एक्सप्लोरर

Surjewala Controversy: कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला को महागठबंधन ने दी नसीहत, JDU ने गीता के उपदेश देने की दी सलाह

Mahaagathabandhan Statement: कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला का बयान इन दिनों काफी सुर्खियों में है. वहीं, इस पर सोमवार को जेडीयू और आरजेडी ने प्रतिक्रिया दी है.

पटना: जेडीयू (JDU) और आरजेडी (RJD) ने सोमवार को कांग्रेस (Congress) नेता रणदीप सुरजेवाला (Randeep Surjewala) के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने सत्तारूढ़ पार्टी को वोट देने वालों को ‘राक्षसी प्रवृत्ति’ वाला बताया था. जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता केसी त्यागी (KC Tyagi) ने कहा कि बीजेपी से हम असहमति रखते हैं. बीजेपी की नीतियां विभाजनकारी हैं. देश में हिंसा और विद्वेष का वातावरण फैला हुआ है. आगे उन्होंने सुरजेवाला को लेकर कहा कि श्राप देने के बजाए गीता के उपदेश देते हुए कहते कि चाहे कोई कितना करीबी है या हमारा रिश्तेदार है, लेकिन इस धर्म युद्ध में उसे पराजित करना हमारा धर्म है तो यह ज्यादा बेहतर होता. वहीं, इस पर आरजेडी ने कहा कि इस तरह से बयानों से सभी को बचना चाहिए.

'इंडिया' का जन्म हो चुका है- केसी त्यागी

केसी त्यागी ने कहा कि हम जनता से अपील करेंगे कि 'इंडिया' का जन्म हो चुका है और 'इंडिया' को वोट दें ताकि अगले चुनाव में बीजेपी के उम्मीदवारों को हराया जा सके. इस पर आरजेडी ने कहा कि इस तरह के बयानों से सभी को बचना चाहिए, लेकिन बीजेपी के नेता इससे भी बुरे बयान देते हैं. इसे बीजेपी को भी देखना चाहिए. बीजेपी दूसरे पर इल्जाम लगाने से पहले खुद में देख ले तो यह देश के लिए बेहतर होगा.

सुरजेवाला ने कहा था ये

बता दें कि हरियाणा की बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए सुरजेवाला ने कैथल में एक सभा को संबोधित करते हुए युवाओं को सरकारी भर्ती में कथित तौर पर अवसर नहीं मिलने का उल्लेख किया था और कहा था कि युवाओं के भविष्य को (मनोहर लाल) खट्टर और दुष्यंत चौटाला मंडी में बोली लाकर बेच रहे हैं. नौकरी मत दो, मौका तो दो. बीजेपी, जजपा के राक्षसों, तुम लोग राक्षस हो, जो लोग बीजेपी और जजपा को वोट देते हैं और बीजेपी समर्थक हैं, वे राक्षस प्रवृत्ति के हैं. मैं महाभारत की इस भूमि से आज उन्हें श्राप देता हूं.

ये भी पढ़ें: Independence Day 2023: 15 अगस्त के दिन पटना में सुबह निकलने से पहले जान लें रूट, इस्तेमाल करें ये वैकल्पिक रास्ते

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना में कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट, सिर फटा, गाड़ी के शीशे तोड़े, भारी बवाल
पटना में कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट, सिर फटा, गाड़ी के शीशे तोड़े, भारी बवाल
विधानसभा मानसून सत्र में बीजेपी विधायक ने अपने ही सरकार के मंत्री को चुनौती, कहा- 'आप मेरे साथ चलिए और..'
विधानसभा मानसून सत्र में बीजेपी विधायक ने अपने ही सरकार के मंत्री को चुनौती, कहा- 'आप मेरे साथ चलिए और..'
बिहार मानसून सत्र: सदन में गूंजा सोलर लाइट का मुद्दा, अपनी ही सरकार में घिर गए मंत्री दीपक प्रकाश
बिहार मानसून सत्र: सदन में गूंजा सोलर लाइट का मुद्दा, अपनी ही सरकार में घिर गए मंत्री दीपक प्रकाश
दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के बीच BJP को राहुल गांधी की सिक्योरिटी की चिंता, कह दी ये बड़ी बात
दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के बीच BJP को राहुल गांधी की सिक्योरिटी की चिंता, कह दी ये बड़ी बात

वीडियोज

Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
दिल्ली में प्रदर्शन के बीच CM योगी को याद आया CAA आंदोलन, कहा- दलितों-वंचितों, किसानों के बाद अब छात्रों को...
दिल्ली में प्रदर्शन के बीच CM योगी को याद आया CAA आंदोलन, कहा- दलितों-वंचितों, किसानों के बाद अब छात्रों को...
ICC ODI Rankings: सिर्फ एक रेटिंग अंक से नंबर-1 बनने से चूके शुभमन गिल, विराट-रोहित को बंपर फायदा; रूट भी टॉप-10 में
सिर्फ एक अंक से नंबर-1 बनने से चूके शुभमन गिल, विराट-रोहित को बंपर फायदा; रूट भी टॉप-10 में
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
Embed widget