एक्सप्लोरर

ये हैं असली सोने के 8 बिस्कुट, बिहार में मिला तो सन्न रह गई पुलिस, अब CBI की एंट्री हुई

Gold Biscuit Found in Buxar: सोने के बिस्कुट को पटना से दिल्ली भेजा जा रहा था. सोने के बिस्कुट की कीमत करीब 60 लाख रुपये आंकी गई है. बरामद होने के बाद सीबीआई ने रेड की है.

Buxar News: बिहार के बक्सर में बीते रविवार (17 नवंबर) को एक साथ जब आठ सोने के बिस्कुट मिले तो पुलिस सन्न रह गई. बक्सर के औद्योगिक थाने की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की और 800 ग्राम सोने के बिस्कुट जब्त किए गए. मौके से स्कॉर्पियो के चालक और रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर विवेक रंजन को हिरासत में लिया गया. अब इस मामले में सीबीआई की भी एंट्री हो गई है.

विवेक और गाड़ी के चालक को देर रात सीबीआई की टीम बक्सर से लेकर पटना आ गई. अब आज सोमवार को पटना में विवेक रंजन के घर पर रेड हो रही है. वे महेंद्रू में पोस्टेड हैं. सूत्रों की मानें तो सीबीआई को कई सबूत मिले हैं. रेड के दौरान कैश भी मिला है. हालांकि अभी इसको लेकर आधिकारिक रूप से कोई बयान जारी नहीं किया गया है.

पटना से दिल्ली जाने के दौरान बक्सर में पुलिस ने पकड़ा

बताया जाता है कि सोने के बिस्कुट को पटना से दिल्ली भेजा जा रहा था. पुलिस को इसकी सूचना मिली थी. इसके बाद बक्सर में वाहन जांच के दौरान एक नई स्कॉर्पियो पुलिस को दिखी. पुलिस ने तलाशी ली तो सोने के आठ बिस्कुट मिले. इसके बाद पुलिस ने ड्राइवर और विवेक रंजन को हिरासत में ले लिया.

आठ सोने के बिस्कुट की कीमत करीब 60 लाख रुपये है. पकड़े गए विवेक कुमार के पिता अरुण कुमार वाइस चांसलर रह चुके हैं. विवेक की पत्नी एनजीओ चलाती हैं. बताया जा रहा है कि ये गोल्ड के बिस्कुट दिल्ली में किसी बड़े नेता को दी जानी थी. जब्त किए गए सोने के बिस्कुट का कोई पेपर नहीं मिला इसलिए इसे जब्त कर लिया गया. इसके बाद सीबीआई की टीम बक्सर पहुंची और विवेक के साथ चालक को पकड़कर पटना ले आई.

इस पूरे मामले में औद्योगिक थाने में पहुंचे असिस्टेंट कमिश्नर प्रकाश सहाय से जब मीडिया ने सवाल किया तो उन्होंने कहा कि इस बारे में फिलहाल जानकारी साझा नहीं की जा सकती है.  अब देखना होगा कि पटना में सीबीआई की रेड के बाद क्या कुछ और निकलकर सामने आता है.

यह भी पढ़ें- सोनपुर मेला देखने पहुंचे अनंत सिंह, 2 करोड़ की भैंसा को कितने में खरीदना चाहते हैं? कहा- 'हम तो...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP का दावा- 'हिरासत में ले रही पुलिस', कांग्रेस भड़की- 'किसी भी…'
CJP का दावा- 'हिरासत में ले रही पुलिस', कांग्रेस भड़की- 'किसी भी…'
ज्ञानेश कुमार पर प्रशांत किशोर की दो टूक, 'अब वक्त आ गया है कि...'
ज्ञानेश कुमार पर प्रशांत किशोर की दो टूक, 'अब वक्त आ गया है कि...'
चिराग पासवान ने इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन पर दिया साथ! जानें क्या कहा
चिराग पासवान ने इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन पर दिया साथ! जानें क्या कहा
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जन सैलाब, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार
नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जन सैलाब, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
Embed widget