एक्सप्लोरर

Patna Crime: 'तनुज यादव नाम है... जो उखाड़ना है उखाड़ लेना', पटना में कार्यपालक पदाधिकारी पर जानलेवा हमला

Attack on Executive Officer in Patna: कार्यपालक पदाधिकारी अरविंद कुमार सिंह पटना के गोला रोड से बोरिंग रोड स्थित अपने घर जा रहे थे. इस मामले में रूपसपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है.

पटना: बिहार के एक उप नगर आयुक्त (अरविंद सिंह, गया डोभी में नगर पंचायत में कार्यपालक पदाधिकारी के पद पर कार्यरत हैं) पर मंगलवार (16 जनवरी) की रात बदमाशों ने पटना में जानलेवा हमला कर दिया. जानलेवा हमला करने वाले नशे में थे. आरोप है कि हमलावरों में एक युवक खुद का नाम तनुज यादव बता रहा था. कह रहा था कि नागेंद्र यादव का बेटा हूं. जो उखाड़ना होगा उखाड़ लेना.

क्या है पूरा मामला?

बताया जाता है कि कार्यपालक पदाधिकारी अरविंद कुमार सिंह पटना के गोला रोड से बोरिंग रोड स्थित अपने घर जा रहे थे. रात में नशे में धुत कुछ युवकों ने उनकी गाड़ी को रोक लिया. अरविंद सिंह युवकों से बात करने के लिए गाड़ी से नीचे उतरे तो उन लोगों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया. यह पूरी घटना मंगलवार देर रात की है.

गंभीर हालत में पटना से रेफर किया गया दिल्ली

इस जानलेवा हमले में अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए. आंख और सिर में काफी चोट लगी है. घटना के बाद इलाज के लिए पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. बुधवार को इलाज के लिए दिल्ली रेफर किया गया है. रेल एंबुलेंस से दिल्ली ले जाया गया है.

कौन है हमलावर तनुज यादव?

इस पूरी घटना का आरोप तनुज यादव पर लगा है. मारपीट करने वाले युवक ने रौब दिखाते हुए खुद का नाम तनुज यादव बताया था. बताया जा रहा है कि उसके पिता का नाम नागेंद्र राय है. कहा जा रहा है कि आरोपित एक बड़े नेता का रिश्ते में पोता लगता है. हालांकि इस मामले पर पुलिस कुछ भी कहने से बच रही है. पुलिस की ओर से अब तक स्पष्ट बयान नहीं आया है.

इस घटना को लेकर पीड़ित के परिजनों ने रूपसपुर थाने में जो आवेदन दिया है एफआईआर के लिए उसमें तनुज यादव और नयन यादव पर घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया गया है. पिता का नाम नागेंद्र राय बताया गया है. गोला रोड में घर बताया गया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

यह भी पढ़ें- Bihar News: जेल में मिलने गई थी प्रेमिका, फिर भागा प्रेमी, नालंदा में फरार कैदी के मामले में सामने आई बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: 2100 बेटियों के लिए Good News, 2 लाख तक दे रही सम्राट सरकार
बिहार: 2100 बेटियों के लिए Good News, 2 लाख तक दे रही सम्राट सरकार
नेपाल में भूस्खलन के बीच बिहार में अलर्ट, गंडक नदी में बढ़ा पानी
नेपाल में भूस्खलन के बीच बिहार में अलर्ट, गंडक नदी में बढ़ा पानी
बिहार: भागलपुर में बांध टूटने से गंगा का कहर, कई घर नदी में समाए
बिहार: भागलपुर में बांध टूटने से गंगा का कहर, कई घर नदी में समाए
'जनरल डायर से बड़ा कुशासन', प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस के एक्शन पर भड़के पप्पू यादव
'जनरल डायर से बड़ा कुशासन', प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस के एक्शन पर भड़के पप्पू यादव

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश, आराध्या संग शेयर की अनसीन तस्वीर
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
₹90 में 7 घंटे की राइड! भारतीय रोडवेज बस में बैठी विदेशी लड़की, उड़े होश
₹90 में 7 घंटे की राइड! भारतीय रोडवेज बस में बैठी विदेशी लड़की, उड़े होश
Jio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
Jio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
Embed widget