एक्सप्लोरर

'प्रधानमंत्री आ रहे हैं, पूछिए ना वादा पूरा नहीं हुआ...', आखिर चिराग पासवान ने ऐसा क्यों कहा?

Chirag Paswan: तेजस्वी यादव के जमाई आयोग वाले बयान पर चिराग पासवान ने कहा कि कई लोग नहीं चाहते हैं कि बिहार की मूलभूत जरूरतों को मुद्दा बनाकर चुनाव लड़ा जाए. ये लोग लक्ष्य से भटकाना चाहते हैं.

PM Modi Bihar Visit: प्रधानमंत्री के बिहार आगमन पर चिराग पासवान ने गुरुवार को कहा कि हम सब बिहारी को खुशी इस बात की है कि प्रधानमंत्री के प्राथमिकता में बिहार दिखता है. यह दर्शाता है कि विकसित बिहार बनाने के लक्ष्य को लेकर मेरे प्रधानमंत्री कितने ज्यादा गंभीर हैं और जब-जब पीएम बिहार आए हैं, तब-तब बिहार को हजारों करोड़ की सौगात देकर गए हैं.

चिराग ने की प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ 

ऐसी सौगात है जो निरंतर दिखती है और आज हम लोग जहां पर हैं, जिस परिसर में खड़े हैं. यह एयरपोर्ट ही लंबे समय से बिहारी की मांग रही थी. वर्ल्ड क्लास एयरपोर्ट पटना को मिलना चाहिए. आज यह भी सपना पूरा हुआ है. ये दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वजह से है. लोकसभा में जो प्रधानमंत्री ने वादा किया था उन वादों को पूरा करने की सोच के साथ एक बार फिर प्रधानमंत्री बिहार आ रहे हैं.  

तेजस्वी यादव के जरिए दिए गए बयान पर की जमाई आयोग भी बना देना चाहिए. इस पर चिराग पासवान ने कहा मेरी प्राथमिकता अलग है. कई लोग चाहते नहीं हैं कि बिहार विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ा जाए. कई लोग नहीं चाहते हैं कि बिहार की मूलभूत जरूरत को मुद्दा बनाकर चुनाव लड़ा जाए और इसी सोच के साथ निरंतर लक्ष्य से भटकाना चाहते हैं.

प्रधानमंत्री आ रहे हैं कि पूछिए ना प्रधानमंत्री से आप यह वादा किया था, यह वादा पूरा नहीं हुआ. यह सवाल कीजिए, आपने एयरपोर्ट कहा था नहीं दिया नया एम्स बोला था, नहीं दिया. यह सवाल कीजिए ना. जब यह बातें करते हैं तो आप लक्ष्य से सामने वाले को भटकाने का प्रयास करते हैं और मेरा जिक्र करें तो हम तो किसी को नहीं कह रहे हैं कि कोई भाई-बहन आयोग बनना चाहिए.

चिराग पासवान ने कहा, "हम बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट की बात करते हैं. कोई लाख प्रयास कर ले एनडीए के नेताओं को हमारे घटक दल के नेताओं को भड़काने का प्रधानमंत्री की सोच, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सोच विकसित बिहार, बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट के साथ हम लोग आगे बढ़ रहे हैं, जो विषय भटका कर गलत नरेटिव सेट करने का प्रयास कर रहे हैं वह सफल नहीं होंगे.

अंबेडकर के अपमान को लेकर चिराग ने क्या कहा?

अंबेडकर के अपमान को लेकर चिराग पासवान ने कहा "मैं लालू जी के स्वास्थ्य को भी समझता हूं. पर इसके बावजूद जिस तरीके से बाबा साहब की तस्वीर चरणों में रखी गई. जिस तरीके से वह दृश्य सामने आया. वह हर उस व्यक्ति को दुखी करता है, जो बाबा साहब की विचारधारा के साथ हैं. उनकी सोच मुझे लगता है 140 करोड़ देश के लोग उनके साथ सहमत है. आज भी देश संविधान की वजह से चल रहा है, जिसकी सोच के साथ हमारे प्रधानमंत्री चल रहे हैं.

जहां एक तरफ इस समाज से आने वाले महापुरुषों का अपमान करना और फिर उन्हीं को अपना वोट बैंक बनाकर अपने राजनीति रोटी सेकना का प्रयास कीजिएगा बदहाल या सब जनता के सामने है. मुझे लगता है सही समय पर जनता फैसला देगी. चिराग किस विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे इस पर कहा कि अध्यक्ष मौजूद हैं. संसदीय दल के अध्यक्ष मौजूद हैं. इन तमाम प्रश्नों का जवाब यही लोग देंगे.

ये भी पढ़ें: बिहार के IAS अफसर का सादा अंदाज: कुल्हड़ में पी चाय, खुद बनाई लौंग लता मिठाई

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चिराग पासवान के बयान पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
चिराग पासवान के बयान पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें', पटना में प्रदर्शन, पुलिस से नोकझोंक, बैरिकेड को तोड़ा
'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें', पटना में प्रदर्शन, पुलिस से नोकझोंक, बैरिकेड को तोड़ा
VIDEO: कलाकार ने कहा- बढ़िया, तो सुनकर हंस पड़े मोकामा विधायक अनंत सिंह
VIDEO: कलाकार ने कहा- बढ़िया, तो सुनकर हंस पड़े मोकामा विधायक अनंत सिंह
चिराग पासवान देंगे इस्तीफा? अपने ही बयानों पर घिरे केंद्रीय मंत्री
चिराग पासवान देंगे इस्तीफा? अपने ही बयानों पर घिरे केंद्रीय मंत्री

वीडियोज

Gujarat News | Road Accident: टक्कर से गिरे स्कूटी सवार..मची चीख पुकार | Breaking | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: थप्पड़ केस में बुरे फंसे प्रवेश! | AAP | BJP
SIR Controversy: वोट के रखवाले | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: दिल्ली के थप्पड़बाज मंत्री की पूरी कहानी! | AAP | BJP | CM Rekha
SIR Controversy | Gyanesh Kumar: Vote Chori या चुनावी मैच फिक्सिंग..CEC पर सबसे सटीक विश्लेषण!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस्लामाबाद पहुंचा भारतीय डेलीगेशन, पाक से किस मुद्दे पर हो रही हाईलेवल मीटिंग
इस्लामाबाद पहुंचा भारतीय डेलीगेशन, पाक से किस मुद्दे पर हो रही हाईलेवल मीटिंग
दिल्ली में 1 नवंबर से वर्क फ्रॉम होम का ऐलान, पार्किंग फीस दोगुना, इन कामों पर भी रोक
दिल्ली में 1 नवंबर से वर्क फ्रॉम होम का ऐलान, पार्किंग फीस दोगुना, इन कामों पर भी रोक
डॉक्टर से मारपीट पर SC सख्त, शिवसेना पार्षद की जमानत रद्द; 3 दिन में सरेंडर का आदेश
डॉक्टर से मारपीट पर SC सख्त, शिवसेना पार्षद की जमानत रद्द; 3 दिन में सरेंडर का आदेश
भारतीय क्रिकेटर के लाखों के बैट ग्राउंड से हुए चोरी
भारतीय क्रिकेटर के लाखों के बैट ग्राउंड से हुए चोरी
एंटी-स्मोकिंग रील्स का क्या फायदा? पोस्टर्स में सिगरेट पीते विक्की, रणबीर-रणवीर पर भड़के डायरेक्टर
एंटी-स्मोकिंग रील्स का क्या? पोस्टर्स में सिगरेट पीते एक्टर्स पर भड़के फिल्म मेकर
ज्ञानेश कुमार के घर पोती कालिख, कांग्रेस पर भड़के नड्डा, 'अस्थिरता पैदा करने की कोशिश'
ज्ञानेश कुमार के घर पोती कालिख, कांग्रेस पर भड़के नड्डा, 'अस्थिरता पैदा करने की कोशिश'
LPU स्टूडेंट का मैसेज पढ़कर भड़के अभिजीत दीपके, पंजाब पुलिस से कर दी यह मांग
LPU स्टूडेंट का मैसेज पढ़कर भड़के अभिजीत दीपके, पंजाब पुलिस से कर दी यह मांग
UPSC ने शुरू की डायरेक्ट भर्ती, जानें कौन कर सकते हैं आवेदन?
UPSC ने शुरू की डायरेक्ट भर्ती, जानें कौन कर सकते हैं आवेदन?
Embed widget