की 'हनुमान अंश' की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर के काम को बताया काबिल-ए-तारीफ
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
Embed widget