एक्सप्लोरर

NEET-UG 2024 Exam: गोपालगंज से सॉल्वर गैंग का सदस्य गिरफ्तार, नीट परीक्षा में दूसरे के बदले बैठा था, राजस्थान से कनेक्शन

NEET-UG 2024 Exam Paper Leak: नगर थाना क्षेत्र के बसडीला स्थित सीबीएसई परीक्षा केंद्र से रविवार को सॉल्वर सतीश कुमार को गिरफ्तार किया गया है. बायोमेट्रिक अटेंडेंस से सॉल्वर की पहचान हुई है.

Gopalganj News: नीट यूजी एग्जाम (NEET UG Exam) में बिहार के अलग-अलग जिलों से बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की शिकायतें सामने आ रही हैं. सॉल्वर गैंग के सदस्यों की गिरफ्तारी भी हो रही है. इसी कड़ी में अब गोपालगंज में कार्रवाई की खबर सामने आई है. सॉल्वर गैंग के एक सदस्य की गिरफ्तारी के बाद हड़कंप मचा है. राजधानी पटना के शास्त्रीनगर नगर थाने में रविवार (05 मई) को एफआईआर के बाद अब गोपालगंज के नगर थाने में भी प्राथमिकी दर्ज हुई है.

राजस्थान के बाड़मेर का रहने वाला है गिरफ्तार युवक

गोपालगंज में पुलिस ने सीबीएसई परीक्षा केंद्र से एक सॉल्वर को रविवार को पकड़ा है. गिरफ्तार सॉल्वर की पहचान राजस्थान के बाड़मेर जिले के कुडला थाना क्षेत्र के रिको निवासी सुरंग कुमार के पुत्र सतीश कुमार के रूप में हुई है. वह दूसरे परीक्षार्थी के बदले डमी कैंडिडेट के रूप में एग्जाम दे रहा था. पता चलने के बाद उसकी गिरफ्तारी हो गई है.

सिद्धार्थ सुमन की जगह दे रहा था परीक्षा

बताया जाता है कि नगर थाना क्षेत्र के बसडीला स्थित सीबीएसई परीक्षा केंद्र से रविवार को सॉल्वर सतीश कुमार को गिरफ्तार किया गया है. यह सिद्धार्थ सुमन नाम के परीक्षार्थी के बदले एग्जाम दे रहा था. रविवार को जैसे ही एनटीए मुख्यालय से रिपोर्ट आई तो परीक्षा सेंटर पर ही सतीश कुमार की गिरफ्तारी हो गई. बायोमेट्रिक अटेंडेंस से सॉल्वर की पहचान हुई है.

गोपालगंज में छह केंद्रों पर ली गई थी परीक्षा

वहीं, इस मामले में परीक्षा सेंटर की प्रिंसिपल पिंकी कुमारी ने नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है. बता दें कि गोपालगंज में कुल छह केंद्रों पर नीट यूजी-2024 का आयोजन किया गया था. कुल 3 हजार 328 परीक्षार्थी शामिल हुए थे. एक परीक्षा सेंटर से ही अभी तक गिरफ्तारी की सूचना आई है. वहीं पुलिस एफआईआर दर्ज कर सॉल्वर गैंग से जुड़े सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

यह भी पढ़ें- Supaul News: सुपौल में निर्दलीय प्रत्याशी को रात में उठा ले गए, फंदे से लटकाकर पिटाई की, क्या है मामला?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: गाड़ियों की पेंडिंग चालान को लेकर खुशखबरी! सरकार ला रही ये योजना
बिहार: गाड़ियों की पेंडिंग चालान को लेकर खुशखबरी! सरकार ला रही ये योजना
लोकतंत्र की सुखद तस्वीर! BJP प्रत्याशी ने RJD उम्मीदवार को लगाया गले, दी बधाई
लोकतंत्र की सुखद तस्वीर! BJP प्रत्याशी ने RJD उम्मीदवार को लगाया गले, दी बधाई
रोहिणी आचार्य ने दिया नया फॉर्मूला! आरजेडी+प्रशांत किशोर= BJP/NDA जीरो
रोहिणी आचार्य ने दिया नया फॉर्मूला! आरजेडी+प्रशांत किशोर= BJP/NDA जीरो
दरभंगा स्नातक MLC सीट पर BJP की हार, RJD के अनिल कुमार झा जीते
दरभंगा स्नातक MLC सीट पर BJP की हार, RJD के अनिल कुमार झा जीते

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget