एक्सप्लोरर

नवादा: राजबल्लभ का विवादित बयान वायरल, तेजस्वी यादव की पत्नी पर टिप्पणी से बिहार में बवाल, जानें पूरा मामला

Raj Ballabh Controversial Statement: बिहार के राजद विधायक विभा देवी के पति राजबल्लभ यादव ने तेजस्वी यादव की पत्नी पर एक विवादित बयान दिया. उनका बयान इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

बिहार में राजद विधायक विभा देवी के पति राजबल्लभ यादव की एक वीडियो चुनावी माहौल के बीच तेजी से वायरल हो रही है. वीडियो में एक मंच से राजबल्लभ यादव कथित तौर पर तेजस्वी प्रसाद यादव की पत्नी और महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करते नजर आए. उनके बयान के बाद बिहार के नवादा स्थित सद्भावना चौक पर राष्ट्रीय जनता दल की महिला कार्यकर्ताओं ने राजबल्लभ यादव के खिलाफ सड़कों पर उतरकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. साथ ही उनका पुतला दहन कर 'राजबल्लभ यादव मुर्दाबाद' के नारे लगाए.

RJD की जिला अध्यक्ष रेणु सिंह ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि राजबल्लभ यादव की घटिया सोच और उनकी आपत्तिजनक टिप्पणी ने न केवल लालू परिवार, बल्कि पूरे महिला समुदाय का अपमान किया है. नारी का अपमान हम बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे. नवरात्रि का पावन पर्व नजदीक है, और इस समय ऐसी टिप्पणियां हमारी संस्कृति और नारी शक्ति के खिलाफ हैं.

रेणु सिंह ने आगे कहा कि राजबल्लभ यादव के घर में भी बहू-बेटियां हैं, फिर भी उन्होंने ऐसी निंदनीय भाषा का इस्तेमाल किया, जो उनकी मानसिकता को दर्शाता है.

राजनीतिक साजिश का आरोप

RJD कार्यकर्ताओं ने राजबल्लभ यादव पर बीजेपी, एनडीए और आरएसएस के कहने पर काम करने का आरोप लगाया. प्रदर्शनकारियों ने दावा किया कि राजबल्लभ यादव ने बीजेपी के इशारे पर लालू परिवार और तेजस्वी यादव की पत्नी को निशाना बनाया, जिसे वे बिहार की राजनीति में गंदा खेल मानते हैं. रेणु सिंह ने कहा कि यह वही सोच है, जिसके तहत पहले सोनिया गांधी को 'जर्सी गाय' कहा गया और अब तेजस्वी यादव की पत्नी को उसी तरह अपमानित किया गया.

यह बीजेपी और उनके सहयोगियों की महिला विरोधी मानसिकता को दर्शाता है. RJD कार्यकर्ताओं ने राजबल्लभ यादव के खिलाफ कई पोस्टर भी प्रदर्शित किए, जिनमें उनकी टिप्पणियों की निंदा की गई. कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि जो भी इस तरह का अपमान करेगा, उसका यही हश्र होगा. 

बिहार में बढ़ता सियासी तनाव

यह घटना बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले सियासी माहौल को और गरमा रही है. नवादा में पहले भी राजनीतिक दलों के बीच पुतला दहन और प्रदर्शन की घटनाएं देखी गई हैं, जैसे कि 30 अगस्त 2025 को कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा पीएम नरेंद्र मोदी का पुतला दहन और 4 सितंबर 2025 को एनडीए द्वारा बिहार बंद का आह्वान. राजबल्लभ यादव, जो पहले बलात्कार के एक मामले में जेल में रह चुके हैं, उनकी टिप्पणियों ने RJD के भीतर और बाहर तीखी प्रतिक्रियाएं पैदा की हैं.

जब तक माफी नहीं मांगे तब तक विरोध रहेगा जारी

RJD कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट किया कि जब तक राजबल्लभ यादव अपनी टिप्पणियों के लिए माफी नहीं मांगते, उनका विरोध जारी रहेगा. प्रदर्शनकारियों ने कहा, जो गलत करेगा और उसका यही हाल होगा. हम झाड़ुओं से, पुतला दहन से और सड़कों पर उतरकर ऐसे लोगों का सम्मान करेंगे. इस घटना ने बिहार की राजनीति में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है, जिसका असर आगामी चुनावों पर पड़ सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर से अभिषेक 'बंटी' के नाम वापस लेने पर बोली कांग्रेस, 'चारा घोटाले में उनके परिवार...'
बांकीपुर से अभिषेक 'बंटी' के नाम वापस लेने पर बोली कांग्रेस, 'चारा घोटाले में उनके परिवार...'
CM की कुर्सी से बगावत तक... बिहार, झारखंड और अब पंजाब, जानें- उन 3 नेताओं के बारे में जो अपनों के लिए बने मुसीबत
CM की कुर्सी से बगावत तक... बिहार, झारखंड और अब पंजाब, जानें- उन 3 नेताओं के बारे में जो अपनों के लिए बने मुसीबत
राम मंदिर चढ़ावा विवाद से सबक! बिहार के मंदिरों में दान गिनती होगी पारदर्शी, धार्मिक न्यास बोर्ड के सख्त सुरक्षा नियम
राम मंदिर चढ़ावा विवाद से सबक! बिहार के मंदिरों में दान गिनती होगी पारदर्शी, धार्मिक न्यास बोर्ड के सख्त सुरक्षा नियम
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव: 13 जुलाई को नामांकन करेंगे बीजेपी के नए उम्मीदवार नीरज सिन्हा
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव: 13 जुलाई को नामांकन करेंगे बीजेपी के नए उम्मीदवार नीरज सिन्हा

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
अयोध्या पहुंचे नृपेंद्र मिश्रा का छलका दर्द, कहा- चोरी की घटना राम मंदिर पर एक कलंक है
अयोध्या पहुंचे नृपेंद्र मिश्रा का छलका दर्द, कहा- चोरी की घटना राम मंदिर पर एक कलंक है
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
IND vs ENG: No-1 का ताज बचाने उतरेगी टीम इंडिया, 5वें T20 से पहले वैभव सूर्यवंशी को इंग्लिश खिलाड़ी से मिली वार्निंग
No-1 का ताज बचाने उतरेगी टीम इंडिया, 5वें T20 से पहले वैभव सूर्यवंशी को इंग्लिश खिलाड़ी से मिली वार्निंग
Lenin OTT Release: थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी अखिल अक्किनेनी की 'लेनिन', जानें- पूरी डिटेल्स
थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी 'लेनिन', जानें- पूरी डिटेल्स
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
एकनाथ शिंदे ने यूं दिया था ऑपरेशन टाइगर को अंजाम! सामने आई पहली तस्वीर
एकनाथ शिंदे ने यूं दिया था ऑपरेशन टाइगर को अंजाम! सामने आई पहली तस्वीर
भारत आ रही 500 KM से ज्यादा रेंज वाली प्लग-इन हाइब्रिड कार, जानिए क्या होगी खासियत?
भारत आ रही 500 KM से ज्यादा रेंज वाली प्लग-इन हाइब्रिड कार, जानिए क्या होगी खासियत?
Embed widget