एक्सप्लोरर

Bihar Politics: औरंगाबाद में नित्यानंद राय इशारों-इशारों में CM नीतीश पर जमकर बरसे, कहा- 'छब्बे बनने चले थे लेकिन...'

Nityanand Rai Statement: केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय रविवार को औरंगाबाद में जमकर विपक्ष पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री पद को लेकर विपक्ष में सिर कटौवल जारी है.

औरंगाबाद: जिले के बीजेपी (BJP) कार्यालय रविवार को मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय (Nityanad Rai) पहुंचे हुए थे. इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) का बिना नाम लिए उन पर चुटकी ली. उन्होंने कहा कि एक ही कहावत चरितार्थ होती है कि 'आए थे हरिभजन को और ओटन लगे कपास'. बेचारे 'छब्बे' बनने चले थे लेकिन बड़े बेआबरू होकर 'दुबे' बनकर चले आए. यही फर्क एनडीए (NDA) और विपक्षी दलों में है. यहां प्रधानमंत्री का चेहरा स्पष्ट है लेकिन वहां जितने दल उतने प्रधानमंत्री हैं. इसके लिए भीतर-भीतर ही सिर कटौवल जारी है.

नित्यानंद राय ने की मोदी सरकार की तारीफ

नित्यानंद राय ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 'सबका साथ, सबका विकास', 'सबका विश्वास और सबका प्रयास' के सिद्धांत पर कार्य करते हुए सभी वर्ग के लोगों में बीजेपी ने अपनी पहुंच बनाई है. यही कारण है कि आज विपक्षी एकता की बात करने वाले लोग भले ही एकजुट होने की बात क्यों न कर लें, लेकिन देश की जनता नरेंद्र मोदी की नीतियों, कार्यों और उनकी दूरगामी सोच को लेकर इनके पक्ष में जनता एकजुट हो चुकी है.

विपक्ष में बिखराव होता दिख रहा है- नित्यानंद राय 

गृह राज्य मंत्री ने कहा कि नरेंद्र मोदी अतिपिछड़ा के बेटा हैं. देश के सभी भ्रष्टाचारी दल मिलकर देश के गरीबों की तरक्की और उनकी हित की बात करने वाले नरेंद्र मोदी को रोकने की असफल चेष्टा कर रहे हैं, लेकिन जितनी मजबूती से वे एकजुटता की बात करते नजर आते हैं उतनी ही ताकत से उनमें बिखराव होता दिख रहा है. वहां 'एक अनार सौ बीमार' वाली कहावत चरितार्थ हो रही है. प्रधानमंत्री ने धारा 370, 35A को एक झटके में समाप्त कर एक देश में एक विधान-एक निशान को स्थापित किया और पूरी दुनिया में देश का सम्मान बढ़ाया. राम मंदिर का निर्माण हो, वाराणसी के काशी कॉरिडोर, मॉ विन्ध्यवासिनी कॉरिडोर, केदार नाथ का जीर्णोद्धार कर सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को मजबूती प्रदान किया है.

'सरकार के शिक्षा मंत्री का कारनामा जगजाहिर है'

बीजेपी नेता ने कहा कि आरजेडी हो या कांग्रेस सभी के प्रमुख नेता या तो बेल पर है या जेल में हैं. बिहार की सात पार्टियों से बनी सरकार में 1700 करोड़ का पुल बह गया और अब तक सरकार एक प्राथमिकी तक नहीं कर सकी. सरकार के शिक्षा मंत्री का कारनामा जगजाहिर है. विधि मंत्री और कृषि मंत्री को भ्रष्टाचार के आरोप में त्याग पत्र देना पड़ा. इन सबसे अलग नरेंद्र मोदी की सरकार प्रत्येक दिन देश का गौरव बढ़ा रही है.

ये भी पढ़ें: Muzaffarpur Murder Case: नहीं थम रहा मुजफ्फरपुर का गैंगवार, आशुतोष शाही की हत्या से शहर में खौफ का माहौल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AK-47 से चली गोली पर अब लालू यादव की प्रतिक्रिया, 'इस तानाशाही...'
AK-47 से चली गोली पर अब लालू यादव की प्रतिक्रिया, 'इस तानाशाही...'
JSSC-CGL परीक्षा रद्द होने पर JDU का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन ने…'
JSSC-CGL परीक्षा रद्द होने पर JDU का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन ने…'
बिहार: शिक्षकों के तबादले पर लगी रोक, पटना HC ने क्या कहा?
बिहार: शिक्षकों के तबादले पर लगी रोक, पटना HC ने क्या कहा?
पटना नगर निगम ने अपने ही मेयर को भेजा नोटिस, ऐसा क्या हुआ?
पटना नगर निगम ने अपने ही मेयर को भेजा नोटिस, ऐसा क्या हुआ?

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
New York India Day Parade: न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
Embed widget