एक्सप्लोरर

राबड़ी देवी के दो और बॉडीगार्ड सस्पेंड, सारण में रोहिणी आचार्य के साथ दिखने पर हुई कार्रवाई

Rabri Devi Bodyguard News: सुरक्षाकर्मी मोहम्मद आफताब आलम सिपाही नंबर 108 वैशाली के जिला बल में तैनात था. एक सिपाही कृपानंद यादव पटना बीएमपी पांच में था.

Rabri Devi Bodyguard Suspended: बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के दो और बॉडीगार्ड को सस्पेंड कर दिया गया है. राबड़ी देवी की सुरक्षा में मोहम्मद आफताब आलाम की तैनाती थी लेकिन चुनाव के दिन छपरा में लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) की बेटी रोहिणी आचार्य (Rohini Acharya) के साथ दिखने पर यह कार्रवाई की गई है. एक और सिपाही कृपानंद यादव को भी सस्पेंड किया गया है. वह पटना बीएमपी पांच में था.

सुरक्षाकर्मी मोहम्मद आफताब आलम (सिपाही नंबर 108) वैशाली के जिला बल में तैनात था. दरअसल 20 तारीख को सारण में पांचवें चरण के तहत मतदान हुआ था. सारण में मतदान केंद्र पर सिपाही आफताब आलम को देखा गया था जिसको लेकर वैशाली के एसपी हरकिशोर राय ने निलंबित किया है.

इसके पहले एक और सुरक्षाकर्मी को किया गया था निलंबित

बता दें कि मोहम्मद आफताब आलम से पहले पटना जिला बल के सिपाही जितेंद्र सिंह को शुक्रवार (24 मई) को सस्पेंड किया गया था. रोहिणी आचार्य के मामले में ही पटना के एसएसपी राजीव मिश्रा ने सिपाही के खिलाफ सारण से मिली रिपोर्ट के बाद कार्रवाई की थी.

बीजेपी की ओर से की गई थी शिकायत

गौरतलब हो कि बीजेपी की ओर से शिकायत की गई थी कि लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य अपनी मां राबड़ी देवी के बॉडीगार्ड का इस्तेमाल कर रही हैं. यह आचार संहिता का उल्लंघन है. राबड़ी देवी को सुरक्षा में मिले एस्कॉर्ट का दुरुपयोग करना उचित नहीं है. बता दें कि एक टीम राबड़ी आवास पर पूछताछ करने के लिए भी पहुंची थी.

वहीं दूसरी ओर इस तरह की कार्रवाई के बाद रोहिणी आचार्य ने हमला बोला है. रोहिणी ने शुक्रवार (24 मई) को एक्स पर दो तस्वीरें शेयर कीं. लिखा, "नीतीश कुमार जी के चहेते मंत्री जी की बेटी-दामाद को किन प्रावधानों के तहत सुरक्षा की विशेष-सुविधा मुहैया है? मंत्री जी की बेटी व दामाद की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मी-अंगरक्षक किसके हैं? क्या मंत्री जी की बेटी व दामाद सुरक्षा-बंदोबस्त की किसी विशेष-कैटेगरी में आते हैं?"

यह भी पढ़ें- Aurangabad News: औरंगाबाद में फरार हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार, कई थानों में दर्ज हैं हत्या और आर्म्स एक्ट के मामले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भोजपुरी एक्ट्रेस डिंपल सिंह के कार्यक्रम में भगदड़, पुलिस ने भांजी लाठी
भोजपुरी एक्ट्रेस डिंपल सिंह के कार्यक्रम में भगदड़, पुलिस ने भांजी लाठी
छठ को लेकर पटना नगर निगम की तैयारी, घाटों की सफाई से लेकर लाइटिंग तक ऐसी रहेगी व्यवस्था
छठ को लेकर पटना नगर निगम की तैयारी, घाटों की सफाई से लेकर लाइटिंग तक ऐसी रहेगी व्यवस्था
बिहार: दो निर्दलीय MLC बीजेपी में शामिल, JDU प्रत्याशियों को किया था पस्त
बिहार: दो निर्दलीय MLC बीजेपी में शामिल, JDU प्रत्याशियों को किया था पस्त
नीतीश को CM पद से हटाना NDA को पड़ा भारी? आनंद मोहन ने संजय झा के खिलाफ खोला मोर्चा
नीतीश को CM पद से हटाना NDA को पड़ा भारी? आनंद मोहन ने संजय झा के खिलाफ खोला मोर्चा

वीडियोज

ABP News: REEL का जुनून... मौत को चैलेंज ! | Sansani
Jan Mahabhiyog Programme: अभी-अभी 'जन महाभियोग'पर आई बड़ी खबर! | Rahul Gandhi | Congress | ABP
Jan Mahabhiyog Programme: जन महाभियोग में क्या-क्या हुआ? पूरी कहानी | Rahul Gandhi | BJP | Gyanesh
Jan Mahabhiyog Programme: जन-महाभियोग-रैली..खतरे में ज्ञानेश की कुर्सी? | Rahul Gandhi | Congress
Sandeep Chaudhary: 'ज्ञानेश हटाओ'...लोकतंत्र बचाओ या राजनीति चमकाओ? | Jan Mahabhiyog | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के सामने रखीं 7 शर्तें, कहा- 'मानी तो खुलेंगे रास्ते'
ईरान ने अमेरिका के सामने रखीं 7 शर्तें, कहा- 'मानी तो खुलेंगे रास्ते'
दिल्ली में आज इन रास्तों पर जाने से बचें, रामलीला मैदान में रैली को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन
दिल्ली में आज इन रास्तों पर जाने से बचें, रामलीला मैदान में रैली को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन
GRAP लागू, दूध-दही, गैस और शराब महंगी, बैंक-Fastag के नए नियम, आज 1 नवंबर से बहुत कुछ बदला
GRAP लागू, दूध-दही, गैस और शराब महंगी, बैंक-Fastag के नए नियम, आज 1 नवंबर से बहुत कुछ बदला
ऑस्ट्रेलिया की हार से बदले सारे समीकरण, जानें WTC फाइनल में कैसे जाएगी टीम इंडिया?
ऑस्ट्रेलिया की हार से बदले सारे समीकरण, जानें WTC फाइनल में कैसे जाएगी टीम इंडिया?
पॉलिटिकल व्यूज की वजह से प्रकाश राज के हाथ से निकली फिल्में, पत्नी बोलीं- वो निडर शख्स हैं
पॉलिटिकल व्यूज की वजह से प्रकाश राज के हाथ से निकली फिल्में, पत्नी बोलीं- वो निडर शख्स हैं
दिल्ली मेट्रो की मैजेंटा लाइन का होगा विस्तार, 89 KM लंबा होगा कॉरिडोर
दिल्ली मेट्रो की मैजेंटा लाइन का होगा विस्तार, 89 KM लंबा होगा कॉरिडोर
CJP की दिवाली पार्टी में पहुंचे विपक्ष के नेता, अभिजीत दीपके, सौरव दास से क्या बोलीं सुप्रिया सुले?
CJP की दिवाली पार्टी में पहुंचे विपक्ष के नेता, अभिजीत दीपके, सौरव दास से क्या बोलीं सुप्रिया सुले?
शेरवानी पहन बिन बुलाए शादी में घुसा फॉरेनर, डीजे पर मचाया तहलका
शेरवानी पहन बिन बुलाए शादी में घुसा फॉरेनर, डीजे पर मचाया तहलका
Embed widget