एक्सप्लोरर

बिहार MLC विवाद में चिराग पासवान का सेफ हैंड! BJP के फैसले पर उठाए सवाल

बिहार में दो निर्दलीय MLC का बीजेपी में शामिल होने का मुद्दा गर्मा गया है. JDU की नाराजगी के बाद अब चिराग पासवान ने इसमें कानूनी अड़चनों का जिक्र कर संकेत दे दिए हैं.

बिहार में हाल ही में MLC चुनाव में निर्दलीय जीत कर आए राहुल राज और वंशीधर बृजवासी का बीजेपी में शामिल होने का मामला तूल पकड़ गया है. JDU की नाराजगी के बाद लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) प्रमुख चिराग पासवान ने भी इसमें कानूनी पेंच होने की बात कही है.हालांकि उन्होंने यह कहकर कि निर्दलीय MLC किसका समर्थन करना चाहते हैं, तो इसमें कोई दिक्कत नहीं, बीच का रास्ता अपनाया है.

निर्दलीय MLC के बीजेपी में शामिल होने के सवाल पर कहा चिराग पासवान ने कहा, "उन्हें यह अधिकृत तौर पर नहीं पता कि इन निर्दलीय एमएलसी को पार्टी में आधिकारिक रूप से मिलाया गया है या नहीं, क्योंकि इसमें कुछ कानूनी बाध्यताएं आ सकती हैं."

यह भी पढ़ें: CM सम्राट बोले- मत लें फ्री बिजली का लाभ, अब JDU-HAM-LJPR ने साफ किया रुख

उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि यह फैसला बीजेपी  और उन निर्दलीय एमएलसी का है कि वे किसका समर्थन करना चाहते हैं, तो इसमें कोई दिक्कत नहीं है. चिराग पासवान के अनुसार, यदि कोई भी एमएलसी किसी सरकार, दल या गठबंधन का समर्थन करना चाहता है, तो समर्थन देने में कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए, हालांकि कानूनी प्रक्रियाओं को ध्यान में रखना जरूरी होगा.

क्या है पूरा मामला ?

यहां बता दें कि बीती 27 अक्टूबर को बिहार में 4 शिक्षक, 4 स्नातक MLC चुनाव का रिजल्ट आया. जिसमें दो निर्दलीय, दो आरजेडी और एक JDU व एक सीट प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज की आई. आरोप है कि रिजल्ट के बाद सारण से निर्दलीय राहुल राज और तिरहुत से निर्दलीय वंशीधर बृजवासी जीत के बाद दोनों ने बीजेपी की सदस्यता ले ली.

जन सुराज पार्टी ने यह मुद्दा उठाते हुए आरोप लगाया कि विधान परिषद के नियमों के मुताबिक, चुनाव बाद किसी भी समय कोई निर्दलीय प्रत्याशी किसी भी राजनीतिक दल से जुड़ता है तो उनकी सदस्यता चली जाती है.इसलिए 

विधान परिषद के नियमों का जिक्र किया और कहा कि चुनाव के बाद किसी भी समय कोई निर्दलीय प्रत्याशी किसी भी राजनीतिक दल से जुड़ता है तो उनकी सदस्यता चली जाएगी. दोनों MLC को बीजेपी में शामिल करना गैर-संवैधानिक है. जन सुराज पार्टी ने इस मुद्दे पर कानूनी लड़ाई और विधान परिषद के सभापति से शिकायत की भी बात कही है.

JDU के अंदर भी नाराजगी 

दोनों निर्दलीय विधायकों के बीजेपी में शामिल होने पर JDU ने भी आपत्ति जताई है. क्योंकि दोनों की जीत JDU उम्मीदवार को हराकर हुई है.इसलिए उसने इस फैसले पर नाराजगी जता दी है. अब जिस तरह चिराग पासवान ने इसमें कानूनी अड़चनों की बात कहकर ये मुद्दा उठाया है उसने बिहार में NDA सरकार में सबकुछ ठीक चल रहा है या नहीं उस पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

यह भी पढ़ें: कौन हैं अनंत सिंह के होने वाले दामाद ऋषिकेश? अमेरिका से पढ़ाई, पिता कमांडेंट

