एक्सप्लोरर

'बाहर में बिहारी बनकर रहते हैं और बिहार आकर...', राज्यपाल ने दी प्रदेशवासियों को नसीहत

Arif Mohammad Khan: राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि बिहार के लोगों को जाति, धर्म और समुदाय के बंधन से ऊपर उठकर सिर्फ बिहारी बनना चाहिए. उन्हें राज्य के हितों को हर चीज से ऊपर रखना चाहिए.

Governor Arif Mohammad Khan: बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने मंगलवार को राज्य के लोगों से जाति, धर्म और समुदाय के बंधन से ऊपर उठकर केवल ‘बिहारी’ बनने का आग्रह किया. नालंदा खुला विश्वविद्यालय के 17वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए खान ने कहा कि बिहार के लोग राज्य के बाहर भी अच्छा प्रदर्शन करते हैं.

'बिहार में सच्चा बिहारी मिलना मुश्किल'

उन्होंने कहा, “वे (बिहार के लोग) राज्य के बाहर खुद को बिहारी बताते हैं, लेकिन जब वे अपने राज्य में आते हैं तो खुद को जाति, धर्म और समुदाय से जोड़ने लगते हैं.” खान ने कहा कि बिहार में सच्चा बिहारी मिलना मुश्किल है.

उन्होंने कहा, “बिहार के लोगों को जाति, धर्म और समुदाय के बंधन से ऊपर उठकर सिर्फ बिहारी बनना चाहिए. उन्हें राज्य के हितों को हर चीज से ऊपर रखना चाहिए. मुझे यकीन है तब बिहार हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाएगा और राज्य के लोग देश में नेतृत्व की भूमिका में आएंगे, जैसा कि वे पहले भी कर चुके हैं.”

राज्यपाल ने कहा कि मुंबई, कोलकाता और दिल्ली जैसे शहरों में हर क्षेत्र में बिहार के लोगों की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है. उन्होंने कहा कि बिहारियों के बिना इन शहरों के विकास की कल्पना करना कठिन है.

सिर्फ बिहारी बनकर रहना चाहिए- राज्यपाल

खान ने कहा, “ऐसा क्यों है, क्योंकि वे वहां बिहारियों की तरह रहते हैं. वे खुद को बिहारी बताते हैं. यही बात बिहार में भी लागू होनी चाहिए. बिहार के लोगों को अपने राज्य में सिर्फ बिहारी बनकर रहना चाहिए.”

बता दें कि नालंदा खुला विश्वविद्यालय का 17वां दीक्षांत समारोह मंगलवार को पटना बापू सभागार में आयोजित हुआ था. इस अवसर पर राज्यपाल सह कुलाधिपति आरिफ मोहम्मद खान ने मुख्य अतिथि के रूप में छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें यह समझने की जरूरत है कि हमारे जीवन का उद्देश्य क्या है? उन्होंने कहा कि जीवन का उद्देश्य सुख नहीं बल्कि ज्ञान की प्राप्ति है. ज्ञान प्राप्त करने और कॉलेज या विश्वविद्यालय छोड़ने के बाद छात्र का दोबारा जन्म होता है, जो ज्ञान को अभिव्यक्त करने की शक्ति देता है.

ये भी पढ़ें: पटना में वीर कुंवर सिंह विजय दिवस पर हुआ ऐतिहासिक एयर शो, तस्वीरों में देखें रोमांचकारी प्रस्तुति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिर्फ 2100 रुपये में पटना का हवाई सफर, बिहार में हेली-टूरिज्म शुरू, जानें राजगीर-कैमूर का किराया
सिर्फ 2100 रुपये में पटना का हवाई सफर, बिहार में हेली-टूरिज्म शुरू, जानें राजगीर-कैमूर का किराया
BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम
BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम
लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज
लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget