एक्सप्लोरर

'स्वतंत्रता दिवस पर RSS जैसे संगठन…', दिल्ली में PM मोदी ने दिया भाषण, बिहार में RJD गरम

Bihar Politics: आरजेडी के वरिष्ठ नेता और विधायक आलोक मेहता ने कहा कि देश के विकास के लिए मोदी सरकार ने क्या किया? देश को आगे बढ़ाने के लिए क्या रोड मैप है?

स्वतंत्रता दिवस पर लाल किला से प्रधानमंत्री ने देश को संबोधित किया. उनके भाषण के बाद बिहार में लालू की पार्टी आरजेडी गरम हो गई है. आरजेडी के वरिष्ठ नेता और विधायक आलोक मेहता ने कहा कि देश को संबोधित करते वक्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस बात का ध्यान रखना चाहिए था कि देश के केंद्रीय गृह मंत्री रहे सरदार वल्लभ भाई पटेल ने आरएसएस पर प्रतिबंध लगाया था. स्वतंत्रता दिवस पर आरएसएस जैसे संगठन की तारीफ पीएम ने की जिसका अतिवादी कार्यों में रिकॉर्ड रहा है. यह गलत है. 

आलोक मेहता ने शुक्रवार (15 अगस्त, 2025) को एबीपी न्यूज़ के कैमरे पर यह बयान दिया. उन्होंने सवाल उठाया कि देश के विकास के लिए मोदी सरकार ने क्या किया? देश को आगे बढ़ाने के लिए क्या रोड मैप है? इसका जिक्र पीएम मोदी करते तो अच्छा रहता. दिवाली पर जीएसटी रिफॉर्म लाने की बात पीएम मोदी कह रहे हैं. जब जीएसटी लागू कर रहे थे तब संसद, देश में इस तरह का माहौल बनाया गया कि नई आजादी मिल रही है. जो जीएसटी देने वाले लोग हैं उनसे पूछा कि क्या हश्र हुआ है.

'चिराग पासवान खुद फैला रहे कंफ्यूजन'

दूसरी ओर आरजेडी ने चिराग पासवान पर भी हमला बोला. आलोक मेहता ने कहा कि चिराग पासवान खुद बयान देते हैं कि मैं बिहार एनडीए का हिस्सा नहीं हूं और अकेले विधानसभा चुनाव लड़ूंगा, फिर उसी बयान का खंडन करते हैं. महागठबंधन भ्रम नहीं फैला रहा. चिराग पासवान खुद कंफ्यूजन फैला रहे हैं. विपक्ष तो यह देख रहा है कि कितने खंडों में एनडीए बंटेगा. 

बता दें कि आज स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी ने लाल किले की प्राचीर से लगातार 12वीं बार तिरंगा फहराया. इसके बाद देश के लोगों को संबोधित किया. पाकिस्तान को कड़ा संदेश दिया. ऑपरेशन सिंदूर की बात की. आत्मनिर्भर भारत पर जोर दिया. घुसपैठियों को पीएम मोदी ने बड़ा खतरा बताया. दो बड़े ऐलान किए. पीएम मोदी ने कहा कि इस दिवाली सरकार जीएसटी रिफॉर्म लेकर आ रही है. इसके साथ ही आज से पीएम मोदी ने देश भर में प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना लागू करने का ऐलान किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीवान में पटाखों में भीषण विस्फोट, चार लोगों की मौत, बढ़ सकता है आंकड़ा
सीवान में पटाखों में भीषण विस्फोट, चार लोगों की मौत, बढ़ सकता है आंकड़ा
बिहार के किसान ध्यान दें! फसल क्षति का मिलेगा अनुदान, ऐसे करें आवेदन
बिहार के किसान ध्यान दें! फसल क्षति का मिलेगा अनुदान, ऐसे करें आवेदन
MLC Election Voting Live: यूपी-बिहार में एमएलसी चुनाव के लिए वोटिंग, श्रावस्ती में हटा BJP का टेंट, लखीसराय में मारपीट
Live: यूपी-बिहार में एमएलसी चुनाव के लिए वोटिंग, श्रावस्ती में हटा BJP का टेंट, लखीसराय में मारपीट
'बीजेपी सरकार आज कष्ट में है', अखिलेश सिंह बोले- पहले युवाओं के आक्रोश से निपटें
'बीजेपी सरकार आज कष्ट में है', अखिलेश सिंह बोले- पहले युवाओं के आक्रोश से निपटें

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
Embed widget