एक्सप्लोरर

बेटे निशांत ने कही ऐसी बात कि सुनकर गदगद हो जाएंगे नीतीश कुमार, 'अपराधी राज की…'

Nishant Kumar News: निशांत ने कहा कि पिता ने अपने संकल्प और दूरदर्शिता से नया उन्नत बिहार बनाया. मुझे गर्व है कि मैं इतने दूरदर्शी और संकल्प के धनी शख्स का पुत्र हूं.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत अपने पिता के कामकाज के स्टाइल से खुश हैं. उन्होंने उनके काम की तारीफ की है. इसको लेकर बुधवार (01 अप्रैल, 2026) को उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया है. जिस तरह से नीतीश कुमार की निशांत ने तारीफ की है वे (सीएम) सुनकर गदगद हो जाएंगे.

अपने एक्स पोस्ट के जरिए निशांत ने कहा है, "मुझे गर्व है कि मैं उस महान शख्स का पुत्र हूं. जिन्होंने खस्ताहाल बिहार को खुशहाल बिहार बनाया. जिन्होंने अंधेरे बिहार में हर घर रोशनी पहुंचाई. जिन्होंने खंडहर बनते स्कूल भवनों को नया स्वरूप दिया. सड़क विहीन बिहार के हर गांव टोले में सड़कें पहुंचीं. नए बिहार के पुनर्निर्माण के लिए मैं पिताजी के संकल्प और फौलादी इरादे को बार-बार प्रणाम करता हूं."

'मुझे गर्व है कि मैं इतने…'

आगे कहा, "पिताजी ने अपने संकल्प और दूरदर्शिता से नया उन्नत बिहार बनाया. हर क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव हुए. गड्डों से सड़कें निकली. स्कूलों के नए भवन बने. हर घर बिजली पहुंची. अपराधी राज की जगह कानून का राज बना. मुझे गर्व है कि मैं इतने दूरदर्शी और संकल्प के धनी शख्स का पुत्र हूं. जिन्होंने खस्ताहाल बिहार को खुशहाल बिहार बनाकर दिखा दिया."

यह भी पढ़ें- ...तो इस दिन CM का पद त्याग रहे नीतीश कुमार! कब जा रहे दिल्ली? JDU का बड़ा खुलासा

लगातार एक्टिव हैं नीतीश कुमार

बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा जाने वाले हैं. एमएलसी पद छोड़ चुके हैं. आगे सीएम पद भी छोड़ेंगे. इन सबके बीच वो लगातार एक्टिव हैं. बिहार के कामकाज को देख रहे हैं. बुधवार को भी नीतीश कुमार ने वाल्मी परिसर, पटना स्थित बिपार्ड स्किल पार्क के दक्षता भवन का किया निरीक्षण. अधिकारियों को दिशा निर्देश दिया.

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न क्लास रूम में अध्ययन कर रहे छात्रों से बातचीत की और उन्हें प्रोत्साहित किया. उन्होंने कहा कि आप लोग मन लगाकर अच्छे से प्रशिक्षण प्राप्त करके बेहतर रोजगार प्राप्त कर सकें. मुख्यमंत्री ने हिमाद्री छात्रावास का भी जायजा लिया अन्य छात्रावासों की व्यवस्थाओं के संबंध में भी जानकारी ली.

यह भी पढ़ें- Nishant Kumar: CM की चर्चा के बीच निशांत कुमार ने बता दी अपनी आगे की रणनीति, 'जल्द ही मैं…'

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार MLC विवाद में चिराग पासवान का सेफ हैंड! BJP के फैसले पर उठाए सवाल
बिहार MLC विवाद में चिराग पासवान का सेफ हैंड! BJP के फैसले पर उठाए सवाल
CM सम्राट बोले- मत लें फ्री बिजली का लाभ, अब JDU-HAM-LJPR ने साफ किया रुख
CM सम्राट बोले- मत लें फ्री बिजली का लाभ, अब JDU-HAM-LJPR ने साफ किया रुख
कौन हैं अनंत सिंह के होने वाले दामाद ऋषिकेश? अमेरिका से पढ़ाई, पिता कमांडेंट
कौन हैं अनंत सिंह के होने वाले दामाद ऋषिकेश? अमेरिका से पढ़ाई, पिता कमांडेंट
बिहार में किराएदारों को भी मिलता है 125 यूनिट FREE बिजली, इस तरह करें आवेदन
बिहार में किराएदारों को भी मिलता है 125 यूनिट FREE बिजली, इस तरह करें आवेदन

वीडियोज

Bhopal Crime News: भोपाल के छोला इलाके में खूनी कांड!
Delhi Pollution & Weather Update: फिर वही कहानी, दमघोंटू बनी राजधानी! | Delhi NCR | AQI Today
Dhirendra Shashtri: बागेश्वर का ज्ञान कितना टेढ़ा? | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: यूपी में एक्टिव बीजेपी का 'OPERATION बिहार' | Yogi Vs Akhilesh | UP
UP Election 2027 BJP Plan: SIR पर नई चिंगारी अब यूपी की बारी! | CM Yogi | Amit Shah | Akhilesh Yadav

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारे यहां उपदेश देने वाले जज', अब न्यायपालिका पर क्यों भड़क गए सौरव दास, जानें मामला
'हमारे यहां उपदेश देने वाले जज', अब न्यायपालिका पर क्यों भड़क गए सौरव दास, जानें मामला
अमित शाह से मुलाकात के बाद NCP में खुलकर सामने आई नाराजगी, पार्थ पवार के इस कदम से नाखुश नेता
अमित शाह से मुलाकात के बाद NCP में खुलकर सामने आई नाराजगी, पार्थ पवार के इस कदम से नाखुश नेता
'CJP वाला पार्टी...', अरुणाचल के गृहमंत्री की बात सुनते ही चिल्लाने लगे Gen-Z, लगे CJP-CJP के नारे, वीडियो वारयल
'CJP वाला पार्टी...', अरुणाचल के गृहमंत्री की बात सुनते ही चिल्लाने लगे Gen-Z, लगे CJP-CJP के नारे, वीडियो वारयल
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में 13वीं गिरफ्तारी, करनाल से सुनेहा पंडित अरेस्ट, एक फरार
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में 13वीं गिरफ्तारी, करनाल से सुनेहा पंडित अरेस्ट, एक फरार
कितने बजे से शुरू होंगे भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के मैच? जानें सभी 5 मुकाबलों की टाइमिंग
कितने बजे से शुरू होंगे भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के मैच? जानें सभी 5 मुकाबलों की टाइमिंग
NCP नेताओं की अमित शाह से मीटिंग, मतभेद की बातें सच या झूठ, हो गया खुलासा
NCP नेताओं की अमित शाह से मीटिंग, मतभेद की बातें सच या झूठ, हो गया खुलासा
बिहार MLC विवाद में चिराग पासवान का सेफ हैंड! BJP के फैसले पर उठाए सवाल
बिहार MLC विवाद में चिराग पासवान का सेफ हैंड! BJP के फैसले पर उठाए सवाल
Sony FX5 Camera Launch : बिना फ्रेम काटे मिलेगा ज्यादा व्यू! Sony FX5 में आया Open Gate फीचर
बिना फ्रेम काटे मिलेगा ज्यादा व्यू! Sony FX5 में आया Open Gate फीचर
Embed widget