एक्सप्लोरर

Gang Rape and Murder: बिहार के गया में नाबालिग के साथ गैंगरेप के बाद हत्या, बचाने पहुंचा पिता तो कर दी पिटाई

Bihar Crime News: घटना गया के इमामगंज थाना क्षेत्र का है. घटना के संबंध में कुछ भी कहने से गांव वाले बच रहे हैं. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. जांच में जुटी है.

गयाः जिले के इमामगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में 15 साल की नाबालिग से गैंगरेप कर उसकी हत्या कर दी गई है. घटना गुरुवार की देर शाम की है. बच्ची के परिजनों ने बताया कि वे किसान हैं. गुरुवार की शाम जब खेत से घर लौटे तो देखा कि एक सुनसान घर से चिल्लाने की आवाज आ रही थी. आवाज को सुन जब वे उस घर में पहुंचे तो देखा कि दो युवक बच्ची के साथ दुष्कर्म कर रहे हैं और उसके गले में उसी के दुपट्टे से गर्दन में फांसी लगाकर खींच रहे थे और बच्ची आपत्तिजनक स्थिति में बेसुध पड़ी थी.

पिता के अनुसार यह सब देख जब वे बच्ची को बचाने दौड़े तो दुष्कर्मियों ने पिटाई कर दी. इसके बाद दोनों मौके से फरार हो गए. पिता के शोर मचाने के बाद गांव के लोग और परिवार के लोग पहुंचे तब तक किशोरी की मौत हो चुकी थी. उसके भाई ने बताया कि दोनों युवक गांव के ही रहने वाले हैं. इन दरिंदों को फांसी की सजा देने की मांग की है.

यह भी पढ़ें- Agnipath Scheme: NDA में टकराव! उपेंद्र कुशवाहा और मांझी के सुर मिले, सुशील मोदी की राह अलग, सहनी ने कह दी बड़ी बात

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

घटना की सूचना मिलने पर इमामगंज थानाध्यक्ष नैयर एजाज अहमद पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है. उन्होंने बताया कि किशोरी के परिजनों के द्वारा गैंगरेप के बाद हत्या की बात बताई गई है. मामला संदिग्ध है. पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है. घटना के बाद गांव के लोग कुछ भी बताने से इनकार कर रहे हैं. घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.

यह भी पढ़ें- Love Affairs: 'मेरा नाम जूही कुमारी है, मैं एक लड़के से प्यार करती हूं', बिहार के इस प्रेमी जोड़े ने क्यों बनाया VIDEO?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की नई टीम पर जन सुराज ने उठाए सवाल, कहां हो गई गड़बड़?
नितिन नवीन की नई टीम पर जन सुराज ने उठाए सवाल, कहां हो गई गड़बड़?
नितिन नवीन की टीम में बिहार से 3 नेता, जानिए किसका-किसका नाम
नितिन नवीन की टीम में बिहार से 3 नेता, जानिए किसका-किसका नाम
अरविंद केजरीवाल बोले- 'हां मैं दिमागी नक्सल', BJP ने कहा, 'ऐसे नक्सली…'
अरविंद केजरीवाल बोले- 'हां मैं दिमागी नक्सल', BJP ने कहा, 'ऐसे नक्सली…'
गोपालगंज: मस्जिद में मौलवी की हत्या, कई थानों की पुलिस पहुंची
गोपालगंज: मस्जिद में मौलवी की हत्या, कई थानों की पुलिस पहुंची

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
फडणवीस करेंगे केंद्र की राजनीति? PM से मिलने के बाद साफ की तस्वीर
फडणवीस करेंगे केंद्र की राजनीति? PM से मिलने के बाद साफ की तस्वीर
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Embed widget