एक्सप्लोरर

PM Bihar visit: पीएम मोदी के दौरे से पहले पूरे बिहार में हाई सिक्योरिटी अलर्ट, आतंकी हमले ने बढ़ाई चिंता

PM Modi Bihar visit: विनय कुमार ने कहा कि आतंकवादी हमले के बाद पूरे बिहार में उच्च सुरक्षा अलर्ट जारी कर दिया गया है. एहतियात के तौर पर्यटन स्थलों के आस-पास सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

Bihar News: कश्मीर में हुए आतंकवादी हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बृहस्पतिवार को निर्धारित बिहार दौरे से पहले पूरे राज्य में ‘हाई अलर्ट’ घोषित कर दिया गया है. पुलिस महानिदेशक विनय कुमार ने बताया कि बिहार पुलिस की सभी इकाइयों को अत्यधिक सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया है.

पूरे बिहार में उच्च सुरक्षा अलर्ट जारी

विनय कुमार ने बुधवार को पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकवादी हमले के बाद पूरे बिहार में उच्च सुरक्षा अलर्ट जारी कर दिया गया है.’’ पुलिस महानिदेशक ने यह भी कहा कि एहतियात के तौर पर राजगीर, बोधगया, पटना और कई अन्य स्थानों पर महत्वपूर्ण संस्थानों तथा पर्यटन स्थलों के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

उन्होंने कहा, ‘‘उन सभी स्थानों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है, जहां पर्यटकों की आवाजाही अधिक होती है, जैसे बोधगया में महाबोधि मंदिर परिसर, राजगीर में विश्व शांति स्तूप, पटना में महावीर मंदिर और तख्त श्री हरिमंदिर जी.’’ कुमार ने कहा कि राज्य के सभी हवाई अड्डों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

उन्होंने बताया कि बिहार के सीमावर्ती जिलों और नेपाल से सटे इलाकों में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है. कुमार ने कहा, ‘‘सीमावर्ती जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) संयुक्त रूप से गश्त और तलाशी अभियान चला रहे हैं। राज्य की नेपाल के साथ लंबी सीमा लगती है, जिसका उपयोग अकसर अन्य देशों के घुसपैठियों द्वारा भारतीय क्षेत्र में घुसने के लिए किया जाता है."

सीमावर्ती जिलों में चौकियों पर कड़ी सतर्कता

एसएसबी के अधिकारी भी बिहार के सीमावर्ती जिलों में अपनी चौकियों पर कड़ी सतर्कता बरत रहे हैं. दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को आतंकवादियों ने एक प्रमुख पर्यटक स्थल पर हमला किया, जिसमें कम से कम 26 लोग मारे गए। इनमें ज़्यादातर पर्यटक थे. मृतकों में दो विदेशी (यूएई और नेपाल से) तथा दो स्थानीय लोग शामिल हैं.

ये भी पढ़ें: 'बाहर में बिहारी बनकर रहते हैं और बिहार आकर...', राज्यपाल ने दी प्रदेशवासियों को नसीहत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेगूसराय में हैवानियत, रेप किया, वीडियो बनाया, तेजस्वी बोले- 'राक्षसराज'
बेगूसराय में हैवानियत, रेप किया, वीडियो बनाया, तेजस्वी बोले- 'राक्षसराज'
चिराग पासवान का SIR विवाद के बीच दो टूक, 'मुझे लगता है...'
चिराग पासवान का SIR विवाद के बीच दो टूक, 'मुझे लगता है...'
बिहार में ‘प्रशासन निकम्मा’ वाले बयान पर मांझी का पलटवार, जानें क्या कहा?
बिहार में ‘प्रशासन निकम्मा’ वाले बयान पर मांझी का पलटवार, जानें क्या कहा?
अनंत सिंह-नीरज विवाद पर BJP ने क्यों बनाई दूरी? गुरु प्रकाश ने बताया
अनंत सिंह-नीरज विवाद पर BJP ने क्यों बनाई दूरी? गुरु प्रकाश ने बताया

वीडियोज

ECL Season 3: Elvish Yadav और Fukra Insaan ने एक-दूसरे की जमकर तारीफ की, दिखा भाईचारा
Panchayat 5: Raghubir Yadav ने दिया बड़ा Update, Anshuman Jha संग सुनाए कई मजेदार किस्से
Bigg Boss 20: Salman Khan ने Rhiti Tiwari को लगाई फटकार, Kanika Mann पर किया मजेदार Joke
एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्रालय के दो अधिकारियों को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, FCRA से जुड़ा है केस
गृह मंत्रालय के दो अधिकारियों को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, FCRA से जुड़ा है केस
UP MLC Election 2026 में BJP ने किया 6 कैंडिडेट्स का ऐलान, देखें लिस्ट
UP MLC Election 2026 में BJP ने किया 6 कैंडिडेट्स का ऐलान, देखें लिस्ट
नोएडा से 15 मिनट में दिल्ली, खुल गया मयूर विहार-बारापूला सिग्नल फ्री कॉरिडोर, जानें सब
नोएडा से 15 मिनट में दिल्ली, खुल गया मयूर विहार-बारापूला सिग्नल फ्री कॉरिडोर, जानें सब
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
संभल हिंसा: आरोपी अफरोज की NSA हिरासत रद्द, SC ने UP सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना
संभल हिंसा: आरोपी अफरोज की NSA हिरासत रद्द, SC ने UP सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना
चिराग पासवान का SIR विवाद के बीच दो टूक, 'मुझे लगता है...'
चिराग पासवान का SIR विवाद के बीच दो टूक, 'मुझे लगता है...'
एशियन गेम्स: अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
World Heart Day: हार्ट अटैक आने से पहले शरीर देता है ये 7 संकेत, न करें नजरअंदाज
हार्ट अटैक आने से पहले शरीर देता है ये 7 संकेत, न करें नजरअंदाज
Embed widget