एक्सप्लोरर

PM Modi Siwan Bihar: चुनाव से पहले आज फिर बिहार आ रहे नरेंद्र मोदी, क्या कुछ सौगात देंगे? डिटेल जानें

PM Narendra Modi Bihar Visit: प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा केवल 20 दिन में दूसरा और इस वर्ष का पांचवां बिहार प्रवास होगा. मोदी ने इससे पहले 29-30 मई को बिहार का दौरा किया था.

PM Modi Bihar Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (शुक्रवार) बिहार का अपना 51वां दौरा करेंगे. इस दौरान वह पांच हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करने के साथ-साथ नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखांएगे. नरेंद्र मोदी की सीवान जिले की यात्रा से भारतीय जनता पार्टी उत्साहित है, जो कुछ ही महीनों में होने वाले अहम विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी है और अपनी संभावनाओं को बढ़ाने के लिए अपने सबसे लोकप्रिय नेता की अपील पर काफी हद तक निर्भर है.

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा केवल 20 दिन में दूसरा और इस वर्ष का पांचवां बिहार प्रवास होगा. उन्होंने बताया कि यह संकेत है कि बिहार केंद्र की मोदी नीत सरकार की प्राथमिकता में उच्च स्थान पर है. मोदी ने इससे पहले 29-30 मई को बिहार का दौरा किया था. उन्होंने उस समय पटना हवाई अड्डे के नए विश्वस्तरीय टर्मिनल का उद्घाटन किया था और पटना में एक रोड शो किया था. प्रधानमंत्री ने इसके अलावा रोहतास जिले में एक जनसभा को संबोधित किया था और 50,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की शुरुआत की थी.

कुल 22 परियोजनाओं का किया जाएगा उद्घाटन

बीजेपी बिहार इकाई के पूर्व अध्यक्ष चौधरी ने कहा, "सीवान की धरती पर 5,736 करोड़ रुपये की कुल 22 परियोजनाओं का तब उद्घाटन किया जाएगा. प्रधानमंत्री 53,666 बेघर लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना की पहली किस्त के तौर पर 51,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वितरित करेंगे. इसके अलावा, 6,684 शहरी गरीब परिवारों को उनके नए घरों की चाबी मिलेगी."

उन्होंने आगे कहा, "प्रधानमंत्री एक नई वंदे भारत ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाएंगे, जो पटना के पास पाटलिपुत्र जंक्शन और उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के बीच चलेगी. मोदी अमृत भारत योजना की 11 परियोजनाओं और नमामि गंगे परियोजना के तहत चार अन्य परियोजनाओं की आधारशिला रखने के अलावा नई वैशाली-देवरिया रेलवे लाइन का भी उद्घाटन करेंगे."

बीजेपी नेता ने "बिहार के लिए खजाना खोलने" और "मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास मॉडल" को बढ़ावा देने के लिए केंद्र की प्रशंसा की. उपमुख्यमंत्री ने कहा, "हमारी सरकार ऐसी सरकार रही है जिसने जाति या धर्म की परवाह किए बिना गरीबों के लिए काम किया है. गरीबों के लिए पक्के मकान, मुफ्त रसोई गैस कनेक्शन और सस्ते सिलेंडर, 30 करोड़ जन धन बैंक खाते और मुफ्त राशन जैसे प्रयासों ने लोगों के जीवन को बदल दिया है."

सम्राट चौधरी ने किसी नेता या पार्टी का नाम लिए बिना परोक्ष रूप से विपक्षी कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और वाम दलों पर कटाक्ष करते हुए कहा, "चूंकि राजग अपने शासन के दम पर लोगों का दिल जीतने में सक्षम है, इसलिए लोगों के शुभचिंतक होने का दावा कर रहे हमारे विरोधी घबरा रहे हैं. राज्य में अपने 51वें दौरे पर प्रधानमंत्री का स्वागत करने के बजाय, वे ऐसे बयान जारी करने में व्यस्त हैं जिनसे दुर्भावना की बू आती है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना: सैटेलाइट टाउनशिप पर बवाल! मंत्री के सामने किसानों का हंगामा
पटना: सैटेलाइट टाउनशिप पर बवाल! मंत्री के सामने किसानों का हंगामा
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
BPSC-SSC Protest: छात्रों के बीच पहुंचे रौशन आनंद, बोले- 'हमारा लक्ष्य...'
BPSC-SSC Protest: छात्रों के बीच पहुंचे रौशन आनंद, बोले- 'हमारा लक्ष्य...'
BPSC ने ऑडिटर प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट किया जारी, जानें कट ऑफ मार्क्स
BPSC ने ऑडिटर प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट किया जारी, जानें कट ऑफ मार्क्स

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget