एक्सप्लोरर

Bihar Crime: मोतिहारी में पिता ने बेटी की कर दी हत्या, घर में शव को दफन कर कब्र पर सोता रहा रात भर

Motihari News: मामला रामगढ़वा थाना क्षेत्र का है. बेटी की हत्या के मामले में मां के आवेदन के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है. परिजनों से पूछताछ करने में जुट गई है.

Bihar Crime: पूर्वी चंपारण जिले के रामगढ़वा थाना क्षेत्र के मुड़ला गांव में शनिवार को पति-पत्नी के विवाद में छोटी बेटी ने मां की तरफ से पिता का विरोध किया. इस बीच मां गीता देवी घर छोड़कर पड़ोस के घर चली गई. जिसके बाद पिता ने अपने ही नाबालिग बेटी की दुपट्टा से गला दबाकर हत्या कर दी और घर में कब्र खोदकर दफना दिया. कब्र में चार किलोग्राम नमक भी डाल दिया. इकलौती पुत्री की हत्या का राज खुले नहीं, इसके लिए हत्यारा पिता ने बेटी के कब्र के ऊपर बेड लगाकर पूरी रात सोता रहा.

भाई ने मामला किया उजागर

स्थानीय लोगों ने बताया कि मुड़ला गांव निवासी भगवान दास शराब पीकर घर में अक्सर झगड़ा करता रहता है. विगत माह में शराब के नशे में पत्नी से विवाद कर घर से भाग कर अन्य प्रांत में चला गया था जिसके बाद पत्नी ने वहां जाकर उसे ले आई. साथ ही पति की तबीयत खराब देख उसका इलाज भी करावाया. 

वहीं, रविवार को गीता देवी ने जब घर आई तो अपनी बेटी की खोजबीन शुरू की. जब बेटी नहीं मिली तो रामगढ़वा थाना पहुंच मामले की जानकारी दी. इसके बाद पुलिस नाबालिग बेटी के खोजबीन में जुट गई. वहीं. मृतका के भाई ने हिम्मत जुटाकर हत्या का राज पुलिस को बता दिया. जिसके बाद पुलिस ने शव को बरामद कर कानूनी कार्रवाई में जुट गई.

कब्र में डाला था नमक 

मृतका के भाई ने बताया कि उसके पापा ने दुपट्टा से बहन का गला दबाकर हत्या कर दी फिर हमको 10 रुपये देकर बोले एक किलो नमक लाओ. ऐसे ही उन्होंने तीन किलो नमक मंगवाया. डरे सहमे भाई का एक नहीं चला. पिता के आदेश के अनुसार चलता रहा और पूरी घटना चोरी छिपे देखता रहा. पिता ने घर में ही बहन के शव को जमीन के नीचे गाड़ दिया और नमक भी डाल दिया. सारा माजरा चोरी छिपके देखने के बाबजूद मुंह तक नहीं खोला क्योंकि भय था कि मुझे भी हत्या न कर दें.

जांच में जुटी पुलिस

घटना में रामगढ़वा थानाध्यक्ष सच्चिदानंद पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना में मजिस्ट्रेट के समक्ष घर की खोदाई कराकर शव की बरामदगी कर ली गई है. साथ ही शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौप दिया गया है. मां गीता देवी के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. मामले में जांच चल रही है. वहीं, मृतका के बाबा राधाचरण दास से पुलिस पूछताछ में जुटी है.

ये भी पढ़ें: Bihar Lok Sabha Elections: 'मारपीट और उदंडता पर उतर आए हैं आरजेडी कार्यकर्ता', सारण में राजीव प्रताप रूडी का आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर में जबरदस्त हुआ चुनावी मुकाबला, पशुपति पारस की पार्टी ने भी उतारा उम्मीदवार
बांकीपुर में जबरदस्त हुआ चुनावी मुकाबला, पशुपति पारस की पार्टी ने भी उतारा उम्मीदवार
गयाजी में भीषण हादसा: ट्रक से टकराई कार में लगी आग, दो लोगों की जिंदा जलकर मौत
गयाजी में भीषण हादसा: ट्रक से टकराई कार में लगी आग, दो लोगों की जिंदा जलकर मौत
JDU विधायक अनंत सिंह के आवास के पास मिला संदिग्ध शव, चेहरे पर चोट के निशान; हत्या की आशंका
JDU विधायक अनंत सिंह के आवास के पास मिला संदिग्ध शव, चेहरे पर चोट के निशान; हत्या की आशंका
पटना में युवक का खुलेआम अपहरण, CCTV में कैद हुई वारदात, तीन दिन बाद भी नहीं मिला बंटी
पटना में युवक का खुलेआम अपहरण, CCTV में कैद हुई वारदात, तीन दिन बाद भी नहीं मिला बंटी

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
Rain Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Rashmika Mandanna Saree Look: 1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
Embed widget