CJP ने प्रदर्शन के लिए मांगी नई तारीख तो BJP बोली- 'आपने मजाक...'
बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गुरु प्रकाश का कहना है कि मूल मुद्दा यह है, जहां पर भी चुनाव हो रहा है, कांग्रेस हार रही है. राहुल गांधी पर अस्तित्व का संकट मंडरा रहा है.

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने दिल्ली में शांतिपूर्ण प्रदर्शन के लिए दिल्ली पुलिस से नई तारीख की मांग की है. 24 घंटे का अल्टीमेट दिया है. इस पर बीजेपी की प्रतिक्रिया आई है. राष्ट्रीय प्रवक्ता गुरु प्रकाश ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के लिए नई तारीख की मांग पर कहा है कि देश की स्थिरता के साथ आपने मजाक बना के रखा है क्या? आप असली युवा हैं क्या?
बीजेपी नेता ने कहा, "आप एक साल तक ऐसा कुछ नहीं करेंगे और इसी शर्त पर छोड़ा गया है. युवाओं की ठेकेदारी आपने कब से ले ली? युवा वो भी है जो जापान में एशियन गेम्स में जाता है, देश के लिए सौ से अधिक पदक जीतता है और देशवासियों का गर्व से सीना चौड़ा होता है. युवा वो भी है कैप्टन स्मित माछर जो तीसरे विश्व युद्ध को होने से रोकता है. युवा वो है जो आज बड़ी संख्या में स्टार्टअप कर रहा है, चंद्रमा के दक्षिणी गोलार्ध पर भारत को पहुंचा रहा है..."
दूसरी ओर गुरु प्रकाश ने आज (सोमवार) होने वाले INDIA ब्लॉक के मार्च पर कहा कि भेड़िया आया, भेड़िया आया की कहानी मुझे याद आती है. मूल मुद्दा यह है, जहां पर भी चुनाव हो रहा है, कांग्रेस हार रही है. जहां बैलेट पेपर पर चुनाव हो रहा है, कांग्रेस हार रही है.
उन्होंने कहा, "असम के सिलचर में कांग्रेस हारी, त्रिपुरा में लोकल पोल में कांग्रेस हारी, हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस हारी. यह भी बताना चाहिए आप लोगों को कि CJI ने चिट्ठी का जवाब दिया है, नेता विपक्ष को कि हमारे प्रशासनिक क्षमता में यह क्षेत्र नहीं आता है, मामला न्यायाधीन है, मामला विचाराधीन है, तो जानबूझकर यह नाटक नौटंकी का दौर है..."
यह भी पढ़ें- इंडिया गठबंधन के मार्च पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'लोग NDA-BJP…'
'सारा श्रेय CJP ना ले जाए'
राहुल गांधी के सुप्रीम कोर्ट मार्च के आह्वान पर गुरु प्रकाश पासवान ने कहा, "राहुल गांधी पर अस्तित्व का संकट मंडरा रहा है. उनकी पार्टी में उनकी क्या पूछ है? पार्टी में वर्चस्व की लड़ाई है... गठबंधन में वर्चस्व की लड़ाई है... इनका मुख्य एजेंडा यही है कि पिछली बार की तरह सारा श्रेय CJP ना ले जाए… लोकतंत्र तो आपकी पार्टी में भी नहीं है."
बीजेपी का तेजस्वी यादव पर हमला
उधर, बिहार बीजेपी के प्रवक्ता नीरज कुमार शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी के बुलावे पर तेजस्वी दिल्ली में ड्रामा करने पहुंचे हैं. बूथ पर मेहनत माइक पर मेहनत कर जीत चाहते हैं. जिस फर्जी वोटर के सहारे यह चुनाव जीतते थे, कहते थे कि जिन्न निकलेगा आज चुनाव आयोग उसका सफाया कर रहा है तो उन्हें पीड़ा हो रही है.
यह भी पढ़ें- मांझी बोले- कॉकरोच-झींगुर से नहीं डरते, प्रशांत किशोर ने कहा- 'सरकार…'






















