एक्सप्लोरर

VIDEO: पटना में विधानसभा मार्च के दौरान 'माननीयों' पर चलीं लाठियां! BJP सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल की हुई पिटाई

Patna Lathicharge: डाक बंगला चौराहे पर बीजेपी के नेताओं और कार्यकर्ता की पुलिस के साथ झड़प हो गई. इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया. वाटर कैनन से पानी छोड़े गए.

पटना: बीजेपी के विधानसभा मार्च को पुलिस ने पटना के डाकबंगला चौराहे पर रोक दिया. इस दौरान मार्च को रोकने के लिए बल का प्रयोग किया गया और पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया. काफी संख्या में बीजेपी के वरिष्ठ नेता, विधायक और कार्यकर्ता मार्च में शामिल थे. गुरुवार (13 जुलाई) की दोपहर गांधी मैदान से विधानसभा मार्च की शुरुआत हुई. भीड़ जैसे ही डाकबंगला चौराहा पहुंची तो यहां रोकने के लिए पूरी तैयारी की गई थी.

दरअसल, गांधी मैदान से फ्रेजर रोड होते हुए बीजेपी के नेता और कार्यकर्ता डाकबंगला के पास पहुंचे ही थे. यहीं पुलिस के साथ झड़प हो गई है. पुलिस ने लाठीचार्ज किया और वाटर कैनन छोड़े. नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा, बीजेपी सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल समेत कई नेताओं को पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए रोका. सिग्रीवाल ने कहा कि हम युवाओं और किसानों की आवाज उठा रहे थे. नीतीश सरकार ने दबाने का प्रयास किया. शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे लेकिन पीटा गया है.

बीजेपी कार्यकर्ताओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया

प्रदर्शन के दौरान बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के नेतृत्व में अन्य नेता और कार्यकर्ता सड़क पर ही धरने पर बैठ गए. लाठीचार्ज के दौरान बीजेपी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को चोट लगने की खबर है. नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि हमारे कार्यकर्ताओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया है.

बता दें कि गांधी मैदान से विधानसभा तक बीजेपी ने मार्च निकाला था. बीजेपी के प्रमुख नेताओं के साथ हजारों की संख्या में कार्यकर्ता और इनमें कुछ शिक्षक अभ्यर्थी भी थे. लैंड फॉर जॉब मामले में सीबीआई की चार्जशीट में तेजस्वी का नाम है. बीजेपी तेजस्वी के इस्तीफे की मांग कर रही है. शिक्षक भर्ती नियमावली में हुए बदलाव को वापस लेने की मांग की जा रही है. 10 लाख लोगों को रोजगार देने के वादे पर सवाल उठा रही कि इसका क्या हुआ.

यह भी पढ़ें- Bihar Vidhan Sabha: सदन में BJP विधायकों का जबरदस्त हंगामा, मार्शल ने MLA जीवेश कुमार को टांग कर बाहर किया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget