एक्सप्लोरर

Bihar Politics: 'लगता है 10 लाख नौकरियों का रोडमैप...', लाठीचार्ज की घटना पर प्रशांत किशोर ने तेजस्वी की बताई हकीकत

Prashant Kishor Statement: बिहार में रोजगार को लेकर प्रशांत किशोर लगातार सवाल उठा रहे हैं. वहीं, समस्तीपुर में गुरुवार को उन्होंने शिक्षक अभ्यर्थियों के मुद्दे पर महागठबंधन सरकार को घेरा.

समस्तीपुर: जिले में पदयात्रा के दौरान गुरुवार को जन सुराज पदयात्रा (Jan Suraaj Padyatra) के सूत्रधार प्रशांत किशोर तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) पर हमला करते हुए कहा कि बिहार के वो नेता जो मंच पर खड़े होकर ये दावा करता है कि मैं आपको 10 लाख नौकरियां दे दूंगा तो वो आपको रोडमैप लगता है, लेकिन सत्ता में आने के बाद वो आपके ऊपर डाकबंगला चौराहे पर लाठियां (Bihar Police Lathicharge) चलवा रहा है तो इसमें बिहार की जनता की गलती है. जो 15 सालों से सत्ता में होने के बाद आपको एक नौकरी नहीं दे पा रहा है और वो आकार कह रहा है कि मैं आपको 15 लाख नौकरी दे दूंगा, तो उनसे ये पूछना चाहिए कि कैसे देंगे? अगर आप दे सकते थे तो पहले क्यों नहीं दिए? 

प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार को दी चुनौती

प्रशांत किशोर ने कहा कि हम पदयात्रा इसलिए कर रहे हैं ताकि बिहार के लोगों से मिले और बिहार को समझ सकें और फिर उसके बाद रोडमैप तैयार कर सके. जब ये नहीं पता होगा कि पंचायत में समस्या क्या है? तो उसका समाधान कैसे होगा. वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बुधवार को कुर्सी उछाले जाने की घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि मैंने बहुत पहले ही कहा था और आप मेरे पुराने बयान भी उठा कर सुन सकते हैं कि नीतीश कुमार कोई भी पब्लिक कार्यक्रम करेंगे तो उसमें इस तरह की अप्रिय घटना घटित होंगी. साथ ही मैंने नीतीश कुमार को चुनौती भी दी है कि यदि नीतीश कुमार को लगता है कि उन्होंने काम किया है तो किसी भी एक गांव या पंचायत में बिना किसी सुरक्षा के घूमकर दिखा दें.

लोगों में सरकार को लेकर नाराजगी है- प्रशांत किशोर

चुनावी रणनीतिकार ने आगे कहा कि जब जनता में इतनी उदासीनता है, इतना गुस्सा है तो जब आप जमीन पर जाएंगे तो लोग शोर मचाएंगे ही और यदि आप सोचते हैं कि इनको सुरक्षा के बल पर दबाया जा सकता है तो ये गलतफहमी है. जनता जब नाराज होगी तो कुर्सी चलाएगी ही, कोई झंडा फाड़ेगा, कोई रोड पर लेटेगा. ऐसा केवल एक जिले में नहीं हो रहा है, ये पूरे बिहार में हो रहा है. लोगों में क्योंकि सरकार को लेकर नाराजगी है.

ये भी पढे़ं: LIVE VIDEO: पटना में विधानसभा मार्च के दौरान 'माननीयों' पर चलीं लाठियां! BJP के कई नेताओं को लगी चोटें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बांकीपुर के बाद BJP पटना शिक्षक सीट हारी, CM सम्राट पर बढ़ेगा दबाव! समझें
बांकीपुर के बाद BJP पटना शिक्षक सीट हारी, CM सम्राट पर बढ़ेगा दबाव! समझें
बिहार कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्तावों को दी गई मंजूरी, पढ़ें पूरी डिटेल
बिहार कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्तावों को दी गई मंजूरी, पढ़ें पूरी डिटेल
पटना MLC रिजल्ट: विजेता नीरज कुमार ने '3N' का किया जिक्र, अनंत सिंह को संदेश?
पटना MLC रिजल्ट: विजेता नीरज कुमार ने '3N' का किया जिक्र, अनंत सिंह को संदेश?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा?
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
Embed widget