बिहार में 1731 KYP सेंटर बंद! पटना में प्रदर्शन, पुलिस ने खदेड़ा
पटना में 1731 बंद KYP केंद्रों को दोबारा खोलने की मांग पर 200 से अधिक संचालकों ने प्रदर्शन किया. प्रदर्शन शुरू करते ही पुलिस पहुंच गई और उन्हें वहां से खदेड़ दिया.

बिहार में बंद पड़े 1731 कुशल युवा कार्यक्रम (KYP) केंद्रों को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर आज सोमवार (12 अक्टूबर) को पटना में केंद्र संचालकों ने प्रदर्शन किया. नियोजन भवन के बाहर जुटे 200 से अधिक संचालकों ने नारेबाजी करते हुए सभी पुराने केंद्रों को चालू करने की मांग उठाई. पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की, लेकिन उनके जुटे रहने पर उन्हें गेट के पास से हटा दिया. केंद्र संचालक पुरानी प्रशिक्षण व्यवस्था बहाल करने और केंद्रों की इंटेक क्षमता पहले की तरह करने की मांग कर रहे हैं.
बिहार कौशल विकास मिशन से जुड़े KYP केंद्र संचालक सोमवार को अपनी मांगों को लेकर पटना में नियोजन भवन पहुंचे. वे भवन का घेराव कर विरोध दर्ज कराना चाहते थे. प्रदर्शन के दौरान पुलिस बल ने उन्हें समझाने का प्रयास किया. इसके बाद पुलिस ने नारेबाजी कर रहे संचालकों को वहां से हटा दिया. संचालक केंद्रों का संचालन दोबारा शुरू करने की मांग पर अड़े हैं.
यह भी पढ़ें- मोतिहारी में लव मैरिज का दुखद अंत, पहले पति फिर पत्नी ने फंदे से लटककर दी जान
1731 पुराने केंद्रों को खोलने की मांग
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि राज्य में पहले संचालित 1731 KYP केंद्रों को फिर से चालू किया जाना चाहिए. उनके मुताबिक, विभागीय स्तर पर बातचीत के दौरान सभी पुराने केंद्रों को चालू रखने का आश्वासन मिला था. इसके बावजूद सभी केंद्रों को शुरू करने के बजाय सीमित केंद्रों के लिए ही अधिसूचना जारी की गई.
केवल 871 केंद्रों के लिए जारी हुई अधिसूचना
केंद्र संचालकों के अनुसार, विभाग ने 871 केंद्रों पर KYP डिजिटल मित्र कार्यक्रम शुरू करने को लेकर अधिसूचना जारी की है. इससे बाकी पुराने केंद्रों के संचालकों के सामने रोजगार और केंद्र संचालन का संकट खड़ा हो गया है. संचालक चाहते हैं कि सभी पूर्व संचालित केंद्रों को दोबारा काम करने का अवसर मिले.
Patna, Bihar: Police removed Kaushal Yuva Programme centre operators from outside Niyojan Bhawan before they could begin their protest demanding the centres’ reopening. The operators had gathered to gherao the building, seeking the resumption of operations at the centres https://t.co/bryxELJoFn
— IANS (@ians_india) October 12, 2026
प्रशिक्षण व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका
प्रदर्शनकारियों का दावा है कि पुराने केंद्र बंद रहने से युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देने की व्यवस्था प्रभावित हो सकती है. उन्होंने पुरानी प्रशिक्षण व्यवस्था और केंद्रों की इंटेक क्षमता बहाल करने की मांग की है.
यह भी पढ़ें- CJP ने प्रदर्शन के लिए मांगी नई तारीख तो BJP बोली- 'आपने मजाक...'





















