एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: 'RJD की ताकत पर प्रशांत किशोर ने उठाया सवाल, कहा- पिछले चुनाव 20-30 MLA ज्यादा जीत गए

Prashant Kishor Statement: प्रशांत किशोर जन सुराज पदयात्रा को लेकर समस्तीपुर पहुंचे हुए हैं. सोमवार को उन्होंने केंद्र की राजनीति को लेकर आरजेडी नेताओं पर तंज कसा.

समस्तीपुर: जन सुराज के संयोजक और चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) इन दिनों बिहार में पदयात्रा कर रह हैं. अभी समस्तीपुर में पहुंचे हुए हैं. वहीं, सोमवार को उन्होंने आरजेडी (RJD) पर निशाना पर साधा. उन्होंने कहा कि आज लोकसभा के 543 सांसदों में से आरजेडी के जीरो सांसद हैं. कुछ लोगों को लगता होगा कि आरजेडी बहुत बड़ा दल है, लेकिन चुनाव की समझ हमको भी है. पिछले 10 सालों में हमने भी यही काम किया है. पिछले विधानसभा चुनाव में कुछ परिस्थितियां बन गई, जिसके चलते उनके 20-30 विधायक ज्यादा जीत गए. आरजेडी की राजनैतिक ताकत बस इतनी सी है कि वो अपना एक सांसद आज बिहार में जीता नहीं पा रहे.

आरजेडी जैसी पार्टी हर राज्य में है- प्रशांत किशोर 

प्रशांत किशोर ने कहा कि अगर कोई अपने घर के बाहर प्रधानमंत्री की कुर्सी और उनका पोस्टर लगा दे तो इसका क्या मतलब है? कल को अमेरिका के राष्‍ट्रपति की कुर्सी पर कोई किसी को बैठा दे तो इसका मतलब ये नहीं है कि आप अमेरिका के राष्‍ट्रपति बन जाएंगे. आज आरजेडी का खुद का ठिकाना नहीं है और वो देश का प्रधानमंत्री कैसे बनाएंगे?तेजस्वी यादव को पता होना चाहिए कि देश की जनता बेवकूफ नहीं है. आरजेडी जैसी पार्टी हर राज्य में है. आज बिहार में आरजेडी की कोई ताकत नहीं है.

प्रशांत किशोर के निशाने पर राजनीतिक पार्टियां

बता दें कि प्रशांत किशोर इन दिनों समस्तीपुर में पदयात्रा कर रहे हैं. प्रशांत किशोर पिछले साल 2 अक्टूबर से पूरे बिहार में जन सुराज पदयात्रा पर निकले हुए हैं. इस दौरान लोगों से बिहार के मुद्दे पर संवाद कर रहे हैं और बिहार की राजनीति को लेकर लोगों को संबोधित कर रहे हैं. कई मुद्दों को लेकर लगातार प्रशांत किशोर राजनीतिक पार्टियों पर जोरदार हमला कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Bihar Politics: औरंगाबाद में नित्यानंद राय इशारों-इशारों में CM नीतीश पर जमकर बरसे, कहा- 'छब्बे बनने चले थे लेकिन...'

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भोजपुर में वार्ड सदस्य की गोली मारकर हत्या, जमीन विवाद में हुई घटना
भोजपुर में वार्ड सदस्य की गोली मारकर हत्या, जमीन विवाद में हुई घटना
पटना नगर निगम ने अपने ही मेयर को भेजा नोटिस, ऐसा क्या हुआ?
पटना नगर निगम ने अपने ही मेयर को भेजा नोटिस, ऐसा क्या हुआ?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget