एक्सप्लोरर

Bihar JDU: नीतीश कुमार की पार्टी को फिर लगा झटका, रणवीर नंदन के बाद अब इस पूर्व विधायक ने छोड़ा CM का साथ

Lalan Paswan Resigned: ललन पासवान ने इस्तीफा देने की वजह भी बता दी है. ललन पासवान 2005 में पहली बार जेडीयू के टिकट पर चेनारी विधानसभा से जीतकर आए थे.

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) की पार्टी को लगातार झटका पर झटका लग रहा है. अभी कुछ दिनों पहले ही पार्टी से रणवीर नंदन (Ranveer Nandan) ने इस्तीफा दिया था तो अब जेडीयू के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक ललन पासवान (Lalan Paswan) ने सीएम का साथ छोड़ दिया है. गुरुवार (12 अक्टूबर) को उन्होंने जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह (Lalan Singh) को अपना इस्तीफा भेजा है.

आरजेडी के साथ गठबंधन के फैसले से थे नाराज

ललन पासवान ने इस्तीफा देने की वजह भी बता दी है. उन्होंने पत्र जारी कर कहा, "बिहार में आतंक और गुंडाराज स्थापित करने वाले लालू प्रसाद यादव के राष्ट्रीय जनता दल से समझौता करने के बाद दलितों की हत्या, बलात्कार और उत्पीड़न की बढ़ती घटनाओं और इसकी रोकथाम की दिशा में राज्य सरकार की ओर से कोई कठोर कदम नहीं उठाए जाने के विरोध में मैं जनता दल यू की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देता हूं."

ललन पासवान के बारे में जानिए

ललन पासवान 2005 में पहली बार जेडीयू के टिकट पर चेनारी विधानसभा से जीतकर आए थे. साल 2009 के लोकसभा चुनाव में ललन पासवान ने जेडीयू से इस्तीफा दिया था और सासाराम से आरजेडी से चुनाव लड़े थे, लेकिन मीरा कुमार से हार गए थे. 2015 के बिहार विधानसभा चुनाव में वे उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी आरएलएसपी से चेनारी विधानसभा से चुनाव लड़े और जीत भी गए. बाद में फिर जेडीयू में शामिल हो गए थे.

एनडीए में शामिल हो सकते हैं ललन पासवान

बता दें कि ललन पासवान से कुछ दिन पहले जेडीयू के पूर्व एमएलसी रणवीर नंदन ने पार्टी से इस्तीफा दिया था. बीते बुधवार (11 अक्टूबर) को उन्होंने बीजेपी का दामन थाम लिया. कहा जा रहा है कि ललन पासवान भी जल्द एनडीए में शामिल हो सकते हैं. ललन पासवान लगातार दल बदलते रहे हैं. दलित समाज से आने वाले ललन पासवान अपने क्षेत्र में दलित समाज के बड़े नेता माने जाते हैं.

यह भी पढ़ें- चाचा-भतीजा में हो गई सुलह? हाजीपुर सीट को लेकर चिराग पासवान का बड़ा बयान, पशुपति पारस को लेकर कह दी ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: गाड़ियों की पेंडिंग चालान को लेकर खुशखबरी! सरकार ला रही ये योजना
बिहार: गाड़ियों की पेंडिंग चालान को लेकर खुशखबरी! सरकार ला रही ये योजना
लोकतंत्र की सुखद तस्वीर! BJP प्रत्याशी ने RJD उम्मीदवार को लगाया गले, दी बधाई
लोकतंत्र की सुखद तस्वीर! BJP प्रत्याशी ने RJD उम्मीदवार को लगाया गले, दी बधाई
रोहिणी आचार्य ने दिया नया फॉर्मूला! आरजेडी+प्रशांत किशोर= BJP/NDA जीरो
रोहिणी आचार्य ने दिया नया फॉर्मूला! आरजेडी+प्रशांत किशोर= BJP/NDA जीरो
दरभंगा स्नातक MLC सीट पर BJP की हार, RJD के अनिल कुमार झा जीते
दरभंगा स्नातक MLC सीट पर BJP की हार, RJD के अनिल कुमार झा जीते

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा, AQI में सुधार, आज के लिए भी अलर्ट
दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा, AQI में सुधार, आज के लिए भी अलर्ट
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
Embed widget