एक्सप्लोरर

नीतीश कुमार के बाद अगले मुख्यमंत्री को लेकर ताजा अपडेट, BJP नेता ने बता दी फैसले की तारीख

Bihar Next CM: बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने आगे कहा कि नीतीश कुमार का बिहार बहुत प्रशंसा कर रहा है. होनी भी चाहिए. उन्होंने कहा कि वो (नीतीश) हमेशा हम लोगों के बड़े भाई रहे हैं. 

नीतीश कुमार के बाद अब बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा इसके बारे में हर कोई जानना चाह रहा है. सियासी गलियारे और मीडिया रिपोर्ट में अगले सीएम को लेकर कई नामों की चर्चा हो रही है, लेकिन असली तस्वीर कब तक साफ हो पाएगी यह कह पाना थोड़ा मुश्किल है. हालांकि इस पर बीजेपी की ओर से बड़ा बयान सामने आया है. बीजेपी नेता और पार्टी के सांसद मनोज तिवारी ने अगले मुख्यमंत्री को लेकर फैसले की तारीख बताई है.

बीते मंगलवार (31 मार्च, 2026) को बीजेपी सांसद मनोज तिवारी मीडिया से बातचीत कर रहे थे. इस दौरान उनसे पत्रकारों ने सवाल किया कि अगला मुख्यमंत्री आप किसे देख रहे हैं? इस पर मनोज तिवारी ने कहा कि 10 तारीख को पता चल जाएगा. अभी तो हम उसमें कुछ नहीं बता सकते क्योंकि हमारी लोकतांत्रिक प्रक्रिया है. 

मनोज तिवारी ने भले ही अगले सीएम पद को लेकर फैसले की तारीख बताई है, लेकिन मुख्यमंत्री कौन होगा, किस पार्टी से होगा, इस पर कुछ बोलने से वे बचते नजर आए. अब देखना होगा कि क्या वाकई 10 तारीख तक सब कुछ तय हो जाएगा? 

यह भी पढ़ें- Nishant Kumar: CM की चर्चा के बीच निशांत कुमार ने बता दी अपनी आगे की रणनीति, 'जल्द ही मैं…'

सांसद ने नीतीश कुमार को बताया बड़ा भाई

बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने आगे कहा कि नीतीश कुमार का बिहार बहुत प्रशंसा कर रहा है. होनी भी चाहिए. बिहार की छवि को और बिहार की परिस्थिति को क्या से क्या बनाने वाले नीतीश कुमार ही हैं. वो हमेशा हम लोगों के बड़े भाई रहे हैं. 

मनोज तिवारी ने आगे कहा, "मैं भारतीय जनता पार्टी का एक कार्यकर्ता और सांसद होने के नाते कहता हूं कि वो हमारे नेता थे और रहेंगे. बाकी तो एक दिन उम्र सबके आड़े आती है. उन्होंने (नीतीश कुमार) एक जगह आकर निर्णय लिया है…" 

परिवारवाद पर भी मनोज तिवारी ने दिया जवाब

दूसरी ओर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के पार्टी में शामिल होने पर परिवारवाद का आरोप भी लगने लगा है. इस पर मनोज तिवारी ने आरजेडी पर हमला किया है. कहा कि नीतीश कुमार पर जो परिवारवाद का आरोप लगाएगा मुझको लगता है वो अपने आप से झूठ बोल रहा है. 

यह भी पढ़ें- बिहार: राज्यसभा में वोटिंग से दूर रहे विधायकों को तोहफा! अनंत सिंह को भी मिला गिफ्ट, बढ़ गई जिम्मेदारी

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान के मिसाइल हमले में बिहार के युवक की मौत, मरीन इंजीनियर थे गोपालगंज के रोहन कुमार
ईरान के मिसाइल हमले में बिहार के युवक की मौत, मरीन इंजीनियर थे गोपालगंज के रोहन कुमार
बांकीपुर से RJD ने मान ली हार! पार्टी के सीनियर लीडर का दावा- प्रशांत किशोर का पलड़ा भारी
बांकीपुर से RJD ने मान ली हार! पार्टी के सीनियर लीडर का दावा- प्रशांत किशोर का पलड़ा भारी
Bihar Weather: बिहार में आज बारिश का ऑरेंज अलर्ट, पटना सहित इन 8 जिलों में बरसेंगे बादल; देखे IMD का अपडेट
बिहार में आज बारिश का ऑरेंज अलर्ट, पटना सहित इन 8 जिलों में बरसेंगे बादल; देखे IMD का अपडेट
सम्राट सरकार का बड़ा तोहफा, बिहार के 211 नए डिग्री कॉलेजों में आज से पढ़ाई, CM करेंगे शुभारंभ
सम्राट सरकार का बड़ा तोहफा, बिहार के 211 नए डिग्री कॉलेजों में आज से पढ़ाई, CM करेंगे शुभारंभ

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हॉर्मुज पार कर लिया...', परिवार को किया मैसेज और तभी ईरान ने कर दिया मिसाइल अटैक, भारतीय शख्स की मौत
'हॉर्मुज पार कर लिया...', परिवार को किया मैसेज और तभी ईरान ने किया मिसाइल अटैक, भारतीय शख्स की मौत
दो दिन में हो सकती है सोनम वांगचुक की मौत! 8.5 kg घटा वजन, अनशन पर दिल्ली HC में याचिका
दो दिन में हो सकती है सोनम वांगचुक की मौत! 8.5 kg घटा वजन, अनशन पर दिल्ली HC में याचिका
ट्रंप धमाकों के साथ दे रहे समझौते की धमकी, डेडलाइन पर ईरान बोला- 'होर्मुज से जुड़े किसी भी...'
ट्रंप धमाकों के साथ दे रहे समझौते की धमकी, डेडलाइन पर ईरान बोला- 'होर्मुज से जुड़े किसी भी...'
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
Explained: UAE होर्मुज स्ट्रेट के बगल में क्यों बना रहा नई बंदरगाह? ईरान के 'इकोनॉमिक बम' का तोड़ या कमजोरी छिपाने की कोशिश
UAE होर्मुज स्ट्रेट के बगल में क्यों बना रहा नई बंदरगाह? ईरान के इकोनॉमिक बम का तोड़ क्यों खास?
Punjab Politics: 'यह कोई गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं...' राजा वडिंग को हटाने की मांग के बीच भूपेश बघेल ने सौंपी रिपोर्ट
'यह कोई गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं...' राजा वडिंग को हटाने की मांग के बीच भूपेश बघेल ने सौंपी रिपोर्ट
किन फसलों को अब बिना टैक्स यूके में बेच पाएंगे किसान, कितना बढ़ जाएगा मुनाफा?
किन फसलों को अब बिना टैक्स यूके में बेच पाएंगे किसान, कितना बढ़ जाएगा मुनाफा?
Embed widget