एक्सप्लोरर

Bihar Crime: मोतिहारी में किसान की तेज धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या, इलाके में सनसनी

Motihari News: डुमरियाघाट थाना क्षेत्र का है. शव मिलने के बाद इलाके में दहशत का माहौल हो गया है. पुलिस मुजफ्फरपुर से डॉग स्क्वायड और एफएसएल टीम बुलाकर जांच में जुट गई है.

Bihar Crime: मोतिहारी के डुमरियाघाट थाना क्षेत्र में एक किसान की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है. रविवार को खेत की ओर जा रहे लोगों की नजर शव पर पड़ी. जिसके बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. धारदार हथियार से किसान के गला को रेतकर हत्या की गई है. वहीं, सूचना मिलते ही डुमरियाघाट थानाध्यक्ष और चकिया एसडीपीओ घटनास्थल पर पहुंच घटना की जानकारी ली. साथ ही डॉग स्क्वायड और एफएसएल टीम मुजफ्फरपुर से बुलाकर जांच करवाई.

ग्रामीणों ने देखा शव

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की शाम गंडक नदी की ओर खेत से तरबूज लाने किसान साइकिल से गया था जिसके बाद वह घर नहीं लौटा. वहीं, रविवार को गांव के ही लोग खेत की ओर गए तो साइकिल गिरा पड़ा हुआ देखा. साथ ही किसान का गल्ला काटकर हत्या कर दी गई थी. यह देख लोगों ने गांव वालों की सूचना दी. इसके बाद मौके पर लोगों की काफी भीड़ जुट गई. 

वहीं, सूचना मिलते ही चकिया एसडीपीओ सत्येंद्र कुमार सिंह और डुमरियाघाट थानाध्यक्ष घटनास्थल पहुंच कर मामले की जानकारी ली. मोतिहारी सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया.

जांच में जुटी पुलिस

मृतक की पहचान डुमरियाघाट थाना क्षेत्र के डुमरिया पंचायत के वार्ड नंबर 01 निवासी यादोलाल सहनी पिता स्व0 रामाशीष सहनी के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि वो किसानी के साथ-साथ तरबूज चौक चौराहे पर बेचता था. वहीं, इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

घटना के संबंध में डुमरियाघाट थानाध्यक्ष ध्रुप नारायण सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना क्षेत्र के गंडक दियरा में अज्ञात बदमाशों ने तेज धरदार हथियार से एक व्यक्ति की हत्या की है. मामले की जांच की जा रही है. डॉग स्क्वायड और एफएसएल की टीम से भी जांच करवाई गई है. घटना की सूचना वरीय पदाधिकारी को दी गई है. जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

ये भी पढ़ें: Bihar News: समस्तीपुर में शिक्षक नाबालिग के साथ सालों से कर रहा था यौन शोषण, साथी से भी करवाता था दुष्कर्म

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भोजपुर में वार्ड सदस्य की गोली मारकर हत्या, जमीन विवाद में हुई घटना
भोजपुर में वार्ड सदस्य की गोली मारकर हत्या, जमीन विवाद में हुई घटना
पटना नगर निगम ने अपने ही मेयर को भेजा नोटिस, ऐसा क्या हुआ?
पटना नगर निगम ने अपने ही मेयर को भेजा नोटिस, ऐसा क्या हुआ?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget