एक्सप्लोरर

बिहार: 'वोटर अधिकार यात्रा' में प्रियंका गांधी शामिल, तेलंगाना के CM भी पहुंचे, उत्साहित हुई भीड़

Voter Adhikar Yatra: सासाराम से 17 अगस्त को शुरू हुई 16 दिवसीय यात्रा एक सितंबर को पटना में एक रैली के साथ समाप्त होगी. एक दिन के विराम के बाद मंगलवार को यात्रा फिर से शुरू हुई है.

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी वाड्रा मंगलवार (26 अगस्त, 2025) को अपने भाई और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के साथ बिहार के सुपौल में जारी 'वोटर अधिकार यात्रा' में शामिल हुईं. वाड्रा और गांधी, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव और विपक्षी दलों के अन्य प्रतिनिधियों के साथ एक एसयूवी में बैठे दिखे. वाहन धीमी गति से चल रहा था और नेताओं ने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया. भीड़ भी उत्साहित दिखी.

एक दिन के विराम के बाद आज मंगलवार को यात्रा फिर से शुरू हुई है. बीते रविवार को अररिया में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा था कि बिहार में 'इंडिया' गठबंधन के सभी घटक आगामी विधानसभा चुनाव के लिए एकजुट होकर काम कर रहे हैं और परिणाम फलदायी होंगे.

'जल्द घोषणा पत्र जारी करेगा इंडिया गठबंधन'

राहुल गांधी ने कहा था, "बिहार विधानसभा चुनाव के लिए 'इंडिया' गठबंधन जल्द एक साझा घोषणापत्र जारी करेगा. विपक्षी गठबंधन के सभी घटक एकजुट होकर काम कर रहे हैं... हम वैचारिक और राजनीतिक रूप से एकजुट हैं... एक-दूसरे का परस्पर सम्मान करते हैं तथा नतीजे फलदायी होंगे." उन्होंने कहा था, "मैं इसे 'इंडिया' गठबंधन के सभी घटकों के बीच एक अच्छी साझेदारी कहता हूं." 

केंद्र की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए राहुल गांधी ने आरोप लगाया था कि राज्य में मतदाता सूचियों का जारी विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) "भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मदद के लिए वोट चुराने का निर्वाचन आयोग का एक संस्थागत प्रयास" है. विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के खिलाफ 'इंडिया' गठबंधन के सभी घटक दलों ने 'वोटर अधिकार यात्रा' शुरू की है.

अब तक कई जिलों से गुजर चुकी है यात्रा

बता दें कि सासाराम से 17 अगस्त को शुरू हुई 16 दिवसीय यात्रा एक सितंबर को पटना में एक रैली के साथ समाप्त होगी. बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. यह यात्रा अब तक गयाजी, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, मुंगेर, कटिहार और पूर्णिया जिलों से होकर गुजर चुकी है. इसके बाद, यह मधुबनी, दरभंगा, सीतामढ़ी, पश्चिम चंपारण, सारण, भोजपुर और पटना जिलों से होकर गुजरेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव में तेज प्रताप यादव ने किसको दे दिया समर्थन? JJD चीफ ने अब खुद साफ की तस्वीर
बांकीपुर उपचुनाव में तेज प्रताप यादव ने किसको दे दिया समर्थन? JJD चीफ ने अब खुद साफ की तस्वीर
सिर्फ 2100 रुपये में पटना का हवाई सफर, बिहार में हेली-टूरिज्म शुरू, जानें राजगीर-कैमूर का किराया
सिर्फ 2100 रुपये में पटना का हवाई सफर, बिहार में हेली-टूरिज्म शुरू, जानें राजगीर-कैमूर का किराया
BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम
BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम
लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज
लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान को 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट J-35 क्यों नहीं दे रहा चीन? भारत या अमेरिका, जानें कौन है वजह
PAK को 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट J-35 क्यों नहीं दे रहा चीन? भारत या अमेरिका, जानें कौन है वजह
सोनम वांगचुक सफदरजंग अस्पताल में 8वीं मंजिल पर हैं भर्ती, दिल्ली पुलिस का है सख्त पहरा
सोनम वांगचुक सफदरजंग अस्पताल में 8वीं मंजिल पर हैं भर्ती, दिल्ली पुलिस का है सख्त पहरा
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
The Odyssey Day 2 Box Office Collection: 'द ओडिसी' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही, 2 दिनों में की छप्परफाड़ कमाई, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही, 2 दिनों में की छप्परफाड़ कमाई, जानें कलेक्शन
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
TMC के बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
NEET UG Result 2026: नीट री-एग्जाम में 58% लड़कियां सफल, फिर भी टॉप- 10 में लड़कों का दबदबा
NEET UG Result 2026: नीट री-एग्जाम में 58% लड़कियां सफल, फिर भी टॉप- 10 में लड़कों का दबदबा
Video: नौकरी छोड़ ऑटो चलाने लगा यह शख्स, हर महीने कमा रहा 60 हजार- CEO भी रह गए हैरान
नौकरी छोड़ ऑटो चलाने लगा यह शख्स, हर महीने कमा रहा 60 हजार- CEO भी रह गए हैरान
Embed widget