एक्सप्लोरर

Bihar News: निष्कासन से नाराज RJD नेता 'अभिभावकों' की तस्वीर में लगाई आग, फूंक डाली लालटेन, अब Video हो रहा Viral

मो. कलाम ने कहा कि जगदानंद सिंह को उन्हें पार्टी से निकालने का कोई हक नहीं है. उन्हें तेजस्वी यादव और युवा प्रदेश अध्यक्ष कारी शोएब ने इस पद की जिम्मेदारी दी थी, वो ही उन्हें हटा सकते हैं.

दरभंगा: बिहार में 24 सीटों पर होने वाले एमएलसी चुनाव को लेकर दरभंगा आरजेडी (RJD) में विद्रोह खत्म होने का नाम नहीं ले रहा. ऐसे में पार्टी ने सख्ती बरतते हुए कार्रवाई करनी शुरू कर दी है, जिससे कार्यकर्ताओं की नाराजगी दोगुनी हो गई है. ताजा मामला गुरुवार का है, जहां पार्टी नेतृत्व से नाराज प्रदेश युवा महासचिव ने अपने कटरहिया स्थित आवास में आयोजित पीसी के दौरान कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर कार्यालय में लगे पार्टी के चुनाव चिह्न और बैनर पोस्टर को फाड़ दिया. वहीं, दर्जनों लालटेन को फोड़कर, पैरों से रौंद डाला.

फूंक डाली पोस्टर और लालटेन 

वहीं, जब इससे भी उनका मन नहीं भरा तो उन्होंने पार्टी के पोस्टर-बैनर सहित लालटेन में आग लगा दी. दरअसल, विधान परिषद चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने की वजह से आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने पार्टी के प्रदेश युवा महासचिव मो. कलाम को छह सालों के लिए पार्टी की से निष्कासित कर दिया है. इसके जवाब में पार्टी से निकाले गए मो. कलाम के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पोस्टर-बैनर को जलाया.

 

गम भुलाने के लिए शख्स ने पी शराब, पुलिस ने पकड़ा तो कहा- 'क्या करें साहब, पत्नी एक भी बात नहीं मानती' 

प्रदेश अध्यक्ष पर लगाया गंभीर आरोप

निष्कासित आरजेडी प्रदेश युवा महासचिव मो. कलाम ने कहा कि जगदानंद सिंह को उन्हें पार्टी से निकालने का कोई हक नहीं है. उन्हें तेजस्वी यादव और युवा प्रदेश अध्यक्ष कारी शोएब ने इस पद की जिम्मेदारी दी थी, वो ही उन्हें हटा सकते हैं. बिना उनका पक्ष जाने, बिना किसी नोटिस के भोला यादव के इशारे पर जगदानंद सिंह उन्हें पार्टी से निष्कासित कैसे कर सकते हैं. लालू यादव आरजेडी में मुसलमानों और यादवों की बराबर हिस्सेदारी की बात करते हैं. इसके बावजूद अब पार्टी में मुसलमानों को ठगा जा रहा है.

उन्होंने कहा कि मुसलमानों की संख्या यादवों से ज्यादा है. इसके बावजूद एमएलसी चुनाव में केवल एक मुसलमान को टिकट दी गई है. उन्होंने, आरजेडी के राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव को दलाल और प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह को भाजपा-आरएसएस का एजेंट बताया. उनकी मानें तो दरभंगा में जिस उदय शंकर यादव को पार्टी ने एमएलसी उम्मीदवार बनाया है, उन्हें कोई नहीं जानता है. पैसे लेकर उसे उम्मीदवार के तौर पर पेश किया जा रहा है. 

भोला यादव पर लगाया गंभीर आरोप

मो. कलाम ने आरोप लगाया कि भोला यादव ने पैसे लेकर राजीव मणि के बजाए उदय शंकर यादव को उम्मीदवार बना दिया. वे राजीव मणि का समर्थन कर रहे थे, इसलिए उन्हें पार्टी से निकाल दिया गया. वे पिछले 20 साल से पार्टी की सेवा कर रहे थे. लेकिन अब उन्होंने पार्टी छोड़ दी है और इसलिए लालटेन फोड़ दी और पोस्टर फूंक दिया है. वहीं, मौलाना अजीजुल हक ने कहा कि इस तरह कार्यकर्ताओं और मुसलमानों की अनदेखी से हम लोग आहत और नाराज हैं. हम बिहार के मुसलमानों से अपील करते हैं कि वे आरजेडी को वोट न करें.

