एक्सप्लोरर

बिहार में जल्द होगी सरकारी शिक्षकों की बहाली! शिक्षा विभाग की बैठक में CM नीतीश ने कही ये बड़ी बात

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, " छात्राओं का शैक्षणिक स्तर बढ़ने से प्रजनन दर में और कमी आएगी. जब हम लोगों ने काम संभाला था तो राज्य का प्रजनन दर 4.3 था जो घटकर अब 3 पर आ गया है."

पटना: प्रदेश के मुखिया नीतीश कुमार (Nitish kumar) ने गुरुवार को शिक्षक बहाली प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि सभी पंचायत में उच्च माध्यमिक विद्यालय के आधारभूत संरचना निर्माण कार्य में तेजी लाएं. वहीं, जहां शिक्षकों की कमी है, वहां शिक्षक की बहाली जल्द हो ताकि बच्चों को पठन-पाठन में किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो. बता दें कि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित शिक्षा विभाग की बैठक में मुख्यमंत्री ने पंचायतों में उच्च माध्यमिक विद्यालय की स्थापना आधारभूत संरचना और प्राथमिक तथा माध्यमिक शिक्षकों की नियुक्ति की मौजूदा स्थिति से संबंध में जानकारी ली. इसी दौरान उन्होंने उक्त बातें कहीं.

साल 2006 से हर क्षेत्र में हुआ काम 

मुख्यमंत्री ने कहा कि साल 2006 से सड़क, स्वास्थ्य के साथ-साथ शिक्षा में सुधार के लिए कई कदम उठाए गए हैं. बड़ी संख्या में प्राथमिक विद्यालय और मध्य विद्यालय की स्थापना की गई. विद्यालय भवनों का निर्माण स्थानीय स्तर पर विद्यालय शिक्षा समितियों द्वारा किया गया, इससे लोगों को रोजगार मिला साथ ही स्थानीय स्तर पर बिजनेस को भी बढ़ावा मिला.

Gopalganj News: 'भगवान' के घर को भी नहीं छोड़ रहे गोपालगंज के बदमाश, मंदिर से चुरा ले गए राम-जानकी की मूर्ति

उन्होंने कहा कि एक रिपोर्ट में यह बात सामने आई कि लड़कियां शिक्षित होंगी तो प्रजनन दर घटेगा. उसी के आधार पर हर पंचायत में उच्च माध्यमिक विद्यालय बनाने का हम लोगों ने निर्णय लिया ताकि लड़कियां इंटर तक की पढ़ाई कर सकें. सभी पंचायतों में उच्च माध्यमिक विद्यालय की स्थापना की गई है. इससे अब छात्र/छात्राओं को अपने पंचायत में ही उच्च माध्यमिक स्तर तक की शिक्षा मिल सकेगी.

शिक्षा की वजह से प्रजनन दर में आई कमी

मुख्यमंत्री ने कहा, " छात्राओं का शैक्षणिक स्तर बढ़ने से प्रजनन दर में और कमी आएगी. जब हम लोगों ने काम संभाला था तो राज्य का प्रजनन दर 4.3 था जो घटकर अब 3 पर आ गया है. उन्होंने कहा कि लड़कियों में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए हम लोगों ने मुख्यमंत्री बालिका पोशाक योजना और मुख्यमंत्री बालिका साइकिल योजना चलाई. मैट्रिक की परीक्षा में लड़कियों की संख्या लड़कों से अधिक हो गई."

यह भी पढ़ें - 

Land Survey in Bihar: बिहार के इन 18 जिलों में हो रहा जमीन का सर्वे, मुख्यालय के 2 अफसर करेंगे मॉनिटरिंग, देखें अपडेट

Patna News: पटना हाईकोर्ट का स्‍वत: संज्ञान, समाज कल्‍याण विभाग से मांगी रिमांड होम यौन शोषण मामले की पूरी रिपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम
BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम
लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज
लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'

वीडियोज

Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget