एक्सप्लोरर

BPSC प्रश्न पत्र लीक मामले में पेपर सॉल्वर अमित गिरफ्तार, कोचिंग संस्थाओं के परीक्षार्थियों तक पहुंचाता था मैसेज

67वीं BPSC PT परीक्षा बीते 8 मई को आयोजित हुई थी, जिसका पेपर लीक होने की पुष्टि के बाद ईओयू की टीम जांच कर रही है. इसी मामले में आज एक अप्राथमिकी अभियुक्त की गिरफ्तारी हुई है.

पटना: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 67वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक मामले की जांच आर्थिक अपराध इकाई पटना (EOU) द्वारा की जा रही है. इस मामले में ईओयू को एक और सफलता मिली है. ईओयू ने शुक्रवार को अप्राथमिकी अभियुक्त अमित कुमार सिंह (40) को पटना के लंगरटोली गली से गिरफ्तार किया है. वह मूल रूप से मधेपुरा का रहने वाला है और इस मामले में सॉल्वर की भूमिका में था. गिरफ्तार अभियुक्त प्रश्न पत्र लीक मामले के सरगना आनंद गौरव उर्फ पिंटू यादव से लगातार संपर्क में था, जिसके साक्ष्य ईओयू को मिले हैं.

ईओयू ने प्रेस नोट जारी कर यह जानकारी दी है. बताया है कि अमित गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर बीपीएसी प्रश्न पत्र को परीक्षा में नकल करने के लिए एक स्थान पर बैठकर सॉल्व करने का काम करता था. प्रश्न पत्र लीक होने और सॉल्व करने के एवज में आनंद गौरव के साथ अवैध पैसे की कमाई में इसका भी शेयर होता था. इस बात की भी जानकारी मिली है कि ये इस तरह के विभिन्न परीक्षाओं के प्रश्न पत्र लीक होने का मैसेज कोचिंग संस्थाओं के परीक्षार्थियों तक पहुंचाते हैं और फिर उनसे मोटी कमाई करते हैं. ईओयू ने बताया कि इस मामले में अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. साथ ही अन्य बिंदूओं की भी जांच की जा रही है. इस गिरोह के हर सदस्य की गिरफ्तारी होगी तथा उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें- रंजीत कुमार सिंह को क्लीन चिट नहीं, जांच के दायरे में IAS, पेपर लीक वाले दिन लंबी-लंबी कॉल पर हुई बातचीत पर SIT की नजर

गिरोह का सरगना अब भी फरार

बता दें कि इस मामले में अब तक कुल आठ लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. हालांकि, गिरोह का सरगना आनंन गौरव उर्फ पिन्टू यादव अब भी फरार है. आनंद एनआईटी पटना से पासआउट होने के बाद इस तरह के धंधे में संलिप्त हो गया. आनंन पूर्व में भी इलाहाबाद भर्त्ती घोटाले में गिरफ्तार हुआ था और साल 2020 में बिहार के मुंगेर जिले में हुए हत्याकांड में अभियुक्त है.

15 मई को हुई थी 4 की गिरफ्तारी

गौरतलब है कि 15 मई को इस गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया गया था, जिसमें कृषि विभाग भागलपुर का क्लर्क राजेश कुमार भी शामिल है. यह क्लर्क पेपर लीक करने वाले गिरोह का सदस्य है. इस मामले में गिरफ्तार तीन अन्य सदस्यों में निशिकांत कुमार, सुधीर कुमार सिंह और कृष्ण मोहन सिंह शामिल हैं. वहीं, पेपर लीक के दिन आईएएस रंजीत कुमार सिंह को कृष्ण मोहन सिंह ने पांच बार कॉल किया था. रंजीत ने भी वापस कृष्ण मोहन को पांच बार फोन किया था. इन दोनों की पुरानी दोस्ती है. आईएएस रंजीत को वॉट्सएप पर प्रश्न पत्र भेजा था. इस मामले में ईओयू की टीम ने रंजीत कुमार सिंह से भी पूछताछ भी कर चुकी है.

ये भी पढ़ें- BPSC PT पेपर लीक मामले में सरकारी क्लर्क सहित 4 गिरफ्तार, गिरोह के पास से कई आपत्तिजनक चीजें बरामद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP का दावा- 'हिरासत में ले रही पुलिस', कांग्रेस भड़की- 'किसी भी…'
CJP का दावा- 'हिरासत में ले रही पुलिस', कांग्रेस भड़की- 'किसी भी…'
ज्ञानेश कुमार पर प्रशांत किशोर की दो टूक, 'अब वक्त आ गया है कि...'
ज्ञानेश कुमार पर प्रशांत किशोर की दो टूक, 'अब वक्त आ गया है कि...'
चिराग पासवान ने इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन पर दिया साथ! जानें क्या कहा
चिराग पासवान ने इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन पर दिया साथ! जानें क्या कहा
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके का किस महिला ने चूम लिया माथा? इमोशनल होकर बोले- 'मेरा नया परिवार...'
अभिजीत दीपके का किस महिला ने चूम लिया माथा? इमोशनल होकर बोले- 'मेरा नया परिवार...'
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
Rejinagar Bypoll Result Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर किसकी जीत, किसकी हार? रिजल्ट का लाइव अपडेट
Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर किसकी जीत, किसकी हार? रिजल्ट का लाइव अपडेट
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
भारतीय पायलट माछर को सर्वोच्च वीरता सम्मान देगा इजरायल, नेतन्याहू का बड़ा फैसला
भारतीय पायलट माछर को सर्वोच्च वीरता सम्मान देगा इजरायल, नेतन्याहू का बड़ा फैसला
CEC के खिलाफ आज भी विपक्ष का मोर्चा, पीएम मोदी के आवास पर प्रदर्शन का प्लान?
CEC के खिलाफ आज भी विपक्ष का मोर्चा, पीएम मोदी के आवास पर प्रदर्शन का प्लान?
दिल्ली में बदलेगा मौसम का मिजाज, चलेंगी तेज हवाएं, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली में बदलेगा मौसम का मिजाज, चलेंगी तेज हवाएं, जानें IMD का अपडेट
ट्रंप ने एलन मस्क को दिया 'नेशनल मेडल ऑफ साइंस', कहा- 'मॉडर्न युग के थॉमस एडिसन'
ट्रंप ने एलन मस्क को दिया 'नेशनल मेडल ऑफ साइंस', कहा- 'मॉडर्न युग के थॉमस एडिसन'
Embed widget