एक्सप्लोरर

Bihar Cabinet: पटना में फिन टेक सिटी होगी विकसित, उद्योगों को मिलेगी ब्याज पर सब्सिडी, नीतीश कैबिनेट में कुल 26 एजेंडों पर मुहर

Nitish Kumar: जन वितरण दुकानदारों कमीशन बढ़ाने की कैबिनेट में मंजूरी मिली है. केंद्र और राज्य मिलाकर पहले पहले द 211. 40 रुपये प्रति क्विंटल मिलते थे.

पटना में सीएम नीतीश की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई. कुल 26 एजेंडे पर मुहर लगी है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए अहम एजेंडे पर मुहर लगाई है. बिहार औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन पैकेज 2025 लागू करने की घोषणा की गई. वहीं दिव्यांगजन के सशक्तिकरण के लिए नई योजना प्रारंभ करने की मंजूरी भी मिली. 

40 करोड़ रुपये तक की ब्याज सब्सिडी

बिहार सरकार ने उद्यमियों और निवेशकों को आकर्षित करने के लिए कई रियायतें और सुविधाएं देने का फैसला किया है. इसके उद्योगों को 40 करोड़ रुपये तक की ब्याज सब्सिडी प्रदान की जाएगी. एसजीएसटी प्रति पूर्ति: नई औद्योगिक इकाइयों को स्वीकृत परियोजना लागत का 300% तक शुद्ध एसजीएसटी की प्रतिपूर्ति 14 वर्षों तक की जाएगी.

वहीं 30% तक पूंजीगत सब्सिडी प्रदान की जाएगी. निर्यात को बढ़ावा देने के लिए 14 वर्षों तक प्रतिवर्ष 40 लाख रुपये तक की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी. वहीं राजधानी पटना के फतुहां अंचल कार्यालय अंतर्गत समान औद्योगिक परियोजना के अधीन फिन टेक सिटी विकसित होगी. इसके लिए फतुहां के जातीय मौजा में 242 एकड़ भूमि अधिग्रहण होंगे. जिसके लिए 408 करोड़ 81 लाख 30 हजार 503 रुपए की मंजूरी आज कैबिनेट में मिली है. 

किसान सलाहकारों पर सरकार ने ध्यान देते हुए उनका मानदेय बढ़ाया है. वर्ष 2025-26 से किसान सलाहकार के मानदेय जो पहले से 13000 रुपये था अब उसे 8000 बढ़ाकर 21000 किया जाएगा. इसमें सरकार को 67 करोड़ 87 लाख 10 हजार 736 ए खर्च होंगे जिसकी  निकासी एवं व्यय के लिए मंगलवार को कैबिनेट में मुहर लगी है.

जन वितरण दुकानदारों कमीशन बढ़ाने की कैबिनेट में मंजूरी मिली है. केंद्र और राज्य मिलाकर पहले पहले द 211. 40 रुपये प्रति क्विंटल मिलते थे, जिसमें 47 रुपया राज्य सरकार राज योजना के अंतर्गत डीलर कमीशन की सहायता को लेकर बढ़ा दिया है. जो अब बिहार के जन वितरण दुकानदारों को प्रति क्विंटल 258.40 रुपये मिलेंगे. इसके लिए आज कैबिनेट में मंजूरी मिल गई है.

दिव्यांगजन के लिए नई योजना को मंजूरी

वहीं नीतीश कैबिनेट में दिव्यांगजन के सशक्तिकरण के लिए नई योजना शुरू करने की मंजूरी भी मिली है. इसके अंतर्गत मुख्यमंत्री दिव्यांगजन उद्यमी योजना प्रारंभ करने की मंजूरी कैबिनेट में मिली और इसके लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 की योजना संचालन के लिए 10 करोड़ 25 लाख खर्च करने पर मुहर लग गई है.

शेखपुरा जिले के असैनिक न्यायाधीश आनंद अभिषेक को डिस्चार्ज किए जाने की कैबिनेट में मंजूरी मिली है. उन पर अशोभनीय व्यवहार, न्यायिक प्राधिकारी के रूप में उनकी सेवा अनूपयुक्त  होने एवं सेवा में निरंतरता नहीं बनाए रखना के आरोप में राज्य सरकार ने यह निर्णय लिया है. वहीं ईआरएसएस मिरर साइट कमांड एवं कंट्रोल सेंटर गया के संचालन के लिए गृह विभाग की ओर से 132 पदों के सृजन की मंजूरी आज कैबिनेट में मिली है.

ये भी पढ़ें: Bihar SIR: 7.24 करोड़ मतदाताओं में से 99.11 प्रतिशत के दस्तावेज मिले- चुनाव आयोग

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लोकतंत्र कभी खत्म नहीं हो सकता', दिल्ली में प्रदर्शन के बीच बोले चिराग पासवान
'लोकतंत्र कभी खत्म नहीं हो सकता', दिल्ली में प्रदर्शन के बीच बोले चिराग पासवान
'राहुल गांधी 5 साल तक सत्ता का सपना न देखें', INDIA गठबंधन पर बोले मंत्री रामकृपाल यादव
'राहुल गांधी 5 साल तक सत्ता का सपना न देखें', INDIA गठबंधन पर बोले मंत्री रामकृपाल यादव
बिहार में खुलेंगे संस्कृत विद्यापीठ, AI-रोबोटिक्स की पढ़ाई; 6 से 8 के लिए कंप्यूटर शिक्षा जरूरी
बिहार में खुलेंगे संस्कृत विद्यापीठ, AI-रोबोटिक्स की पढ़ाई; 6 से 8 के लिए कंप्यूटर शिक्षा जरूरी
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
संजय दत्त ने की ‘हनुमान अंश’ की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर को हर प्रोजेक्ट में साथ देने का किया वादा
संजय दत्त ने की 'हनुमान अंश' की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर के काम को बताया काबिल-ए-तारीफ
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
Embed widget