एक्सप्लोरर

Lalu Yadav: 'इसे हम हरगिज मिटने...', बेटी रोहिणी के चुनाव प्रचार में पहुंचे पिता लालू यादव ने क्या कहा?

Rohini Acharya News: छपरा सीट से लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य पूरी ताकत से प्रचार में लगी हुईं हैं. वहीं, बुधवार को रोहिणी आचार्य के पक्ष में प्रचार करने छपरा लालू यादव पहुंचे थे.

Lalu Yadav: आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव बुधवार को अपनी बेटी और सारण सीट से प्रत्याशी रोहिणी आचार्य के पार्टी कार्यालय का उद्घाटन करने छपरा पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए बीजेपी पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर के संविधान और लोकतंत्र को नष्ट करने का प्रयास किया जा रहा है. इसे हम हरगिज मिटने नहीं देंगे. बाबासाहेब के संविधान अगर नहीं होता, तो हमें आरक्षण नहीं मिलता और इस संविधान में जो लोकतंत्र की व्याख्या है वो नहीं होती. 

हम सब लोग आज के दिन संकल्प लें कि किसी भी कीमत पर बाबासाहेब के संविधान को खत्म नहीं होने देंगे. खत्म करने वाले लोग को ही हम खत्म कर देंगे.

रोहिणी आचार्य को राजीव प्रताप रूडी से है टक्कर

बता दें कि रोहिणी आचार्य लालू यादव की सबसे चहेती बेटी हैं. रोहिणी आचार्य ने ही लालू यादव को किडनी डोनेट की थीं जिसके बाद लालू यादव का किडनी ट्रांसप्लांट किया गया था. इस लोकसभा चुनाव में सारण सीट से रोहिणी आचार्य आरजेडी की तरफ से प्रत्याशी हैं. यह सीट कभी आरजेडी की मानी जाती थी. सारण सीट से लालू यादव भी सांसद रह चुके हैं, लेकिन राजीव प्रताप रूडी कई बार से इस सीट से बीजेपी के टिकट से चुनाव जीतते आ रहे हैं. राजीव प्रताप रूडी ने लालू यादव को भी हराया था. इस बार भी रोहिणी आचार्य को टक्कर राजीव प्रताप रूडी से ही है.

आगे भी चुनाव प्रचार करने निकलेंगे लालू यादव- तेजस्वी यादव

वहीं, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से पटना में जब पत्रकारों ने पूछा कि आगे भी लालू प्रसाद यादव चुनाव प्रचार के लिए निकलेंगे तब तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा कि बिहार में लालू प्रसाद यादव के नेतृत्व में 'इंडिया' गठबंधन चल रहा है और वह बिहार के बड़े लीडर हैं ऐसे में वह आगे भी चुनाव प्रचार के लिए निकलेंगे. 

ये भी पढ़ें: 'इस पर क्यों नहीं बोलते प्रधानमंत्री?', तेजस्वी यादव ने PM मोदी का नाम लेते हुए क्या पूछ दिया?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AK-47 से छात्रों पर चली थी गोली, अब राजभवन मार्च करेंगे तेजस्वी, बोले- 'बिहार की…'
AK-47 मामला: तेजस्वी करेंगे राजभवन मार्च, सम्राट सरकार को बताया निकम्मा!
बिहार में 'सुधा' ब्रांड की तरह बिकेगा बकरी का दूध, सरकार की तैयारी
बिहार में 'सुधा' ब्रांड की तरह बिकेगा बकरी का दूध, सरकार की तैयारी
BJP के हाथ से बिहार चला जाएगा? प्रशांत किशोर की खुली चुनौती
BJP के हाथ से बिहार चला जाएगा? प्रशांत किशोर की खुली चुनौती
बिहार: STET 2026 को लेकर बड़ी खबर, आवेदन की तारीख जारी
बिहार: STET 2026 को लेकर बड़ी खबर, आवेदन की तारीख जारी

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget