एक्सप्लोरर

Bihar Crime: छत पर खेल रही दो बहनों को शख्स ने फेंका नीचे, एक की मौत, स्थानीय लोगों ने जमकर काटा बवाल

Patna News: हंगामे की सूचना पर कई थाना की पुलिस और पटना सिटी एसडीपीओ अमित शरण मौके पर पहुंचे. वहीं, बवाल को देखते हुए इलाके में स्पेशल पुलिस फोर्स को भी तैनात कर दिया गया है.

पटना: बिहार की राजधानी पटना में गुरुवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. घटना जिले को बहादुरपुर थाना क्षेत्र की है, जहां रामकृष्ण कॉलोनी स्थित पांच मंजिला मकान से युवक ने दो मासूम बच्चियों को नीचे फेंक दिया. इस घटना में एक बच्ची की मौके पर मौत हो गई. जबकि दूसरी बच्ची पीएमसीएच में जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रही है. इधर, घटना के बाद इलाके में अफरा तफरी मच गई. पब्लिक ने घटना में शामिल एक युवक को पकड़ लिया और पीटना शुरू कर दिया, लेकिन तत्काल ही पुलिस ने पहुंचकर युवक को हिरासत में लिया.

आरोपी के पास से हथियार बरामद

बताया जाता है कि घटना को अंजाम देने में दो युवक शामिल थे, जिसमें से एक भागने में सफल हो गया. जबकि दूसरे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार युवक के पास से धारदार हथियार बरामद हुआ है. युवक कहां का है, कौन है और बिल्डिंग में कैसे आया, इसकी किसी को जानकारी नहीं है.

Bihar News: निष्कासन से नाराज RJD नेता 'अभिभावकों' की तस्वीर में लगाई आग, फूंक डाली लालटेन, अब Video हो रहा Viral

मिली जानकारी अनुसार बाजार समिति में फल का कारोबार करने वाले नंदलाल गुप्ता जो उक्त बिल्डिंग के चौथी मंजील पर रहते हैं की दो बेटियां शालू और सलोनी गुरुवार की शाम छत पर खेल रही थीं. अचानक नीचे मौजूद लोगों ने देखा कि दोनों बच्चियों को एक युवक नीचे फेंक दिया है. इसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई. थाना बगल में होने के कारण तुरंत पुलिस पहुंची और उस युवक को जिसे स्थानीय लोगों ने पकड़ा था, को कब्जे में ले लिया.

थाने का घेराव कर किया हंगामा

इधर, घटना से नाराज लोग थाने पहुंच गए और युवक को भीड़ के हवाले करने की मांग को लेकर थाने का घेराव कर दिया. इधर, कुछ लोगों ने बाजार समिति सड़क को जाम कर दिया और आगजनी कर हंगामा खूब किया. इस दौरान उन्होंने सड़क पर खड़ी दो ऑटो में आग लगा दी. घटना के संबंध में स्थानीय पार्षद सतीश कुमार ने बताया कि अचानक किसी के घर में यह युवक कैसे आया, इसकी क्या मंशा है, ये हम सभी जानना चाहते हैं.

हंगामे की सूचना पर कई थाना की पुलिस और पटना सिटी एसडीपीओ अमित शरण मौके पर पहुंचे. वहीं, बवाल को देखते हुए स्पेशल पुलिस फोर्स को भी तैनात कर दिया गया है. खबर लिखे जाने तक यह जानकारी नहीं मिल पाई थी कि युवक की दोनों बच्चियों को निर्ममता पूर्वक छत से फेंकने के पीछे क्या मंशा थी. परिजन अपनी बच्ची के साथ पीएमसीएच में हैं. मां ने किसी से विवाद से अनभिज्ञता प्रकट की है.

यह भी पढ़ें -

गम भुलाने के लिए शख्स ने पी शराब, पुलिस ने पकड़ा तो कहा- 'क्या करें साहब, पत्नी एक भी बात नहीं मानती'

बिहार में जल्द होगी सरकारी शिक्षकों की बहाली! शिक्षा विभाग की बैठक में CM नीतीश ने कही ये बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चीनी पर श्रवण कुमार बोले- 'सब डायबिटीज के शिकार हो रहे', विपक्ष भड़का
चीनी पर श्रवण कुमार बोले- 'सब डायबिटीज के शिकार हो रहे', विपक्ष भड़का
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड का बदला नियम, अब मिलेंगे इतने रुपये
बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड का बदला नियम, अब मिलेंगे इतने रुपये
Rohini Acharya: रोहिणी आचार्य को सुबह-सुबह क्या हुआ? 'मेरे लिए जो…'
रोहिणी आचार्य को सुबह-सुबह क्या हुआ? बोलीं- 'मेरे लिए जो…'

वीडियोज

Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row
Sugar Price Hike: महंगी हुई मिठास...चीनी में महंगाई की खटास! | ABP
Vande Mataram Controversy: 100 घंटे में 90 साल पुराना 'जिन्न' बाहर आया!
Vande Matram Controversy: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Sonia Gandhi
Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget