एक्सप्लोरर

'गिरिराज पाकिस्तान परस्त', आखिर मनोज झा ने बीजेपी नेता को लेकर क्यों कह दी ये बात, अर्धसैनिक बलों के लिए की बड़ी मांग

Manoj Jha: सांसद मनोज झा ने कहा कि अर्धसैनिक बलों के वीर जवानों को शहीद का दर्जा दिया जाए. तेजस्वी यादव ने पत्र लिखकर अमित शाह से येआग्रह किया है.

MP Manoj Jha: आरजेडी सांसद मनोज झा ने मंगलवार को पटना के पार्टी दफ्तर में प्रेस वार्ता की, जहां उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी ने गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है. आग्रह किया है कि अपना सर्वस्व बलिदान करने वाले अर्धसैनिक बलों के वीर जवानों को शहीद का दर्जा दिया जाए. सेना और अर्द्धसैनिक बल समान सम्मान के हकदार हैं. भेदभाव नहीं होना चाहिए. सुरक्षा में सेना (थल सेना, नौसेना, वायु सेवा) और अर्धसैनिक बलों (सीआरपीएफ, बीएसएफ, आईटीबीपी, सीआईएसएफ, एसएसबी, असम राइफल्स) आदि सभी देश की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देते हैं.

तेजस्वी यादव के पत्र का किया जिक्र

तेजस्वी ने पत्र में स्पष्ट लिखा है कि यह बहुत ही दुखद एवं विचारणीय है कि मातृभूमि के लिए बलिदान देने वाले इन शहीदों को शहादत के बाद मिलने वाले सम्मान, मुआवजा, सुविधाओं और अन्य लाभों में स्पष्ट भेदभाव है. अर्धसैनिक बलों के शहीदों को भी “युद्ध हताहत” घोषित किया जाए, ताकि उन्हें एवं उनके परिवारों को समान सम्मान, लाभ एवं मुआवजा मिल सके.

सरकारी नौकरी, पेंशन एवं अन्य सरकारी सुविधाओं में सेना एवं अर्धसैनिक बलों के शहीदों के परिजनों में अनुरूपता हो. उन्होंने ये भी मांग की कि राष्ट्रीय युद्ध स्मारक में अर्धसैनिक शहीदों के भी नाम दर्ज होने चाहिए. अर्धसैनिक बल के शहीदों के परिजनों के लिए उदारीकृत पेंशन योजना स्वतः लागू हो. 

मनोज झा ने आगे कहा कि पहलगाम आतंकी हमला नफरत बोने की साजिश थी. सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया. हमारे जवान भी शहीद हुए. सीएम नीतीश पर तंज कसते हुए कहा कि बिहार में जनता दरबार नहीं लग रहा है. नीतीश रिटायर अधिकारियों के साथ भुंजा पार्टी करते हैं. बिहार की बदहाली से उनको मतलब नहीं. गिरिराज की टिप्पणी पर कहा कि उनकी टिप्पणी सरहद पार से आती है. वह पाकिस्तान परस्त हैं. उनको कहिए 'Get Well Soon'.

गिरिराज के X पोस्ट का दिया जवाब

बता दें कांग्रेस सांसद व लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने विदेश मंत्री एस जयशंकर पर फिर से सवाल उठाए और आरोप लगाया कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय वायुसेना ने कितने विमान खोए, इस पर वे चुप हैं. राहुल गांधी ने X पर लिखा है कि विदेश मंत्री जयशंकर की चुप्पी सिर्फ बयानबाजी नहीं है, बल्कि यह निंदनीय है. इसलिए मैं फिर से पूछूंगा कि हमने कितने भारतीय विमान खो दिए, क्योंकि पाकिस्तान को पता था? यह कोई चूक नहीं थी. यह एक अपराध था और देश को सच्चाई जानने का हक है. इस पर गिरिराज ने X पर पोस्ट कर जवाब दिया है, राहुल गांधी चीन में बनी पाकिस्तानी मिसाइल हैं.

ये भी पढ़ें: ‘ना सीएम बनना है ना MP-MLA, सिर्फ....', बोले प्रशांत किशोर- ये बदलाव का निर्णायक समय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किशनगंजः फोन पर पत्नी से बात, फिर गोली की आवाज…सिपाही की मौत से सनसनी
किशनगंजः फोन पर पत्नी से बात, फिर गोली की आवाज…सिपाही की मौत से सनसनी
'लोकतंत्र कभी खत्म नहीं हो सकता', दिल्ली में प्रदर्शन के बीच बोले चिराग पासवान
'लोकतंत्र कभी खत्म नहीं हो सकता', दिल्ली में प्रदर्शन के बीच बोले चिराग पासवान
'राहुल गांधी 5 साल तक सत्ता का सपना न देखें', INDIA गठबंधन पर बोले मंत्री रामकृपाल यादव
'राहुल गांधी 5 साल तक सत्ता का सपना न देखें', INDIA गठबंधन पर बोले मंत्री रामकृपाल यादव
बिहार में खुलेंगे संस्कृत विद्यापीठ, AI-रोबोटिक्स की पढ़ाई; 6 से 8 के लिए कंप्यूटर शिक्षा जरूरी
बिहार में खुलेंगे संस्कृत विद्यापीठ, AI-रोबोटिक्स की पढ़ाई; 6 से 8 के लिए कंप्यूटर शिक्षा जरूरी

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा आडवाणी, वेकेशन की तस्वीरें वायरल
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा, तस्वीरें वायरल
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
Embed widget