एक्सप्लोरर

Martyr Rishi Ranjan: पुलिस सम्मान के साथ किया जाएगा शहीद का अंतिम संस्कार, CM नीतीश ने की घोषणा

मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद लेफ्टिनेंट का राज्य सरकार की ओर से पुलिस सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा. खबर है कि भारतीय वायु सेना की हेलीकॉप्टर से शहीद का पार्थिव शरीर बेगूसराय लाया जाएगा.

पटना: जम्मू संभाग के राजौरी जिला के उपजिला नौशहरा के कलाल सेक्टर में हुए विस्फोट में बेगूसराय जिला के निवासी लेफ्टिनेंट ऋषि रंजन के शहीद होने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है. मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी शहादत को देश हमेशा याद रखेगा. वे इस घटना से काफी दुखी हैं. मुख्यमंत्री ने वीर सपूत की शहादत पर उनके परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की भगवान से प्रार्थना की है.

पुलिस सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद लेफ्टिनेंट का राज्य सरकार की ओर से पुलिस सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा. खबर है कि भारतीय वायु सेना की हेलीकॉप्टर से शहीद का पार्थिव शरीर बेगूसराय लाया जाएगा, जहां से उसे पैतृक गांव भेजा जाएगा. मालूम हो कि राजौरी जिले में शनिवार की शाम एलओसी से सटे चौकी के पास गश्ती दौरान जोरदार विस्फोट हुआ. इस विस्फोट की चपेट में आने से एक अधिकारी सहित सेना के दो जवान शहीद हो गए. इस बात की पुष्टि अधिकारियों ने की है. अधिकारियों की मानें तो रोज की तरह सेना की एक टुकड़ी सीमा पार से आतंकवादियों की घुसपैठ की रोकथाम संबंधी उपायों का जायजा लेने के लिए गश्ती कर रही थी. उसी समय नौशेरा सेक्टर के कलाल इलाके में धमाका हुआ, जिसमें बेगूसराय के रहने वाले लेफ्टिनेंट ऋषि रंजन और एक जवान शहीद हो गए.

Bihar Panchayat Election: गांव का विकास नहीं होने से नाराज 81 साल के बुजुर्ग ने किया नामांकन, कहा- जीत हासिल हुई तो...

गंभीर रूप से घायल हो गए थे दोनों 

अधिकारियों ने बताया कि धमाके में दोनों जवान गंभीर रूप से घायल हो गए थे. ऐसे में उन्हें आनन फानन इलाज के लिए सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया. इधर, दिवाली से पहले बेटे के शहीद होने के बाद घर में कोहराम मच गया है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. 

परिवार का इकलौता पुत्र था ऋषि

बता दें कि राजीव रंजन सिंह और सरिता देवी के बेटे ऋषि बेगूसराय के पिपरा मोहल्ला के रहने वाले थे. उनका पूरा परिवार वहीं रहता है. ऋषि तीन भाई बहनों में दूसरे नंबर पर थे. महज एक महीने पहले ही उनकी पोस्टिंग हुई थी. शहीद लेफ्टिनेंट की बड़ी बहन भी सेना में मेजर के पद पर कार्यरत हैं. ऋषि परिवार का इकलौता पुत्र था.

यह भी पढ़ें -

जम्मू कश्मीर में LoC के पास हुए ब्लास्ट में बिहार का लाल समेत दो जवान शहीद, तेजस्वी यादव ने जताया शोक

Bihar News: पैरा-लीगल वॉलंटियर के रूप में काम करेंगे किन्नर, जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने सौंपी जिम्मेदारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और पति को 7-7 साल की सजा, अवैध कारतूस मामले में फैसला
पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और पति को 7-7 साल की सजा, अवैध कारतूस मामले में फैसला
BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?
BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
तेज प्रताप को देख सम्राट चौधरी ने छोड़ दी VIP कुर्सी? पीछे जाकर बैठे
तेज प्रताप को देख सम्राट चौधरी ने छोड़ दी VIP कुर्सी? पीछे जाकर बैठे

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खत्म हो जाएगा US-ईरान युद्ध? समझौते में हॉर्मुज को लेकर क्या हुआ फैसला
खत्म हो जाएगा US-ईरान युद्ध? समझौते में हॉर्मुज को लेकर क्या हुआ फैसला
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
सलमान खान से रणदीप हुड्डा तक, असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए ये सितारे
सलमान खान से रणदीप हुड्डा तक, असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए ये सितारे
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
UKSSSC पेपर लीक केस, ED का बड़ा एक्शन, हाकम सिंह की 63 लाख की संपत्ति अटैच
UKSSSC पेपर लीक केस, ED का बड़ा एक्शन, हाकम सिंह की 63 लाख की संपत्ति अटैच
Kunal Khemu Kashmir House Tour: कुनाल खेमू के कश्मीर वाले घर का टूर, देखें कैसा है इंटीरियर?
कुनाल खेमू के कश्मीर वाले घर का टूर, देखें कैसा है इंटीरियर?
गौमूत्र और गुड़ से बनाएं फसल का टॉनिक, खेत में लौट आएगी जान
गौमूत्र और गुड़ से बनाएं फसल का टॉनिक, खेत में लौट आएगी जान
Embed widget