एक्सप्लोरर

Nishant Kumar: CM की चर्चा के बीच निशांत कुमार ने बता दी अपनी आगे की रणनीति, 'जल्द ही मैं…'

Nishant Kumar News: निशांत ने कहा है कि हम सबको मिलकर जेडीयू को नई ऊंचाई पर पहुंचाना है. उन्होंने पार्टी का समर्थन करने वाले लोगों और पार्टी के कार्यकर्ताओं का आभार जताया है.

Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
  • निशांत कुमार ने पार्टी (जेडीयू) को नई ऊंचाई पर ले जाने की बताई मंशा.
  • बहुत जल्द बिहार यात्रा पर निकलेंगे, लोगों से मिलकर उनकी बातें सुनेंगे.
  • जेडीयू के कार्यकर्ताओं की मांग है कि निशांत को मुख्यमंत्री बनाया जाए.
  • बता दें कि जेडीयू में शामिल होने के बाद निशांत लगातार एक्टिव दिख रहे हैं.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार अपनी रणनीति पर काम करने में जुट गए हैं. पार्टी की सदस्यता लेने के बाद से ही वो एक्टिव नजर आ रहे हैं. अभी हाल ही में उन्होंने कई जिलों के पार्टी नेताओं से मुलाकात की थी. उनसे उनका फीडबैक लिया था. इसके साथ ही पटना में कई बड़े और वरिष्ठ नेताओं के यहां भी जाकर वे मिले थे. इस बीच अब निशांत ने अपने आगे के एजेंडे को लेकर काफी कुछ बताया है.

जेडीयू को नई ऊंचाई पर पहुंचाना है: निशांत

निशांत ने बीते मंगलवार (31 मार्च, 2026) को अपने एक्स हैंडल से एक पोस्ट किया. इसमें वे लिखते हैं, "बिहार हम सभी का गौरव है. हमारी पहचान है. इसी तरह अपनी पार्टी भी हमारी आन, बान और शान है. बिहार के करोड़ों लोगों ने पिताजी की निर्माण यात्रा में कंधे से कंधा मिलाकर पार्टी को इस मुकाम तक पहुंचाया है. हम सबको मिलकर जेडीयू को नई ऊंचाई पर पहुंचाना है."

यह भी पढ़ें- बिहार: CM नीतीश कुमार के इस्तीफे पर बेटे निशांत का आया रिएक्शन, कर दी ये बड़ी मांग

आप लोग जेडीयू परिवार की रीढ़… आपसे मिलूंगा'

निशांत कुमार ने अपने इस पोस्ट में जो पोस्टर शेयर किया उस पर उनकी आगे की रणनीति का जिक्र है. लिखा गया है, "जिस पार्टी को पिताजी ने बिहार के करोड़ों लोगों के साथ मिलकर खड़ा किया. उन सभी समर्थन देने वाले लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार. आप लोग ही जेडीयू परिवार की रीढ़ हैं. आपके साथ मिलकर जेडीयू को नई ऊंचाई पर पहुंचाना है. जल्द ही मैं सभी जिलों में आकर आपसे मिलूंगा. आपकी सुनूंगा." 

बता दें कि निशांत कुमार को लेकर जेडीयू कार्यकर्ताओं की ओर से मांग हो रही है कि उन्हें नई सरकार में सीएम बनाया जाए. हालांकि कई नेता यह कह चुके हैं कि इस पर एनडीए के शीर्ष नेतृत्व को तय करना है कि अगला सीएम कौन होगा. नीतीश कुमार की राय भी ली जाएगी. सीएम पद को लेकर इन तमाम चर्चाओं के बीच निशांत कुमार अपने काम में लगे हैं.

उनकी सादगी की चर्चा पार्टी (जेडीयू) में लगातार हो रही है. जेडीयू के युवा विधायक चेतन आनंद ने तो यहां तक कहा है कि सीएम पद के लिए निशांत में सारे गुण हैं.

यह भी पढ़ें- 'निशांत में मुख्यमंत्री के सारे गुण', चेतन आनंद ने गिनवा दी खूबियां, अगले CM पर कहा- 'NDA गठबंधन में…'

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेज प्रताप यादव की अब टीवी शो में एंट्री, पवन सिंह संग रिश्तों पर बोले- 'चंद लोग…'
तेज प्रताप यादव की अब टीवी शो में एंट्री, पवन सिंह संग रिश्तों पर बोले- 'चंद लोग…'
प्रशांत किशोर के पास करोड़ों की संपत्ति, फ्रांस से डिग्री, पत्नी भी करोड़पति, चुनावी हलफनामे में खुलासा
PK के पास करोड़ों की संपत्ति, फ्रांस से डिग्री, पत्नी भी करोड़पति, एफिडेविट में खुलासा
Veena Manvi: तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
जन सुराज से प्रशांत किशोर तो BJP से नीरज सिन्हा ने किया नामांकन, PK बोले- 'ये मेरा…'
जन सुराज से प्रशांत किशोर तो BJP से नीरज सिन्हा ने किया नामांकन, PK बोले- 'ये मेरा…'

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UNSC का फिर अस्थायी सदस्य बनेगा भारत? इस देश के साथ होगा मुकाबला, एस जयशंकर ने शुरू किया प्रचार
UNSC का फिर अस्थायी सदस्य बनेगा भारत? इस देश के साथ होगा मुकाबला, एस जयशंकर ने शुरू किया प्रचार
जयपुर: 18 गर्भवती महिलाओं की मौत पर मुस्कुराए स्वास्थ्य मंत्री? प्रेस कांफ्रेंस में बोले- 'ब्रेक के बाद देंगे जवाब'
जयपुर: 18 गर्भवती महिलाओं की मौत पर मुस्कुराए स्वास्थ्य मंत्री? बोले- 'ब्रेक के बाद देंगे जवाब'
भारत ने कर दिया अमेरिका संग ट्रेड डील से इनकार? ट्रंप के दूत सर्जियो गोर ने दिया इसका जवाब
भारत ने कर दिया अमेरिका संग ट्रेड डील से इनकार? ट्रंप के दूत सर्जियो गोर ने दिया इसका जवाब
Welcome To The Jungle BO Day 18: 'वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बोलीं- ‘दो दिन ज्यादा बीत गए, पर अभी तक...'
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बोलीं- ‘दो दिन ज्यादा बीत गए, पर अभी तक...'
Rats In House: क्या चूहों ने कर दिया है नाक में दम? देखें बिना जहर के घर से बाहर खदेड़ने की जादुई ट्रिक
क्या चूहों ने कर दिया है नाक में दम? देखें बिना जहर के घर से बाहर खदेड़ने की जादुई ट्रिक
हर महीने खूब बिक रही Maruti की ये हाइब्रिड कार, अब कंपनी दे रही 2 लाख का डिस्काउंट
हर महीने खूब बिक रही Maruti की ये हाइब्रिड कार, अब कंपनी दे रही 2 लाख का डिस्काउंट
Embed widget