एक्सप्लोरर

Sidhu Moose Wala Murder Bihar Connection: सिद्धू मूसे वाला हत्याकांड का जुड़ा बिहार कनेक्शन, इस अपराधी की हुई गिरफ्तारी

Punjabi Singer Sidhu Moose Wala Murder Case: बिहार के गोपालगंज से मोहम्मद राजा नाम के एक अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गोपालगंज के एसपी ने इसकी पुष्टि की है.

Sidhu Moose Wala Case: पंजाब के मशूहर सिंगर सिद्धू मूसे वाला हत्याकांड का कनेक्शन बिहार तक पहुंच गया है. पंजाब पुलिस ने मूसे वाला हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के लिए गोपालगंज से मोहम्मद राजा नाम के एक अपराधी को गिरफ्तार किया है. मोहम्मद राजा लॉरेंस विश्नोई और गोल्डी बरार के लिए काम करता था. एसपी आनंद कुमार ने शुक्रवार को राजा की गिरफ्तारी की पुष्टि की है.

गिरफ्तार राजा दिल्ली, पंजाब और बिहार के गैंग के लिए काम करता था. पंजाब पुलिस गिरफ्तारी के बाद ट्रांजिट रिमांड पर अपने साथ उसे लुधियाना लेकर चली गई. पंजाब पुलिस ने राजा की गिरफ्तारी से पहले दिल्ली पुलिस की ज्वाइंट ऑपरेशन में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के गैंगेस्टर शक्ति सिंह और अफजल खान को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी के बाद मूसे वाला हत्याकांड का कनेक्शन पंजाब पुलिस खंगाल रही है. गोपालगंज के एसपी आनंद कुमार ने बताया कि कार्रवाई में स्थानीय मीरगंज थाने की पुलिस शामिल थी.

यह भी पढ़ें- Patna University: बिहार का पहला विश्वविद्यालय जहां लागू हुआ CBCS, स्नातक में सेमेस्टर सिस्टम को मंजूरी

राजा पर गोपालगंज में कई मामले हैं दर्ज

गिरफ्तार अपराधी राजा पर गोपालगंज के मीरगंज और उचकागांव थाने में हत्या के प्रयास, डकैती, आर्म्स एक्ट समेत कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. जांच में पता चला कि राजा के बैंक खाते में रंगदारी के पैसे आते थे. लॉरेंस विश्नोई के नाम पर रंगदारी मांगी जाती थी और कुछ पैसों का ट्रांजेक्शन भी हुआ है. फिलहाल पंजाब पुलिस गोपालगंज के राजा से पूछताछ में जुटी है और आने वाले दिनों में कुछ बड़े खुलासे हो सकते हैं. पंजाब पुलिस की पूछताछ के बाद राजा के संपर्क में रहने वाले बिहार के 25 से ज्यादा सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस एक बार फिर दबिश बढ़ा सकती है.

बता दें कि सिद्धू मूसे वाला पंजाब के मशहूर गायक और कांग्रेस नेता थे जिनकी 29 मई को पंजाब के मनसा जिले के जवाहरके गांव में अज्ञात अपराधियों ने हत्या कर दी थी. हत्या के मामले में गोल्डी बरार और लॉरेंस विश्नोई ग्रुप पर पुलिस को शक हुआ और लॉरेंस से पूछताछ शुरू कर दी गई. लॉरेंस ने पूछताछ के दौरान कई खुलासे किए. पंजाब पुलिस के मुताबिक लुधियाना के एक कारोबारी के पास चार जून को अंतरराष्ट्रीय और भारतीय नंबरों से धमकी भरे कॉल आए थे.

फरार हो गया था मोहम्मद राजा

कॉल करने वालों ने खुद को लॉरेंस विश्नोई और गोल्डी बरार गिरोह का सदस्य बता कर उनसे 10 लाख रुपये की मांग की और ऐसा नहीं करने पर सिद्धू मूसे वाला की तरह सजा भुगतने को तैयार रहने को कहा था. शिकायत को लुधियाना पुलिस ने गंभीरता से लिया और आरोपियों के कॉल डिटेल्स खंगाले. आरोपियों का लोकेशन दिल्ली में पाया गया. पंजाब पुलिस ने इसकी जानकारी दिल्ली पुलिस को दी. दिल्ली और पंजाब पुलिस ने ज्वाइंट ऑपरेशन में दोनों आरोपियों को पकड़ लिया, लेकिन वहां से मोहम्मद राजा फरार हो गया. 

यह भी पढ़ें- Agnipath Scheme: बिहार में बवाल के बाद BJP का बयान- जो इसको जानेगा वो सराहेगा, पढ़ें विजय कुमार सिन्हा ने क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली पुलिस के DCP बोले- 'लॉरेंस बिश्नोई साहब', जन सुराज ने कहा- 'ये तो…'
दिल्ली पुलिस के DCP बोले- 'लॉरेंस बिश्नोई साहब', जन सुराज ने कहा- 'ये तो…'
पूर्वी चंपारण में दंपती से दरिंदगी! महिला से गैंगरेप, 8 आरोपी गिरफ्तार
पूर्वी चंपारण में दंपती से दरिंदगी! महिला से गैंगरेप, 8 आरोपी गिरफ्तार
'तेजस्वी अपने परिवार, पार्टी और सोच में भी फ्लॉप हैं', JDU का करारा हमला
'तेजस्वी अपने परिवार, पार्टी और सोच में भी फ्लॉप हैं', JDU का करारा हमला
पटना में भीषण हादसा हादसा: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने 6 लोगों को रौंदा, दो बच्चों की मौत
पटना हादसा: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने 6 लोगों को रौंदा, दो बच्चों की मौत

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
'लॉरेंस बिश्नोई साहब', DCP के वीडियो पर अभिजीत दीपके को आया गुस्सा, बोले- 'जो...'
'लॉरेंस बिश्नोई साहब', DCP के वीडियो पर अभिजीत दीपके को आया गुस्सा, बोले- 'जो...'
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
Embed widget