एक्सप्लोरर

Bihar Elections 2025: 'बिहार के लिए बीजेपी का सेंट्रल चुनावी वॉर रूम तैयार'- जानें पटना में कैसे कर रहा वर्क

Bihar Elections: बीजेपी प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव के लिए इस बार सेंट्रल चुनावी वॉर रूम तैयार कर लिया है. पटना में वॉर रूम का उद्घाटन एक सप्ताह के बाद होगा.

Shahnawaz Hussain News: बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी अब तेज हो गई है. चुनाव को ध्यान में रखते हुए बीजेपी ने सबसे पहले अपना चुनावी तंबू गाड़ भी दिया है. पटना में बीजेपी का इस बार हाईटेक वॉर रूम तैयार हो गया है, जहां से पूरी रणनीति बन रही है और चुनावी मोर्चे की कमान भी संभाली जा रही है. इस बार का चुनाव नेता और डेटा दोनों का कॉकटेल होने वाला है. 

बीजेपी प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव के लिए इस बार सेंट्रल चुनावी वॉर रूम तैयार कर लिया है. वॉर रूम की जिम्मेदारी हरियाणा, झारखंड और दिल्ली विधानसभा चुनावों में वॉर रूम की सफल बागडोर संभाल चुके टीम को सौंपी गई है. पटना में वॉर रूम का उद्घाटन एक सप्ताह के बाद होगा, लेकिन वॉर रूम ने काम करना शुरू कर दिया है.  

दिन-रात डेटा जुटाने में लगी टीम

उन्होंने कहा कि करीब 150 वॉलंटियर्स की टीम दिन-रात डेटा जुटाने, बूथ वर्कर्स से संपर्क और ग्राउंड से फीडबैक पर काम कर रही है. इस वॉर रूम का मकसद सिर्फ कॉल सेंटर से संवाद तक सीमित नहीं है. यहां नए वोटरों की पहचान की जा रही है, रैलियों की भीड़ मैनेजमेंट की तैयारी है और संभावित उम्मीदवारों पर जमीनी फीडबैक लिया जा रहा है.

बूथ से लेकर जिला स्तर तक रिपोर्ट बन रही है, जो टिकट तय करने में मदद करेगी. बीजेपी नेता कहते हैं कि बीजेपी इस बार बूथ से लेकर बैलेट तक, हर स्तर पर तैयार है. हमारा वॉर रूम सिर्फ दिमाग नहीं, जमीन से जुड़ा दिल भी है. बिहार में फिर एनडीए यानी डबल इंजन की सरकार बनेगी.

वरिष्ठ नेता कर रहे क्षेत्रों का दौरा

प्रदेश संगठन महामंत्री भीखूभाई दलसानिया समेत तमाम वरिष्ठ नेता खुद विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं. वहीं एनडीए घटकों के बीच सीट शेयरिंग पर भी चर्चा तेज है. बीजेपी उन सीटों पर दावा कर सकती है, जहां सहयोगी दल बार-बार हार चुके हैं.

मीडिया में करियर की शुरुआत CNFC मीडिया के साथ की. उसके बाद साढ़े तीन वर्ष ANI और उसके बाद तकरीबन 8 वर्ष न्यूज 18 नेटवर्क के साथ काम किया. और अब एबीपी न्यूज ज्वाइन किया है. मीडिया में तकरीबन 13 वर्ष का अनुभव है जिसमें राजनीतिक खबरों खासकर बीजेपी से संबंधित खबरों को कवर करता रहा हूं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में आज भी एक्टिव रहेगा मानसून, 32 जिलों में हो रही झमाझम बारिश, कई जगहों पर अलर्ट
बिहार में आज भी एक्टिव रहेगा मानसून, 32 जिलों में हो रही झमाझम बारिश, कई जगहों पर अलर्ट
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
नामांकन के बाद बांकीपुर उपचुनाव में BJP ने क्यों बदला उम्मीदवार? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
नामांकन के बाद बांकीपुर उपचुनाव में BJP ने क्यों बदला उम्मीदवार? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
Bankipur Bypoll Live Updates: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
दतिया में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से बवाल, BJP जिलाध्यक्ष समेत पूरी टीम ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से बवाल, BJP जिलाध्यक्ष समेत पूरी टीम ने दिया सामूहिक इस्तीफा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
राजपाल यादव को चेक बाउंस केस में 3 महीने की सजा, पत्नी राधा यादव पर भी लगा जुर्माना, नहीं भरा तो काटनी होगी जेल
राजपाल यादव की पत्नी राधा यादव पर भी लगा जुर्माना, नहीं भरा तो काटनी होगी जेल
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
Mumbai News: मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
Embed widget