एक्सप्लोरर

Bihar News: जेल में मिलने गई थी प्रेमिका, फिर भागा प्रेमी, नालंदा में फरार कैदी के मामले में सामने आई बड़ी बात

Nalanda Prisoner Absconded: 16 जनवरी को कैदी जेल से फरार हुआ था. इस घटना को लेकर थाने में मामला दर्ज किया गया है. पुलिस फरार कैदी को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है.

नालंदा: मंडल कारा से दीवार फांदकर मंगलवार (16 जनवरी) को फरार हुआ कैदी अब तक पुलिस की गिरफ्त से दूर है. फरार होने के बाद दीपनगर थाने में मामला दर्ज कराया गया है और पुलिस छापेमारी कर रही है. पुलिस ने फरार कैदी के परिजनों से पूछताछ भी की है. सबसे बड़ी चौंकाने वाली बात यह सामने आई है कि फरार होने से पहले कैदी की प्रेमिका मिलने के लिए जेल गई थी. इसके बाद वह कैदी फरार हुआ था. अब पुलिस प्रेमिका से भी अधिक जानकारी ले रही है.

कैदी के भागने के बाद सूचना मिलने पर डीएम, एसपी, डीएसपी समेत कई अधिकारी जेल पहुंचे थे. जांच के दौरान लापरवाही बरतने पर डीएम ने कारा के तीन होमगार्ड को बर्खास्त कर दिया है. वहीं प्रभारी जमादार और वार्ड इंचार्ज पर भी कार्रवाई की गाज गिरी है. जेल अधीक्षक, जेलर समेत अन्य के खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा की गई है.

प्रेम-प्रसंग से जुड़ा है पूरा मामला

बता दें कि 13 अक्टूबर 2023 की रात रहुई थाना इलाके के सोसंदी गांव में फरार कैदी रणविजय ने धारदार हथियार लेकर हराधन कुमार के घर में घुसकर सोए अवस्था में गला रेतकर उसकी हत्या कर दी थी. रहुई थाना पुलिस ने केस की गुत्थी को सुलझाते हुए रणविजय को गिरफ्तार कर लिया था. पुलिस ने बताया था कि मृतक हराधन और रणविजय कुमार एक ही लड़की से प्रेम करते थे. रणविजय को हराधन के बारे में पता चला तो उसने खौफनाक कदम उठाया और गला रेतकर निर्मम तरीके से हत्या कर दी.

फरार कैदी जल्द किया जाएगा गिरफ्तार

इस पूरे मामले में डीएम शशांक शुभंकर ने बताया है कि तीन होमगार्ड को बर्खास्त कर अन्य कर्मियों पर कार्रवाई की गई. जेल अधीक्षक और अन्य के खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा की गई है. निर्देश दिया गया है कि जेल में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी हो. वहीं दीपनगर थानाध्यक्ष सुनील कुमार जायसवाल ने बताया कि मामला दर्ज कर फरार कैदी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. फरार कैदी के परिजन से पूछताछ की जा रही है. जल्द पुलिस फरार कैदी को गिरफ्तार कर लेगी.

यह भी पढ़ें- Mohan Yadav Bihar Visit: आरजेडी की टेंशन बढ़ाने आज पटना आ रहे हैं MP के CM मोहन यादव, ये है BJP का पूरा प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर: नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव भी हारे, कितने वोट मिले?
बांकीपुर: नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव भी हारे, कितने वोट मिले?
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
बांकीपुर उपचुनाव: कहां चूकी BJP? हार की 5 बड़ी वजहें
बांकीपुर उपचुनाव: कहां चूकी BJP? हार की 5 बड़ी वजहें

वीडियोज

Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
Embed widget