एक्सप्लोरर

...तो इस दिन CM का पद त्याग रहे नीतीश कुमार! कब जा रहे दिल्ली? JDU का बड़ा खुलासा

Bihar CM Nitish Kumar: नीतीश कुमार ने एमएलसी के पद से इस्तीफा दे दिया है. अब सीएम के पद से उन्हें इस्तीफा देना है. 10 अप्रैल को राज्यसभा की सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं.

Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
  • सीएम नीतीश कुमार 9 अप्रैल को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं.
  • इसके साथ ही 10 अप्रैल को नीतीश राज्यसभा की सदस्यता ले सकते हैं.
  • नए मुख्यमंत्री को लेकर राजनीतिक चर्चा तेज है, कई नाम सामने आ रहे हैं.
  • बीजेपी नेता और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का नाम रेस में सबसे आगे है.

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए निर्वाचित हो चुके हैं. 30 मार्च को बिहार विधान परिषद के सदस्य से उन्होंने इस्तीफा भी दिया है. अब राज्यसभा जाने यानी दिल्ली की तैयारी तय हो गई है. बिहार की पांच राज्यसभा सीटें 9 अप्रैल को खाली हो रही हैं. इसके बाद नए सदस्य राज्यसभा की सदस्यता ग्रहण करेंगे. शपथ लेंगे. सवाल है कि बिहार के मुख्यमंत्री सीएम के पद से कब इस्तीफा दे रहे? वे दिल्ली कब जा रहे हैं? 

जेडीयू के एक विधायक जो पार्टी में सक्रिय नेता के रूप में हैं और सीएम के साथ-साथ उनके बेटे निशांत कुमार के भी करीबी हैं. उन्होंने ऑफ द कैमरा जानकारी दी है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नौ अप्रैल को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देंगे. इसके साथ ही ऐसी संभावना है 10 अप्रैल को राज्यसभा की सदस्यता ग्रहण करेंगे.

माना जा रहा है कि नीतीश कुमार 9 अप्रैल को ही शाम तक दिल्ली जा सकते हैं. अगर किसी कारण नहीं जाते हैं तो 10 अप्रैल की सुबह दिल्ली जा सकते हैं. जेडीयू सूत्रों के अनुसार उक्त दावा किया गया है लेकिन देखना होगा कि आधिकारिक रूप से कब तक इस पर प्रतिक्रिया आती है.

अगले सीएम को लेकर प्रदेश में चर्चा जारी

नीतीश कुमार के इस्तीफे की तारीख को लेकर आधिकारिक जानकारी भले नहीं आई है लेकिन यह तय है कि प्रदेश को एक नया मुख्यमंत्री मिलने वाला है. उनकी ओर से सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद अगला मुख्यमंत्री कौन होगा इसको लेकर प्रदेश के सियासी गलियारे में चर्चा जारी है. कई नाम उछाले जा रहे हैं. 

बीजेपी से कई नाम आ रहे हैं. इसमें सम्राट चौधरी सबसे ऊपर चल रहे हैं. इसके साथ ही संजीव चौरसिया, नित्यानंद राय, रामकृपाल यादव, धर्मशिला गुप्ता, छोटी कुमारी, रत्नेश कुशवाहा जैसे नेताओं का भी नाम सामने आ रहा है, बीजेपी किसके नाम पर मुहर लगाएगी यह कहना मुश्किल है. क्योंकि इससे पहले बीजेपी शासित कई राज्यों में चौंकाने वाले नाम ही मुख्यमंत्री के रूप में सामने आए हैं. 

जेडीयू से तो मांग उठ रही है कि नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाया जाए. हालांकि जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने साफ तौर पर कहा है कि कौन मुख्यमंत्री होगा यह एनडीए की बैठक में निर्णय लिया जाएगा.

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भागलपुर में पति-पत्नी की हत्या, सुबह-सुबह डबल मर्डर से थर्रा उठा बिहार
भागलपुर में पति-पत्नी की हत्या, सुबह-सुबह डबल मर्डर से थर्रा उठा बिहार
पटना में दुर्गा विसर्जन के दौरान नाबालिग की गोली मारकर हत्या, बवाल और तोड़फोड़
पटना में दुर्गा विसर्जन के दौरान नाबालिग की गोली मारकर हत्या, बवाल और तोड़फोड़
बिहार MLC चुनाव से पहले सरकार की शिक्षकों को सौगात, अनुदान राशि जारी
बिहार: MLC चुनाव से पहले सरकार की शिक्षकों को सौगात, अनुदान राशि जारी
सौरव दास-आशुतोष रांका की जमानत पर चिराग पासवान बोले- 'अगर बार-बार…'
सौरव दास-आशुतोष रांका की जमानत पर चिराग पासवान बोले- 'अगर बार-बार…'

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget