एक्सप्लोरर

NDA में बिहार के बाहर नीतीश कुमार की पूछ नहीं? चुनावी प्रचार में नहीं गए, अब RJD-JDU आमने सामने

Bihar CM Nitish Kumar: आरजेडी का कहना है कि जेडीयू झारखंड में 11 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती थी. दो सीट देकर उपेक्षा कर दी गई. पढ़िए इस पर जेडीयू की क्या राय है.

Bihar Politics: झारखंड में दूसरे फेज के चुनाव प्रचार का आज (18 नवंबर) आखिरी दिन है. झारखंड में जनता दल यूनाइटेड एनडीए गठबंधन के अंदर दो सीटों पर चुनाव लड़ रही है. हालांकि जेडीयू के मुखिया और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) झारखंड में चुनाव प्रचार करने नहीं गए. इसके पीछे आखिर क्या वजह है? क्या एनडीए में बिहार के बाहर नीतीश कुमार की पूछ नहीं है या मामला कुछ और है? खैर जो भी हो लेकिन इस मुद्दे पर आरजेडी ने सवाल उठाए हैं तो वहीं जेडीयू ने भी जवाब दिया है.

आरजेडी का कहना है कि नीतीश कुमार को झारखंड में पूछा ही नहीं गया. आरजेडी नेता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि जनता दल यूनाइटेड और नीतीश कुमार झारखंड के अंदर 11 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन उन्हें दो सीट देकर उनकी उपेक्षा कर दी गई. भारतीय जनता पार्टी हो या फिर एनडीए के घटक दल के अन्य उम्मीदवार किसी ने भी नीतीश कुमार को झारखंड के अंदर चुनाव प्रचार के लिए नहीं बुलाया. झामुमो के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार बनेगी यह तय है. 

जेडीयू ने आरजेडी को दिया जवाब

आरजेडी के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी के बयान पर जेडीयू ने भी जवाब दे दिया है. जेडीयू नेता नीरज कुमार ने कहा कि बिहार में जिन चार सीटों पर उपचुनाव हुए हैं वहां नीतीश कुमार ने चुनाव प्रचार किया है. झारखंड में जनता दल यूनाइटेड के संगठन ने चुनाव में काम किया है. जेडीयू के कई नेताओं ने और केंद्रीय मंत्रियों ने झारखंड में प्रचार किया है.

नीरज कुमार ने कहा कि आरजेडी को सवाल पूछने का अधिकार नहीं है. उन्हें तो यह बताना चाहिए कि झारखंड के अंदर लालू प्रसाद यादव ने सिर्फ बेउर जेल के उम्मीदवार और बालू माफिया सुभाष यादव के लिए चुनाव प्रचार किया लेकिन किसी और उम्मीदवार के लिए क्यों नहीं किया? आरजेडी को बताना चाहिए कि झारखंड में किसी आदिवासी या अल्पसंख्यक  समुदाय के व्यक्ति को टिकट क्यों नहीं दिया?

यह भी पढ़ें- ये हैं असली सोने के 8 बिस्कुट, बिहार में मिला तो सन्न रह गई पुलिस, अब CBI की एंट्री हुई

आर्यन आनंद ने 2015 में पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद 2016 में दिल्ली में एक पॉलिटिकल campaining टीम के साथ डिजिटल जर्नलिज्म से कैरियर की शुरुआत की. 2018 में पटना लौटकर बिहार के प्रतिष्ठित डिजिटल चैनल फर्स्ट बिहार में हुआ रिपोर्टर काम किया. फर्स्ट बिहार में 5 साल काम करने के बाद एबीपी से साल 2024 में जुड़ा.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
'महाबोधि मंदिर पर RSS की नजर, सरकार चाहती है…', RJD का बड़ा बयान
'महाबोधि मंदिर पर RSS की नजर, सरकार चाहती है…', RJD का बड़ा बयान
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
बिहार STET का नया शेड्यूल हुआ जारी, 21 नवंबर को होगा एग्जाम
बिहार STET का नया शेड्यूल हुआ जारी, 21 नवंबर को होगा एग्जाम

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली आ रहे सोनम वांगचुक, सरकार के साथ होगी मीटिंग, कहा- 'मुझे...'
दिल्ली आ रहे सोनम वांगचुक, सरकार के साथ होगी मीटिंग, कहा- 'मुझे...'
रेहान वाड्रा के फोटो एग्जीबिशन पर सुप्रिया सुले बोलीं, 'अगर किसी की मां...'
रेहान वाड्रा के फोटो एग्जीबिशन पर सुप्रिया सुले बोलीं, 'अगर किसी की मां...'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
'जेलर 2' की नॉर्थ अमेरिका में रचा इतिहास, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म
'जेलर 2' की नॉर्थ अमेरिका में रचा इतिहास, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
Dry Fruits Buying Tips: चमकदार बादाम-काजू असली हैं या नकली? 2 मिनट में ऐसे पहचानें
चमकदार बादाम-काजू असली हैं या नकली? 2 मिनट में ऐसे पहचानें
Embed widget