एक्सप्लोरर

CEC विवाद में 13 को फिर प्रदर्शन, महागठबंधन के MLA ने कहा- 'देशभर में...'

पटना के गांधी मैदान से लोकभवन मार्च निकलेगा. सीपीआई (एमएल) के विधायक संदीप सौरव ने पुलिस से अपील की है कि प्रदर्शनकारियों को शांतिपूर्ण तरीके से मार्च निकालने दिया जाए.

मुख्य चुनाव आयुक्त के मामले में विपक्ष शांत होता नहीं दिख रहा है. महागठंबधन में शामिल सीपीआई (एमएल) के विधायक संदीप सौरव ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर एआईएसए और आरवाईए की ओर से प्रस्तावित मार्च की सोमवार (12 अक्टूबर) को जानकारी दी.

उन्होंने कहा कि दोनों संगठनों के कार्यकर्ता पटना के गांधी मैदान से मंगलवार (13 अक्टूबर, 2026) को राजभवन तक मार्च निकालेंगे. इस दौरान दिल्ली में प्रदर्शनकारियों पर लगाए जा रहे प्रतिबंधों और कथित कार्रवाई के खिलाफ भी विरोध जताया जाएगा. उन्होंने स्पष्ट किया कि आंदोलन शांतिपूर्ण रहेगा और कार्यकर्ता लोकतंत्र तथा चुनावी प्रक्रिया में जनता का विश्वास बनाए रखने की मांग उठाएंगे.

'देशभर में चल रहे आंदोलनों में...'

संदीप सौरव ने आईएएनएस से कहा कि देशभर में चल रहे आंदोलनों में ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (एआईएसए) की प्रमुख भूमिका रही है. एआईएसए और आरवाईए की ओर से अगले दिन पटना में मार्च आयोजित किया जाएगा. इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग के साथ दिल्ली में प्रदर्शन को लेकर बनाए गए माहौल के खिलाफ भी विरोध दर्ज कराया जाएगा.

उन्होंने कहा कि दिल्ली में असहमति और शांतिपूर्ण विरोध की आवाज को दबाने की कोशिश हो रही है. युवा अपने अधिकारों और लोकतंत्र की रक्षा के लिए सड़कों पर उतरेंगे. बता दें कि अभी कुछ दिन पहले ही विपक्ष की ओर से लोकभवन मार्च निकाला गया था. तेजस्वी यादव, मुकेश सहनी, कांग्रेस के बिहार अध्यक्ष राजेश राम आदि शामिल थे.

दिल्ली में प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर के बजाय अन्य स्थानों के विकल्प दिए जाने के मुद्दे पर सौरव ने सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने सरकार के विभिन्न विभागों और दिल्ली मेट्रो को नोटिस जारी कर सड़कों और मेट्रो सेवाओं को बंद करने और बैरिकेडिंग जैसे कदमों पर सवाल किए हैं.

'व्यापक प्रतिबंध लगाना उचित नहीं'

सौरव ने कहा कि शांतिपूर्ण विरोध को रोकने के लिए व्यापक प्रतिबंध लगाना उचित नहीं है. लोकतंत्र में असहमति के लिए जगह होनी चाहिए और सरकार को विरोध करने वालों से संवाद करना चाहिए. प्रस्तावित मार्च के दौरान पुलिस की भूमिका पर संदीप सौरव ने कहा कि पुलिस प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश कर सकती है, क्योंकि कानून-व्यवस्था बनाए रखना उसका काम है.

यह भी पढ़ें- इंडिया गठबंधन मार्च: चिराग पासवान का राहुल गांधी पर हमला, 'संविधान…'

विपक्षी दलों के सुप्रीम कोर्ट तक मार्च और मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) के मिलने से इनकार किए जाने के मुद्दे पर सौरव ने कहा कि इस पूरे मामले में न्यायपालिका का हस्तक्षेप जरूरी है. मतदाता सूची से नाम हटाए जाने और चुनावी प्रक्रिया से जुड़े मामलों पर समय रहते प्रभावी कदम उठाए जाते, तो मौजूदा स्थिति पैदा नहीं होती. करीब 13 करोड़ मतदाताओं के नाम सूची से हटने और उत्तर प्रदेश में 16 लाख अज्ञात नाम जोड़े जाने जैसे मुद्दों पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए. चुनावी प्रक्रिया पर जनता का भरोसा कमजोर होना लोकतंत्र के लिए गंभीर चिंता का विषय है.

संदीप सौरव ने पुलिस से अपील की है कि प्रदर्शनकारियों को शांतिपूर्ण तरीके से मार्च निकालने दिया जाए. सौरव ने कहा कि उनका उद्देश्य लोकतंत्र, संविधान और निष्पक्ष चुनाव की मांग को मजबूती से उठाना है.

यह भी पढ़ें- CJP ने प्रदर्शन के लिए मांगी नई तारीख तो BJP बोली- 'आपने मजाक...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी से नहीं मिले CJI तो प्रशांत किशोर बोले- 'देश में…'
राहुल गांधी से नहीं मिले CJI तो प्रशांत किशोर बोले- 'देश में…'
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से कई एजेंडे पास
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से कई एजेंडे पास
'राइज एंड फॉल' में जाएंगे राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश? तेज प्रताप ने कही बड़ी बात
'राइज एंड फॉल' में जाएंगे राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश? तेज प्रताप ने कही बड़ी बात
बिहार: BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा स्थगित, नई तारीख का इंतजार
बिहार: BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा स्थगित, नई तारीख का इंतजार
Advertisement

वीडियोज

CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!
Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्ष का तांडव!
राहुल के साथ आएंगे BJP वालें ?
विपक्ष की लड़ाई, जमीनी या हवा-हवाई? |
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
रामलीला मैदान: एक दिन की बुकिंग का खर्च 1.21 लाख रुपये, इस साल 3 दिन ही खाली
रामलीला मैदान: एक दिन की बुकिंग का खर्च 1.21 लाख रुपये, इस साल 3 दिन ही खाली
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
OTD: भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
Embed widget