About the author जय प्रकाश

जय प्रकाश, पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव. पत्रकारिता के क्षेत्र में रिपोर्टिंग, कॉपी एडिटिंग, डिजिटल कंटेंट, हाइपरलोकल जर्नलिज्म और न्यूज़ प्रोडक्शन में लंबे समय तक काम किया है. अनुभव राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों, अपराध और जनसरोकार से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में रहा है. प्रिंट, डिजिटल, टीवी और वीडियो कंटेंट के लिए काम किया है और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों को अपनाया है.
वर्तमान में डिजिटल न्यूज़ और कंटेंट के क्षेत्र में सक्रिय. तथ्य आधारित, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखता हूं और जमीनी मुद्दों को सरल, स्पष्ट और विश्वसनीय तरीके से दर्शकों तक पहुंचाने को प्राथमिकता. ईटीवी, पी7, राजस्थान पत्रिका (डिजिटल), वन इंडिया (हिंदी ), पॉकेट एफएम (क्रिएटिव राइटर), वर्तमान में एबीपी न्यूज़ (हिंदी ) में कंसल्टेंट कार्यरत. इसके साथ ही हाथरस, आगरा, मऊ, मुरादाबाद में फील्ड रिपोर्टिंग का अनुभव.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

CM सम्राट बोले- मत लें फ्री बिजली का लाभ, अब JDU-HAM-LJPR ने साफ किया रुख
CM सम्राट बोले- मत लें फ्री बिजली का लाभ, अब JDU-HAM-LJPR ने साफ किया रुख
कौन हैं अनंत सिंह के होने वाले दामाद ऋषिकेश? अमेरिका से पढ़ाई, पिता कमांडेंट
कौन हैं अनंत सिंह के होने वाले दामाद ऋषिकेश? अमेरिका से पढ़ाई, पिता कमांडेंट
बिहार में किराएदारों को भी मिलता है 125 यूनिट FREE बिजली, इस तरह करें आवेदन
बिहार में किराएदारों को भी मिलता है 125 यूनिट FREE बिजली, इस तरह करें आवेदन
तेज प्रताप को अप्रिय घटना का डर, पूछा- क्या सरकार अनहोनी का इंतजार कर रही?
तेज प्रताप को अप्रिय घटना का डर, पूछा- क्या सरकार अनहोनी का इंतजार कर रही?
Advertisement

वीडियोज

Bhopal Crime News: भोपाल के छोला इलाके में खूनी कांड!
Delhi Pollution & Weather Update: फिर वही कहानी, दमघोंटू बनी राजधानी! | Delhi NCR | AQI Today
Dhirendra Shashtri: बागेश्वर का ज्ञान कितना टेढ़ा? | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: यूपी में एक्टिव बीजेपी का 'OPERATION बिहार' | Yogi Vs Akhilesh | UP
UP Election 2027 BJP Plan: SIR पर नई चिंगारी अब यूपी की बारी! | CM Yogi | Amit Shah | Akhilesh Yadav
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘दिल्ली पुलिस क्यों प्रोटेस्ट कर रही है, क्या ये पब्लिक के लिए...’, CJP का निशाना
‘दिल्ली पुलिस क्यों प्रोटेस्ट कर रही है, क्या ये पब्लिक के लिए...’, CJP का निशाना
RLD क्या अकेले लड़ेगी 2027 का यूपी चुनाव? सभी 403 सीटों पर तैयारी शुरू
RLD क्या अकेले लड़ेगी 2027 का यूपी चुनाव? सभी 403 सीटों पर तैयारी शुरू
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में 13वीं गिरफ्तारी, करनाल से सुनेहा पंडित अरेस्ट, एक फरार
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में 13वीं गिरफ्तारी, करनाल से सुनेहा पंडित अरेस्ट, एक फरार
कितने बजे से शुरू होंगे भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के मैच? जानें सभी 5 मुकाबलों की टाइमिंग
कितने बजे से शुरू होंगे भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के मैच? जानें सभी 5 मुकाबलों की टाइमिंग
राज्यसभा में अभिषेक मनु सिंघवी तीसरे सबसे अमीर सांसद, नंबर 1 पर कौन? ADR की रिपोर्ट में खुलासा
राज्यसभा में अभिषेक मनु सिंघवी तीसरे सबसे अमीर सांसद, नंबर 1 पर कौन? ADR की रिपोर्ट में खुलासा
महिलाओं को सोशल मीडिया हमलों से बचाना मकसद, केरल सरकार लाएगी कानून
महिलाओं को सोशल मीडिया हमलों से बचाना मकसद, केरल सरकार लाएगी कानून
ITBPS DG Sanjay Singhal: कौन हैं ITBP के नए DG IPS संजय सिंघल? जिन्होंने संभाली भारत-चीन सीमा की सुरक्षा
कौन हैं ITBP के नए DG IPS संजय सिंघल? जिन्होंने संभाली भारत-चीन सीमा की सुरक्षा
वेटिकन में सदियों पुरानी परंपरा टूटी, पहली बार एक आम महिला बनीं मीडिया हेड, जानिए कौन हैं मारिया अल्वाराडो
वेटिकन में सदियों पुरानी परंपरा टूटी, पहली बार एक आम महिला बनीं मीडिया हेड, जानिए कौन हैं मारिया अल्वाराडो
Embed widget