एक्सप्लोरर

Bihar Politics: कौन कर रहा 'सन ऑफ मल्लाह' को खरीदने की कोशिश? मुकेश सहनी बोले- कुढ़नी में धूल चटाऊंगा

Mukesh Sahani Attack on BJP: वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी ने शुक्रवार को बयान जारी किया है. उन्होंने सीधा बीजेपी पर हमला किया है. संजय जायसवाल को भी निशाने पर लिया.

पटना: बिहार की कुढ़नी विधानसभा सीट (Kurhani Vidhan Sabha Seat) पर होने वाले उपचुनाव को लेकर जीत के लिए अभी से लड़ाई शुरू हो गई है. इधर शुक्रवार को विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के प्रमुख मुकेश सहनी ने बयान जारी कर बीजेपी को चुनौती देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी पैसा देकर विधायक खरीद सकती है, लेकिन अभी तक वो टकसाल नहीं बना जो 'सन ऑफ मल्लाह' को खरीद सकता है. कहा कि अगर राजनीति में आकर समाजसेवा करना खोखा बटोरना है तो यह गलती मैं अपने समाज की तरक्की के लिए बारबार करूंगा.

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल (Sanjay Jaiswal) द्वारा सोशल मीडिया पर किए जा रहे पोस्ट पर पलटवार करते हुए मुकेश सहनी ने कहा कि जिनके घर खुद शीशे के होते हैं वह दूसरे पर पत्थर नहीं चलाते हैं. सवालिया लहजे में कहा कि आखिर संजय जायसवाल को यह भी बताना चाहिए कि वे चिकित्सक की पेशा छोड़कर पहले आरजेडी में और अब बीजेपी में क्यों आए हैं? उन्होंने कहा कि बीजेपी को यह भी बताना चाहिए कि आखिर एनडीए के साथी उन्हें छोड़कर क्यों चले जा रहे हैं.

Bihar Politics: कौन कर रहा 'सन ऑफ मल्लाह' को खरीदने की कोशिश? मुकेश सहनी बोले- कुढ़नी में धूल चटाऊंगा

'कुढ़नी में वीआईपी के प्रत्याशी से डर क्यों?'

मुकेश सहनी ने बीजेपी पर पलटवार करते हुए कहा कि कुछ भी कर लें, लेकिन कुढ़नी विधानसभा में जरूर धूल चटाऊंगा. बीजेपी आखिर कुढ़नी में वीआईपी के प्रत्याशी उतारने से इतना डर क्यों रही है? उन्होंने कहा कि बीजेपी को यह भी बताना चाहिए कि वीआईपी को एनडीए में जाने के लिए बीजेपी ने कितना खोखा दिए थे? नसीहत देते हुए कहा कि आपने जिस तरह राजनीति में पैसे का खेल खेल रहे हैं वह आपको मुबारक हो.

संजय जायसवाल ने क्या किया था पोस्ट?

बता दें कि बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने फेसबुक पर एक पोस्ट कर वीआईपी सुप्रीमो पर कटाक्ष किया था. संजय जायसवाल ने लिखा कि कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव लड़ने के लिए पहले नेताजी ने घोषणा की. फिर मामले को सेटल करा लिया. अब वह सांप्रदायिक शक्तियों के खिलाफ सहयोग करेंगे. मैंने पहले ही कहा था कि इतने दूर से नेताजी पैसा लगाकर पैसा कमाने ही तो आए हैं.

यह भी पढ़ें- 'देश में मोदी और बिहार में नीतीशे सरकार', सुधाकर सिंह का तंज, छोटी-छोटी बातों पर लिया जा रहा इस्तीफा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Ration Card: बिहार में एक करोड़ नया राशन कार्ड बनेगा, CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर
बिहार में एक करोड़ नया राशन कार्ड बनेगा, CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर

वीडियोज

Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |
Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
Video: मौत के बाद भी सुरक्षित नहीं खामेनेई! शव को ईराक से ईरान फाइटर जेट के घेरे में लाया गया
Video: मौत के बाद भी सुरक्षित नहीं खामेनेई! शव को ईराक से ईरान फाइटर जेट के घेरे में लाया गया
Embed widget