एक्सप्लोरर

चाचा-भतीजा में हो गई सुलह? हाजीपुर सीट को लेकर चिराग पासवान का बड़ा बयान, पशुपति पारस को लेकर कह दी ये बात

Lok Sabha Election 2024: चिराग पासवान गुरुवार को मीडिया से बात कर रहे थे. प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव पर भी हमला बोला.

पटना: हाजीपुर लोकसभा सीट को लेकर चाचा-भतीजे (चिराग-पशुपति) के बीच जारी तनातनी के बीच ऐसा लग रहा है कि सुलह हो गई है. ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि गुरुवार (12 अक्टूबर) को पटना में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में जमुई सांसद चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने कुछ ऐसा ही बयान दिया है. जब पत्रकारों ने पूछा कि हाजीपुर सीट को लेकर क्या कुछ होने वाला है, आपके चाचा  हाजीपुर से नहीं हटने वाले हैं इसके जवाब में उन्होंने पूरे दावे के साथ कहा कि समय आने पर वह (पशुपति पारस) हट जाएंगे.

अब चिराग की बातें कितनी सच होती हैं यह तो वक्त बताएगा लेकिन पशुपति पारस हाजीपुर सीट से नहीं हटे तो यहां मुकाबला जबरदस्त हो सकता है. बता दें कि केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस हाजीपुर लोकसभा सीट को लेकर अडिग हैं. कई बार उन्होंने कहा है कि वह किसी भी कीमत पर पीछे नहीं हटने वाले. अब चिराग पासवान का कहना है कि पशुपति कुमार पारस समय आने पर हट जाएंगे. बता दें कि दो दिन पहले भी चिराग ने कहा था कि उनकी पार्टी जमुई और हाजीपुर दोनों जगहों से लड़ेगी. अगर उनकी मां हाजीपुर से लड़ती हैं तो राह आसान होगी.

चिराग ने तेजस्वी यादव पर साधा निशाना

आगे प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चिराग पासवान ने तेजस्वी यादव पर निशाना साधा. नियोजित शिक्षकों के लिए शिक्षा विभाग द्वारा निकाली गई नई नियमावली पर चिराग पासवान ने कहा कि लॉलीपॉप है दिखाने वाली बात हो रही है. तेजस्वी यादव को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि दावे बहुत बड़े-बड़े हुए, हम सत्ता में आएंगे तो पहली कलम से सभी को नौकरी देंगे. आंगनबाड़ी सेविकाओं का काम इतना ज्यादा बढ़ा हुआ है, लेकिन उन्हें क्या मिलता है?

चिराग ने कहा कि सब लोग जानते हैं बिहार में पेपर लीक मामला आम हो गया है. कोई भी परीक्षा सही से नहीं ली जाती है. एक बार, दो बार पेपर लीक होते हैं, लेकिन बिहार में तो लगता है परीक्षा की तारीख निकलने से पहले पेपर आउट हो जाते हैं. जहां तक सवाल नियोजित शिक्षकों का है तो कुछ होने वाला नहीं है. यह लोग सिर्फ शिक्षकों को लॉलीपॉप दिखा रहे हैं.

जातीय गणना की रिपोर्ट को बताया गलत

दो अक्टूबर को बिहार सरकार की ओर से जारी की गई जातीय गणना की रिपोर्ट पर सवाल उठाते हुए चिराग ने कहा कि पूरी गणना गलत है. यह हम पहले से बोलते आ रहे हैं क्योंकि हमसे ज्यादा कोई बिहार में नहीं घूमता है. हम बिहार के गांव-गांव में हमेशा घूमते रहते हैं. क्या हमको पता नहीं है कि बिहार में किसकी कितनी आबादी है? क्या हमें यह पता नहीं है कि पासवान की संख्या बिहार में कितनी है और क्यों पासवान की संख्या को कम कर दिया गया है. चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर इशारा करते हुए कहा कि यह हम समझ रहे हैं कि क्यों पासवान की संख्या को कम किया गया है. चिराग मॉडल ने उनको बहुत परेशान किया था. उन्हीं के राष्ट्रीय अध्यक्ष हमेशा चिराग मॉडल का नाम लेते रहते हैं.

मांग करते हुए चिराग पासवान ने कहा कि आप बार-बार कहते हैं कि जिसकी जितनी आबादी उसकी उतनी हिस्सेदारी तो अब हिस्सेदारी दीजिए. एक बड़ी आबादी अनुसूचित जाति की है, एक बड़ी आबादी अति पिछड़ों की है और एक बड़ी आबादी मुसलमान की है तो फिर अब उनको उसकी हिस्सेदारी भी दीजिए.

यह भी पढ़ें- Buxar Train Derails: 'जब हम रेल मंत्री थे तो...', नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस हादसे पर बिहार के CM नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! 9 जिलों में लगने जा रहा रोजगार मेला
बिहार के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! 9 जिलों में लगने जा रहा रोजगार मेला
NIA का एक्शन, एके-47 की तस्करी मामले में पटना HC का वकील गिरफ्तार
NIA का एक्शन, एके-47 की तस्करी मामले में बिहार से वकील गिरफ्तार
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
मोतिहारी: DEO कार्यालय में 60 लाख की हेराफेरी! थाने में FIR, आरोपियों पर इनाम
मोतिहारी: DEO कार्यालय में 60 लाख की हेराफेरी! थाने में FIR, आरोपियों पर इनाम

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
एक साल में 11 बार लुटाए 200+ रन, टीम इंडिया का अपमानजनक प्रदर्शन; आंकड़ों ने दी गवाही
एक साल में 11 बार लुटाए 200+ रन, टीम इंडिया का अपमानजनक प्रदर्शन
'सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी, कोई रोक नहीं सकता', सोशल मीडिया पर छा गई श्रद्धा कपूर की 'ईठा'
'सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी, कोई रोक नहीं सकता', सोशल मीडिया पर छा गई श्रद्धा कपूर की 'ईठा'
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
Vivo Y600 Sale: 10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
Male Birth Control Pill: अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
Embed widget