एक्सप्लोरर

जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष संग मारपीट, मनोज भारती का कॉलर पकड़ा

मनोज भारती के साथ बदसलूकी और मारपीट करने वाला शख्स व्हेकिल वेंडर बताया जा रहा है. उसने किराए पर जन सुराज को गाड़ी दी थी. पैसा नहीं मिलने से नाराज था.

जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती के साथ बदसलूकी की गई है. मारपीट के दौरान उनका कॉलर पकड़ा गया. इसका एक वीडियो सामने आया है. घटना के वक्त मनोज भारती अपनी कार के अंदर बैठे थे.

मनोज भारती के साथ बदसलूकी और मारपीट करने वाला शख्स व्हेकिल वेंडर बताया जा रहा है. आरोप है कि लाखों रुपया पार्टी पर बकाया है. किराए पर जन सुराज को गाड़ी दी गई थी. पैसा नहीं मिलने की वजह से नाराज होकर व्हेकिल वेंडर ने मनोज भारती के साथ बदसलूकी की.

कहा जा रहा है कि दो साल से कार का किराया नहीं मिला है. हालांकि इस बात में कितनी सच्चाई है यह पार्टी की ओर से बयान आने के बाद ही पता चलेगा. प्रतिक्रिया के बाद ही यह भी पता चलेगा कि पूरा मामला क्या है और कितना पैसा बाकी है.

घटना के बारे में यह कहा जा रहा है कि वीडियो 10-15 दिन पुराना होगा. बुधवार (21 अक्टूबर, 2026) को सोशल मीडिया पर वायरल होना शुरू हुआ.

यह भी पढ़ें- बिहार: 9 दिनों तक छाती पर कलश रखने वाली महिला की मौत, सीने में हुआ दर्द और…

जन सुराज कार्यालय के बाहर हुआ सब कुछ

जानकारी के अनुसार, यह घटना पाटलिपुत्र स्थित जन सुराज कार्यालय के बाहर हुई है. वीडियो में दिख रहा है कि कुछ लोग कार्यालय पहुंचे हैं. कार्यालय का गेट बंद है तो बाहर से ही आवाज लगा रहे हैं. हालांकि गेट नहीं खोला गया. कुछ देर बाद जब मनोज भारती निकलकर अपनी गाड़ी से जाने लगे तो गेट के बाहर तीन-चार लोग पहुंच गए. शीशा नीचे था तो हाथ लगाकर मनोज भारती के साथ मारपीट की जाने लगी.

वीडियो में पीछे से आवाज आ रही है कि मारपीट नहीं की जाए. बीच में दीपक-दीपक भी एक व्यक्ति कहते सुना जा सकता है. पैसे की बात हो रही है. इस पूरे मामले में कहा जा रहा है कि दोनों पक्षों की ओर से समझौता हो गया है. हालांकि पार्टी के पक्ष का इंतजार है.

बीजेपी ने किया हमला

जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष के साथ मारपीट की घटना और वेंडर के कथित 70 लाख रुपये के बकाये पर बीजेपी ने हमला किया है. पार्टी के प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने कहा कि इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय होनी चाहिए. प्रशांत किशोर बिहार बदलने, व्यवस्था सुधारने और जनता को नई राजनीति देने की बात करते हैं, लेकिन जब उनकी अपनी पार्टी से जुड़ा मामला सामने आता है, तो सवाल उठना स्वाभाविक है. दूसरों को जवाबदेही का पाठ पढ़ाने वाले अपने संगठन में जवाबदेही सुनिश्चित कब करेंगे?

यह भी पढ़ें- बिहार MLC चुनाव: किस सीट से कौन लड़ रहा? पार्टी और उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट

आर्यन आनंद ने 2015 में पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद 2016 में दिल्ली में एक पॉलिटिकल campaining टीम के साथ डिजिटल जर्नलिज्म से कैरियर की शुरुआत की. 2018 में पटना लौटकर बिहार के प्रतिष्ठित डिजिटल चैनल फर्स्ट बिहार में हुआ रिपोर्टर काम किया. फर्स्ट बिहार में 5 साल काम करने के बाद एबीपी से साल 2024 में जुड़ा.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

बिहार: विपक्ष के विरोध पर BJP का पलटवार, चलाएगी 'लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ' अभियान
बिहार: विपक्ष के विरोध पर BJP का पलटवार, चलाएगी 'लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ' अभियान
बेगूसराय: दारोगा ने महिला डांसर को मारा थप्पड़, पिस्टल लहराई, मची अफरा-तफरी
बेगूसराय: दारोगा ने महिला डांसर को मारा थप्पड़, पिस्टल लहराई, मची अफरा-तफरी
किशनगंज में हाथियों का तांडव, बुजुर्ग को मार डाला, मासूम घायल
किशनगंज में हाथियों का तांडव, बुजुर्ग को मार डाला, मासूम घायल
राहुल गांधी पर गिरिराज सिंह का निशाना, बोले- 'देश को तोड़ने वाले...'
राहुल गांधी पर गिरिराज सिंह का निशाना, बोले- 'देश को तोड़ने वाले...'
Advertisement

वीडियोज

Man Atisundar: 🕵🏻‍♀️Radhya का भेष बदलकर नया खेल, क्‍या खुलेगा Antara के धोखे का बड़ा राज़? #sbs
Bollywood News: विजयादशमी के मौके पर रामायण के मेकर्स ने 'रावण तांडव' के साथ खेला बड़ा दांव (21.10.26)
Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
एशियन पैरा गेम्स: आज भारत ने जीते 5 गोल्ड समेत 22 मेडल, टोटल पदक हो गए 62; टॉप-5 में एंट्री
एशियन पैरा गेम्स: आज भारत ने जीते 5 गोल्ड समेत 22 मेडल, टोटल पदक हो गए 62; टॉप-5 में एंट्री
सौरव दास ने कोर्ट से रिहाई के आदेश पर दी पहली प्रतिक्रिया, ‘सच्चाई की...’
सौरव दास ने कोर्ट से रिहाई के आदेश पर दी पहली प्रतिक्रिया, ‘सच्चाई की...’
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
किरेन रिजिजू ने शेयर किया खरगे का Video, बोले- कांग्रेस बॉस क्यों नहीं समझ रहे ये बात
किरेन रिजिजू ने शेयर किया खरगे का Video, बोले- कांग्रेस बॉस क्यों नहीं समझ रहे ये बात
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
UP में नीट पीजी काउंसलिंग शुरू, रजिस्ट्रेशन के लिए देने होंगे 3,000, देखें शेड्यूल 
UP में नीट पीजी काउंसलिंग शुरू, रजिस्ट्रेशन के लिए देने होंगे 3,000, देखें शेड्यूल 
Embed widget