एक्सप्लोरर

इंडिया गठबंधन मार्च: चिराग पासवान का राहुल गांधी पर हमला, 'संविधान…'

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने राहुल गांधी को घेरते हुए कहा है कि अदालत में दलीलें नहीं चलीं, तो अब सड़क से अदालत पर दबाव? चिराग का कहना है कि SIR पर सुप्रीम कोर्ट अपना फैसला सुना चुका है.

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला किया है. सोमवार (12 अक्टूबर, 2026) को दिल्ली में इंडिया गठबंधन की ओर से निकाले गए मार्च पर चिराग ने राहुल गांधी को खूब सुनाया है. चिराग पासवान ने दो टूक में कहा कि राहुल गांधी ज्ञापन लेकर निकले थे लेकिन सीजेआई (CJI) से सबक लेकर लौटे.

अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा, "आदरणीय राहुल गांधी जी, संविधान की किताब हाथ में लेकर घूमते रहे, पर संविधान का पाठ आखिरकार आज देश के मुख्य न्यायाधीश ने आपको पढ़ाया. निकले थे ज्ञापन लेकर, लौटे CJI से सबक लेकर… न्याय याचिका से मांगा जाता है, ज्ञापन से नहीं. SIR पर सुप्रीम कोर्ट अपना फैसला सुना चुका है. अदालत में दलीलें नहीं चलीं, तो अब सड़क से अदालत पर दबाव?"

बता दें कि कांग्रेस SIR को लेकर आज (सोमवार) सुप्रीम कोर्ट मार्च कर रही है. विपक्षी दल सीजेआई से मिलकर ज्ञापन सौंपना चाहते थे, लेकिन सीजेआई ने स्पष्ट किया है क्योंकि ये मामला अदालत में विचाराधीन है, इसलिए मिलना संभव नहीं है. 

यह भी पढ़ें- जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'मोदी सरकार…'

बीजेपी भी उठा रही सवाल

उधर, इस मामले में बीजेपी भी सवाल उठा रही है. बीजेपी के सांसद संजय जायसवाल ने कहा, "तेजस्वी यादव को पहले बिहार में एक व्यक्ति को खोजना चाहिए जिसे SIR से दिक्कत हुई हो. देश का पहला SIR बिहार में हुआ. 15 दिन तक जीप में राहुल गांधी के तीसरे रो में बेचारे खड़े रहे और पूरा बिहार 15 दिन घूमे… उसके बाद भी वो एक व्यक्ति को खड़ा नहीं कर सके… हमारे लिए तो ठीक ही है कि जिस इश्यू से किसी को दिक्कत नहीं है वैसे इश्यू ये लोग उठाते हैं..."

यह भी पढ़ें- 'सद्दाम हुसैन भी नहीं बच पाया था', CEC विवाद के बीच RJD से बड़ा बयान

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी से नहीं मिले CJI तो प्रशांत किशोर बोले- 'देश में…'
राहुल गांधी से नहीं मिले CJI तो प्रशांत किशोर बोले- 'देश में…'
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से कई एजेंडे पास
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से कई एजेंडे पास
CEC विवाद में 13 को फिर प्रदर्शन, महागठबंधन के MLA ने कहा- 'देशभर में...'
CEC विवाद में 13 को फिर प्रदर्शन, महागठबंधन के MLA ने कहा- 'देशभर में...'
'राइज एंड फॉल' में जाएंगे राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश? तेज प्रताप ने कही बड़ी बात
'राइज एंड फॉल' में जाएंगे राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश? तेज प्रताप ने कही बड़ी बात
Advertisement

वीडियोज

Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्ष का तांडव!
राहुल के साथ आएंगे BJP वालें ?
विपक्ष की लड़ाई, जमीनी या हवा-हवाई? |
SIR-CEC पर लड़ाई...शिव तांडव तक आई!
कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
रामलीला मैदान: एक दिन की बुकिंग का खर्च 1.21 लाख रुपये, इस साल 3 दिन ही खाली
रामलीला मैदान: एक दिन की बुकिंग का खर्च 1.21 लाख रुपये, इस साल 3 दिन ही खाली
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
OTD: भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
Embed widget