एक्सप्लोरर

Nawada Crime: नवादा में पूर्व मुख‍िया को अपराधियों ने मारी चार गोली, एक ही बाइक पर सवार चार बदमाशों ने किया हमला

Attack on Mukhiya in Nawada: बैरिया मोड़ के समीप चौबे पंचायत के पूर्व मुखिया सुरेंदर यादव उर्फ बराहिल यादव पर अपराधियों ने हमला किया. गंभीर हालत में सदर अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है.

नवादा: नवादा में अपराधियों ने शुक्रवार को चौबे पंचायत के पूर्व मुखिया सुरेंदर यादव उर्फ बराहिल यादव पर हमला कर दिया. एक ही बाइक पर सवार चार अपराधियों ने कुछ दूर तक पीछा कराने के पूर्व मुखिया पर गोलीबारी शुरू कर दी. गोली लगते ही मुखिया रोड पर गिर पड़े. अपराधियों ने उन्‍हें चार गोली मारी, इसके बाद हथियार लहराते हुए फरार हो गए. गंभीर हालत में स्‍थानीय लोगों ने उन्‍हें इलाज के लिए रजौली अनुमंडल अस्‍पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्‍हें सदर अस्‍पताल रेफर कर दिया गया है. 

एनएच-70 रजौली-गया रोड पर बैरिया मोड़ के पास बाइक सवार बदमाशों ने पूर्व मुखिया सुरेंदर यादव उर्फ बराहिल यादव को निशाना बनाया. स्‍थानीय लोगों ने बताया कि चारो बदमाश एक ही बाइक पर सवार थे. गोली लगने के बाद पूर्व मुखिया को आसपास के लोगों ने दौड़कर उठाया और उन्हें अनुमंडल अस्पताल रजौली में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर श्याम नंदन कुमार ने प्राथमिक उपचार किया और बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल नवादा रेफर कर दिया.

ये भी पढ़ें- Sidhu Moose Wala Murder Bihar Connection: सिद्धू मूसे वाला हत्याकांड का जुड़ा बिहार कनेक्शन, इस अपराधी की हुई गिरफ्तारी

पुलिस ने घटनास्‍थल पर पहुंचकर शुरू कर दी जांच 

घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष दरबारी चौधरी दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी. वहीं, सिरदला थाना प्रभारी थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने अनुमंडल अस्पताल पहुंचकर पूर्व मुखिया के परिजनों से पूरी घटना की जानकारी ली. पूर्व मुखिया पर हमले की सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ अनुमंडल अस्पताल में पहुंच गई. परिजन ने बताया कि सिरदला थाना क्षेत्र के ठेकाही मोड़ से अपनी दुकान बंद कर वह रजौली स्‍थ‍ित अपने घर आ रहे थे. इसी दौरान बदमाशों ने पीछा कर गोली मारी दी. वहीं, पूर्व मुखिया सुरेंदर यादव उर्फ बराहिल यादव ने बताया कि हमारे पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई, जिसमें चार गोली मुझे लगी है. पुलिस ने घटनास्‍थल के पास से पांच खोखा भी बरामद किया है.

ये भी पढ़ें- Gang Rape and Murder: बिहार के गया में नाबालिग के साथ गैंगरेप के बाद हत्या, बचाने पहुंचा पिता तो कर दी पिटाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
गया में मासूम की मौत का रहस्य गहराया, नदी से शव मिलने पर बवाल
गया में मासूम की मौत का रहस्य गहराया, नदी से शव मिलने पर बवाल
तेजस्वी यादव के राजभवन मार्च पर मंत्री श्रवण कुमार बोले- जनता ने नकारा
तेजस्वी यादव के राजभवन मार्च पर मंत्री श्रवण कुमार बोले- जनता ने नकारा

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
Embed widget