एक्सप्लोरर

Bihar News: समस्तीपुर में शिक्षक नाबालिग के साथ सालों से कर रहा था यौन शोषण, साथी से भी करवाता था दुष्कर्म

Samastipur News: मामला दलसिंहसराय थाना क्षेत्र का है. बताया जा रहा है कि एक शिक्षक नाबालिग लड़की का फोटो व वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर सालों से दुष्कर्म कर रहा था.

Bihar News: समस्तीपुर में एक सरकारी शिक्षक ने नाबालिग लड़की को पॉलिटेक्निक व पारा मेडिकल में नामांकन कराने का झांसा देकर तीन साल से यौन शोषण करता रहा. शिक्षक ने नाबालिग लड़की का फोटो व वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर रुपये ऐंठता रहा और अपने दूसरे साथी से भी उसका यौन शोषण करता था. मामला दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के व्यापार मंडल रोड के एक शिक्षण संस्थान का है. 

यौन शोषण व ब्लैक मेल से तंग आकर मासूम ने अपने माता पिता को अपनी आपबीती सुनाई. इसके बाद उनके होश उड़ गए. पूरी बात जानने के बाद नाबालिग के पिता ने स्थानीय थाना की पुलिस को लिखित आवेदन देते हुए आरोपी शिक्षक विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के खनुआ निवासी रामविलास महतो के पुत्र सोनू कुमार और उसके साथी दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के घाट नवादा निवासी राजेंद्र सहनी के पुत्र गुड्डू सहनी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है. साथ ही पिता ने पुलिस से न्याय व सुरक्षा देने की अपील भी की है. 

कई मासूम को बना चुका है हवस का शिकार

इधर, व्यापार मंडल रोड में कोचिंग के आसपास रहने वाले लोगो ने नाम नहीं छापने के शर्त पर बताया कि आरोपी शिक्षक पिछले चार वर्षों से यहां रूम लेकर पढ़ा रहा था. इस दौरान उसने कई मासूम लड़कियों को अपने हवस का शिकार बना चुका है. वह उन लड़कियों को टारगेट करता था जिसकी आर्थिक स्थिति कमजोर होती थी या जिसके परिवार वाले का रसूख होता था. कई मासूम और उसके परिवार वालों ने लोक लाज के डर से शिकायत दर्ज नहीं कराई, लेकिन इस बात को लेकर कोचिंग पर आए विवाद होता रहता है.

प्राथमिकी दर्ज

इस संबंध में एसडीपीओ विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि पीड़िता के पिता के आवेदन पर पॉस्को एक्ट सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है. घटनास्थल का भी सत्यापन कर लिया गया है. दोनों आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.

ये भी पढ़ें: Pawan Singh: काराकाट में पवन सिंह के साथ क्रिकेटर आकाशदीप ने किया मंच साझा, अब विवादों में घिरे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इमरान खान विवाद पर चिराग पासवान की दो टूक, बोले- 'भारतीय नागरिक नहीं...'
इमरान खान विवाद पर चिराग पासवान की दो टूक, बोले- 'भारतीय नागरिक नहीं...'
'...हाथ काटकर लाओ, 2 लाख दूंगा', पप्पू यादव ने किसको ललकारा?
'...हाथ काटकर लाओ, 2 लाख दूंगा', पप्पू यादव ने किसको ललकारा?
'कोई भी जमानत नहीं बचा पाएगा', बिहार MLC चुनाव के बीच अनंत सिंह की चुनौती
'कोई भी जमानत नहीं बचा पाएगा', बिहार MLC चुनाव के बीच अनंत सिंह की चुनौती
बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन
बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP अब मुंबई पुलिस पर आगबबूला, रत्ना सिंह बोलीं- 'इस देश का...'
CJP अब मुंबई पुलिस पर आगबबूला, रत्ना सिंह बोलीं- 'इस देश का...'
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
फ्लाइट में सफर कर रहे भाई बहन के सहयात्री निकले राहुल द्रविड़, वीडियो वायरल
फ्लाइट में सफर कर रहे भाई बहन के सहयात्री निकले राहुल द्रविड़, वीडियो वायरल
Embed widget