(दरभंगा से तुलसी झा की रिपोर्ट) 

यह भी पढ़ें -

Bihar Politics: 'कहां गए मूंछ और तोंद वाले', रिमांड होम में यौन शोषण मामले पर तेजस्वी ने सरकार को घेरा, पढ़ें क्या कहा

Bihar Politics: Tej Pratap Yadav का दावा- महागठबंधन में शामिल होंगे CM नीतीश, सहनी के संपर्क में होने की कही बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंडिगो सिस्टम फेलियर मामले में DGCA की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, लगाया करोड़ों का जुर्माना
इंडिगो सिस्टम फेलियर मामले में DGCA की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, लगाया करोड़ों का जुर्माना
CM योगी की सख्ती के बाद हरकत में वाराणसी पुलिस, मणिकर्णिका घाट के AI वीडियो मामले में केस दर्ज
CM योगी की सख्ती के बाद हरकत में वाराणसी पुलिस, मणिकर्णिका घाट के AI वीडियो मामले में केस दर्ज
धनुष और कृति की 'तेरे इश्क में' फिर आई विवादों में, 'रांझणा का' स्पिरिचुअल सीक्वल चोरी का लगा आरोप
धनुष और कृति की 'तेरे इश्क में' फिर आई विवादों में, 'रांझणा का' स्पिरिचुअल सीक्वल चोरी का लगा आरोप
अब RCB को बाहर नहीं भटकना पड़ेगा, चिन्नास्वामी स्टेडियम पर नया अपडेट फैंस को कर देगा खुश
अब RCB को बाहर नहीं भटकना पड़ेगा, चिन्नास्वामी स्टेडियम पर नया अपडेट फैंस को कर देगा खुश

वीडियोज

Sansani:वीडियो में कैद एक 'मुर्दे' का दर्द | Crime News
DGCA ने Indigo पर 22.20 करोड़ का लगाया जुर्माना, CEO-COO को भी दी गई चेतावनी
Owaisi ने Maharashtra में कैसे कर दिया बड़ा 'खेला'?
Maharashtra में फिर 'ढाई-ढाई' साल वाला मेयर फार्मूला होगा लागू?
Sandeep Chaudhary: 89 सीटों के चक्रव्यूह में कैसे निकलेंगे Eknath Shinde? | Mumbai New Mayor | BMC

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिगो सिस्टम फेलियर मामले में DGCA की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, लगाया करोड़ों का जुर्माना
इंडिगो सिस्टम फेलियर मामले में DGCA की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, लगाया करोड़ों का जुर्माना
CM योगी की सख्ती के बाद हरकत में वाराणसी पुलिस, मणिकर्णिका घाट के AI वीडियो मामले में केस दर्ज
CM योगी की सख्ती के बाद हरकत में वाराणसी पुलिस, मणिकर्णिका घाट के AI वीडियो मामले में केस दर्ज
धनुष और कृति की 'तेरे इश्क में' फिर आई विवादों में, 'रांझणा का' स्पिरिचुअल सीक्वल चोरी का लगा आरोप
धनुष और कृति की 'तेरे इश्क में' फिर आई विवादों में, 'रांझणा का' स्पिरिचुअल सीक्वल चोरी का लगा आरोप
अब RCB को बाहर नहीं भटकना पड़ेगा, चिन्नास्वामी स्टेडियम पर नया अपडेट फैंस को कर देगा खुश
अब RCB को बाहर नहीं भटकना पड़ेगा, चिन्नास्वामी स्टेडियम पर नया अपडेट फैंस को कर देगा खुश
रायपुर में मेडिकल खरीद घोटाला में ED का बड़ा एक्शन, एक बिजनेसमैन को किया गिरफ्तार
रायपुर में मेडिकल खरीद घोटाला में ED का बड़ा एक्शन, एक बिजनेसमैन को किया गिरफ्तार
Telangana: सोशल मीडिया की ‘क्वीन’ और पति का खौफनाक खेल, 1500 लोगों को बनाया हनीट्रैप का शिकार, धमकी देकर वसूले लाखों रुपए
सोशल मीडिया की ‘क्वीन’ और पति का खौफनाक खेल, 1500 लोगों को जाल में फंसाकर किया गंदा काम!
ईरान से लौटे भारतीय शख्स ने की सरकार की तारीफ, बोला- मोदी है तो मुमकिन है, वीडियो वायरल
ईरान से लौटे भारतीय शख्स ने की सरकार की तारीफ, बोला- मोदी है तो मुमकिन है
बच्चे के नाम पर इस योजना में हर महीने डालें 1000 रुपये, 60 साल बाद मिलेंगे 11.57 करोड़
बच्चे के नाम पर इस योजना में हर महीने डालें 1000 रुपये, 60 साल बाद मिलेंगे 11.57 करोड़
Embed widget